UPSC 2015 · प्रश्न 31
'ऐग्रीमेंट ऑन ऐग्रीकल्चर (Agreement on Agriculture)', 'ऐग्रीमेंट ऑन दि ऐप्लीकेशन ऑफ सैनिटरी ऐंड फाइटोसैनिटरी मेजर्स (Agreement on the Application of Sanitary and Phytosanitary Measures)' और 'पीस क्लॉज़ (Peace Clause)' शब्द प्रायः समाचारों में किसके मामलों के सन्दर्भ में आते हैं?
- (a) खाद्य और कृषि संगठन
- (b) जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का रूपरेखा सम्मेलन
- (c) विश्व व्यापार संगठन
- (d) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 11
निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में कभी-कभी समाचारों में 'ऐम्बर बॉक्स, ब्लू बॉक्स और ग्रीन बॉक्स' शब्द देखने को मिलते हैं?
- (a) WTO मामला
- (b) SAARC मामला
- (c) UNFCCC मामला
- (d) FTA पर भारत-EU वार्ता
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 77
'रीजनल कॉम्प्रिहेन्सिव इकॉनॉमिक पार्टनरशिप (Regional Comprehensive Economic Partnership)' पद प्रायः समाचारों में देशों के एक समूह के मामलों के संदर्भ में आता है। देशों के उस समूह को क्या कहा जाता है?
- (a) G20
- (b) ASEAN
- (c) SCO
- (d) SAARC
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 34
‘राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार नीति (नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पॉलिसी)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह दोहा विकास एजेंडा और TRIPS समझौते के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता है ।
2. औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग भारत में बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के विनियमन के लिए, केन्द्रक अभिकरण (नोडल एजेन्सी) है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 26
भारत में माल के भौगोलिक संकेत (रजिस्ट्रेशन और संरक्षण) अधिनियम, 1999 को निम्नलिखित में से किससे संबंधित दायित्वों के अनुपालन के लिए लागू किया गया ?
- (a) आई.एल.ओ.
- (b) आई.एम.एफ.
- (c) यू.एन.सी.टी.ए.डी.
- (d) डब्ल्यू.टी.ओ.
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 34
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. ऑस्ट्रेलिया
2. कनाडा
3. चीन
4. भारत
5. जापान
6. यू.एस.ए.
उपर्युक्त में से कौन-कौन आसियान (ए.एस.इ.ए.एन.) के ‘मुक्त व्यापार भागीदारों’ में से हैं ?
- (a) 1, 2, 4 और 5
- (b) 3, 4, 5 और 6
- (c) 1, 3, 4 और 5
- (d) 2, 3, 4 और 6
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 84
भारत द्वारा आयातित कृषि जिंसों में, पिछले पाँच वर्षों में निम्नलिखित में से किस एक का मूल्य के आधार पर अधिकतम आयात रहा है?
- (a) मसाले
- (b) ताजे फल
- (c) दलहन
- (d) वनस्पति तेल
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 56
‘व्यापार-संबंधित निवेश उपायों’ (TRIMS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. विदेशी निवेशकों द्वारा किए जाने वाले आयात पर ‘परिमाणात्मक निर्बंधन’ निषिद्ध होते हैं ।
2. ये वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों के व्यापार से संबंधित निवेश उपायों पर लागू होते हैं ।
3. ये विदेशी निवेश के नियमन से संबंधित नहीं हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2020 · प्रश्न 64
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पिछले दशक में भारत-श्रीलंका व्यापार के मूल्य में सतत वृद्धि हुई है ।
2. भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले व्यापार में “कपड़े और कपड़े से बनी चीज़ों” का व्यापार प्रमुख है ।
3. पिछले पाँच वर्षों में, दक्षिण एशिया में भारत के व्यापार का सबसे बड़ा भागीदार नेपाल रहा है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 88
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
वस्तुओं के वैश्विक निर्यात में भारत का निर्यात 3·2% है।
कथन–II :
भारत में कार्यरत अनेक स्थानीय कंपनियों एवं भारत में कार्यरत कुछ विदेशी कंपनियों ने भारत की ‘उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव)’ योजना का लाभ उठाया है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 59
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत इंटरनेशनल ग्रेन्स काउन्सिल का सदस्य है ।
2. चावल और गेहूँ के निर्यात या आयात के लिए किसी देश को इंटरनेशनल ग्रेन्स काउन्सिल का सदस्य होना आवश्यक है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 39अनंतिम उत्तर-कुंजी
वैश्विक वस्त्र उद्योग में एरी रेशम (सिल्क) के लिए ओको-टेक्स प्रमाणन (Oeko-Tex certification) प्राप्त करने का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तात्पर्य निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से है/हैं ?
1. यह भारतीय निर्यातकों को रसायनमुक्त उत्पादों को अधिक महत्त्व देने वाले उच्चस्तरीय बाज़ारों में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है ।
2. यह पुष्टि करता है कि एरी रेशम अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरणीय, और गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है, जिससे प्रीमियम पर्यावरण-सचेतन बाज़ारों में इसे प्रवेश का अधिकार मिलता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)