UPSC 2026 · प्रश्न 52अनंतिम उत्तर-कुंजी
एक ई-वाणिज्य रेवेन्यू मॉडल, जहाँ विक्रेता के पास कीमत निर्धारण पर नियंत्रण तो है, किंतु विक्रेता उत्पादों का स्टॉक (stock) नहीं रखता है और इसके बदले किसी अन्य-पक्षकार आपूर्तिकर्ता (third-party supplier) को ग्राहक के ऑर्डर और लदान (shipment) संबंधी विवरण भेजता है, जो आगे सीधे ग्राहक को सामान भेज देता है; इस मॉडल को क्या कहा जाता है ?
- (a) ड्रॉपशिपिंग मॉडल
- (b) एफिलिएट रेवेन्यू मॉडल
- (c) ट्रांज़ैक्शन फी रेवेन्यू मॉडल
- (d) एजेंसी रेवेन्यू मॉडल
उत्तर: (a)