निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आऊटलुक’ नामक प्रकाशन प्रकाशित करता है?
- (a) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
- (b) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
- (c) विश्व आर्थिक फोरम
- (d) विश्व बैंक
उत्तर: (a)
Loading...
भारतीय अर्थव्यवस्था · 2012–2026 · 16 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आऊटलुक’ नामक प्रकाशन प्रकाशित करता है?
उत्तर: (a)
'विश्व आर्थिक सम्भावना (ग्लोबल इकनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स)' रिपोर्ट आवधिक रूप से निम्नलिखित में से कौन जारी करता है?
उत्तर: (d)
हाल ही में IMF के SDR बास्केट में निम्नलिखित में से किस मुद्रा को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है?
उत्तर: (d)
अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक एवं वित्तीय समिति [International Monetary and Financial Committee (IMFC)] के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. IMFC विश्व अर्थव्यवस्था से सरोकार रखने वाले विषयों पर चर्चा करता है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को उसके कार्य की दिशा पर सलाह देता है। 2. IMFC की बैठकों में विश्व बैंक प्रेक्षक की भाँति भाग लेता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
उत्तर: (c)
'व्यापार करने की सुविधा का सूचकांक (Ease of Doing Business Index)' में भारत की रैंकिंग समाचार-पत्रों में कभी-कभी दिखती है। निम्नलिखित में से किसने इस रैंकिंग की घोषणा की है?
उत्तर: (c)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना ए० पी० ई० सी० (APEC) द्वारा की गई है। 2. न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय शंघाई में है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
उत्तर: (b)
'वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Global Financial Stability Report)' किसके द्वारा तैयार की जाती है?
उत्तर: (b)
‘भारतीय गुणता परिषद् (QCI)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. QCI का गठन, भारत सरकार तथा भारतीय उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था । 2. QCI के अध्यक्ष की नियुक्ति, उद्योग द्वारा सरकार को की गई संस्तुतियों पर, प्रधान मंत्री द्वारा की जाती है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
उत्तर: (c)
‘आवास और शहरी विकास पर एशिया पैसिफिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (APMCHUD)’, के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. प्रथम APMCHUD भारत में 2006 में संपन्न हुआ, जिसका विषय ‘उभरते शहरी रूप — नीति प्रतिक्रियाएँ और शासन संरचना’ था । 2. भारत सभी वार्षिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलनों की मेज़बानी, ADB, APEC और ASEAN की सहभागिता से करता है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
उत्तर: (d)
सार्वभौम अवसंरचना सुविधा (ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी)
उत्तर: (b)
वैश्विक प्रतियोगित्व रिपोर्ट (ग्लोबल कम्पिटिटिवनेस रिपोर्ट) कौन प्रकाशित करता है?
उत्तर: (c)
एशियाई आधारिक-संरचना निवेश बैंक [एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (AIIB)] के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. AIIB के 80 से अधिक सदस्य राष्ट्र हैं। 2. AIIB में भारत सबसे बड़ा शेयरधारक है। 3. AIIB में एशिया से बाहर का कोई सदस्य नहीं है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-सा एक विश्व बैंक के 'कारोबार सुगमता सूचकांक (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिजनेस इंडेक्स)' का उप-सूचकांक नहीं है?
उत्तर: (a)
“स्वर्ण-ट्रान्श” (रिज़र्व ट्रान्श) निर्दिष्ट करता है
उत्तर: (d)
“त्वरित वित्तीयन प्रपत्र (Rapid Financing Instrument)” और “त्वरित ऋण सुविधा (Rapid Credit Facility)”, निम्नलिखित में किस एक के द्वारा उधार दिए जाने के उपबंधों से संबंधित हैं ?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन-I : यदि संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) अपने ऋण पर चूक करता है, तो US ट्रेजरी बॉण्डों के धारक भुगतान प्राप्त करने के लिए अपने दावों का प्रयोग नहीं कर पाएँगे । कथन-II : USA सरकार का ऋण कोई मूर्त (हार्ड) परिसंपत्तियों द्वारा समर्थित नहीं है, बल्कि केवल सरकार के विश्वास से समर्थित है । उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
उत्तर: (a)
अंग्रेज़ी संस्करण: International Institutions & Reports PYQ (English)