UPSC 2012 · प्रश्न 77
निम्नलिखित उपायों में से किसके/किनके परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि होगी?
1. केन्द्रीय बैंक द्वारा लोगों से सरकारी प्रतिभूतियों का क्रय
2. लोगों द्वारा वाणिज्यिक बैंकों में जमा की गई करेंसी
3. सरकार द्वारा केन्द्रीय बैंक से लिया गया ऋण
4. केन्द्रीय बैंक द्वारा लोगों को सरकारी प्रतिभूतियों का विक्रय
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 4
- (c) 1 और 3
- (d) 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 31
‘सीमान्त स्थायी सुविधा दर’ तथा ‘निवल माँग और सावधि देयताएँ’ पदबन्ध कभी-कभी समाचार में आते रहते हैं। उनका प्रयोग किसके सम्बन्ध में किया जाता है?
- (a) बैंक कार्य
- (b) संचार नेटवर्किंग
- (c) युद्ध कौशल
- (d) कृषि उत्पादों की पूर्ति एवं माँग
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 33
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से ‘सांविधिक आरक्षित आवश्यकताओं’ का/के उद्देश्य है/हैं?
1. केन्द्रीय बैंक को, बैंकों द्वारा निर्मित की जा सकने वाली अग्रिम राशियों पर नियंत्रण रखने की सक्षमता प्रदान करना
2. बैंकों में जनता की जमा राशियों को सुरक्षित व तरल रखना
3. व्यावसायिक बैंकों को अत्यधिक लाभ कमाने से रोकना
4. बैंकों को दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोष नकदी (वॉल्ट कैश) रखने को बाध्य करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 22
जब भारतीय रिज़र्व बैंक सांविधिक नक़दी अनुपात (स्टैट्यूटरी लिक्विडिटी रेशियो) को 50 आधार अंक (बेसिस पॉइंट) कम कर देता है, तो निम्नलिखित में से क्या होने की सम्भावना होती है?
- (a) भारत की GDP विकास-दर प्रबलता से बढ़ेगी
- (b) विदेशी संस्थागत निवेशक हमारे देश में और अधिक पूँजी लायेंगे
- (c) अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक अपने उधार देने की दर को घटा सकते हैं
- (d) इससे बैंकिंग व्यवस्था की नक़दी (लिक्विडिटी) में प्रबलता से कमी आ सकती है
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 86
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. बैंक-दर
2. खुली बाज़ार कार्रवाई (ओपेन मार्केट ऑपरेशन)
3. लोक ऋण (पब्लिक डेब्ट)
4. लोक राजस्व (पब्लिक रेवेन्यू)
उपर्युक्त में से कौन-सा/से मौद्रिक नीति का/के घटक है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 2, 3 और 4
- (c) 1 और 2
- (d) 1, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 17
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
भारत के संविधान के सन्दर्भ में, राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
1. विधायिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं ।
2. कार्यपालिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 90
किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा गुणक (मनी मल्टिप्लायर) निम्नलिखित में से किस एक के साथ-साथ बढ़ता है?
- (a) आरक्षित नकदी (कैश रिज़र्व) अनुपात में वृद्धि
- (b) जनता की बैंकिंग आदतों में वृद्धि
- (c) सांविधिक नकदी अनुपात में वृद्धि
- (d) देश की जनसंख्या में वृद्धि
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 50
यदि आप अपने बैंक के माँग जमा खाते (Demand Deposit Account) से ₹ 1,00,000 की नकद राशि निकालते हैं, तो अर्थव्यवस्था में तात्कालिक रूप से मुद्रा की समग्र पूर्ति पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?
- (a) मुद्रा की समग्र पूर्ति में ₹ 1,00,000 की कमी आएगी
- (b) मुद्रा की समग्र पूर्ति में ₹ 1,00,000 की वृद्धि होगी
- (c) मुद्रा की समग्र पूर्ति में ₹ 1,00,000 से अधिक की वृद्धि होगी
- (d) मुद्रा की समग्र पूर्ति अपरिवर्तित रहेगी
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 57
यदि आर.बी.आई. प्रसारवादी मौद्रिक नीति का अनुसरण करने का निर्णय लेता है, तो वह निम्नलिखित में से क्या नहीं करेगा ?
1. वैधानिक तरलता अनुपात को घटाकर उसे अनुकूलित करना
2. सीमान्त स्थायी सुविधा दर को बढ़ाना
3. बैंक दर को घटाना तथा रेपो दर को भी घटाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 15
भारत में, 'अंतिम उधारदाता (लेंडर ऑफ लास्ट रिसॉर्ट)' के रूप में केन्द्रीय बैंक के कार्य में सामान्यतः निम्नलिखित में से क्या सम्मिलित है/हैं?
1. अन्य स्रोतों से ऋण प्राप्ति में विफल होने पर व्यापार एवं उद्योग निकायों को ऋण प्रदान करना
2. अस्थायी संकट के समय बैंकों के लिए चलनिधि उपलब्ध कराना
3. बजटीय घाटों के वित्तीयन के लिए सरकारों को ऋण देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 3
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यदि मुद्रास्फीति अत्यधिक है, तो भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) सम्भावित रूप से सरकारी प्रतिभूतियाँ खरीद सकता है ।
2. यदि रुपए का तेजी से मूल्यह्रास हो रहा है, तो RBI बाज़ार में डॉलरों का सम्भावित रूप से विक्रय कर सकता है ।
3. यदि USA या यूरोपीय संघ में ब्याज दरें गिरतीं होतीं, तो इससे सम्भावित रूप से RBI की डॉलरों की खरीद प्रेरित हो सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 68
भारत में, निम्नलिखित में कौन मुद्रास्फीति को नियंत्रित कर कीमत स्थिरता बनाए रखने के लिए उत्तरदायी है ?
- (a) उपभोक्ता मामले विभाग
- (b) व्यय प्रबंधन आयोग
- (c) वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद्
- (d) भारतीय रिज़र्व बैंक
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 22
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
कोविड विश्वमारी के बाद के हाल के विगत काल में, पूरे विश्व में अनेक केन्द्रीय बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ा दी थीं।
कथन-II :
आमतौर पर केन्द्रीय बैंक मानते हैं कि उनके पास बढ़ती हुई उपभोक्ता कीमतों का, मौद्रिक नीति के उपायों से, प्रतिकार करने की सामर्थ्य है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
- (d) कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 24
भारतीय रिज़र्व बैंक की निम्नलिखित में से किस एक गतिविधि को ‘बंध्यकरण (स्टेरिलाइजेशन)’ के एक भाग के रूप में माना जाता है?
- (a) ‘खुला बाज़ार कार्रवाई’ का संचालन
- (b) निपटारा और भुगतान प्रणालियों की निगरानी
- (c) केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के लिए ऋण एवं रोकड़ प्रबंधन
- (d) गैर-बैंक वित्तीय संस्थानों के कार्यों का विनियमन
उत्तर: (a)