UPSC 2012 · प्रश्न 34
विनिर्माण क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने कौन-सी नई नीतिगत पहल की है/हैं?
1. राष्ट्रीय निवेश तथा विनिर्माण क्षेत्रों की स्थापना
2. 'एकल खिड़की मंजूरी' (सिंगल विंडो क्लीयरेंस) की सुविधा प्रदान करना
3. प्रौद्योगिकी अधिग्रहण तथा विकास कोष की स्थापना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 39
भारत में 'औद्योगिक उत्पादन सकल सूचकांक' में आठ मूल उद्योगों के सूचकांकों का संयुक्त भार 37·90% है। निम्नलिखित में से कौन-से उद्योग उन आठ मूल उद्योगों में सम्मिलित हैं?
1. सीमेन्ट
2. उर्वरक
3. प्राकृतिक गैस
4. रिफाइनरी उत्पाद
5. वस्त्रोद्योग
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 5
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1, 2, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 84
कोयले के बृहत् सुरक्षित भण्डार होते हुए भी भारत क्यों मिलियन टन कोयले का आयात करता है?
1. भारत की यह नीति है कि वह अपने कोयले के भण्डार को भविष्य के लिए सुरक्षित रखे और वर्तमान उपयोग के लिए इसे अन्य देशों से आयात करे।
2. भारत के अधिकतर विद्युत् संयंत्र कोयले पर आधारित हैं और उन्हें देश से पर्याप्त मात्रा में कोयले की आंतरिक आपूर्ति नहीं हो पाती।
3. इस्पात कम्पनियों को बड़ी मात्रा में कोक कोयले की आवश्यकता पड़ती है, जिसे आयात करना पड़ता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 38
'कोयला-संस्तर मैथेन' और 'शेल गैस' नामक दो गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कोयला-संस्तर मैथेन, कोयला संधियों से निष्कर्षित शुद्ध मैथेन गैस है, जबकि शेल गैस केवल प्रोपेन और ब्यूटेन का एक मिश्रण है जो सूक्ष्मकणिक अवसादी शैलों से निष्कर्षित की जा सकती है।
2. भारत में कोयला-संस्तर मैथेन स्रोत बहुतायत में हैं, किन्तु अब तक शेल गैस के स्रोत नहीं पाए गए हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 8
'आठ मूल उद्योगों के सूचकांक (इंडेक्स ऑफ़ एट कोर इंडस्ट्रीज़)' में निम्नलिखित में से किसको सर्वाधिक महत्त्व दिया गया है?
- (a) कोयला उत्पादन
- (b) विद्युत् उत्पादन
- (c) उर्वरक उत्पादन
- (d) इस्पात उत्पादन
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 58
भारत में इस्पात उत्पादन उद्योग को निम्नलिखित में से किसके आयात की अपेक्षा होती है?
- (a) शोरा
- (b) शैल फ़ॉस्फ़ेट (रॉक फ़ॉस्फ़ेट)
- (c) कोककारी (कोकिंग) कोयला
- (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 90
कृषि उत्पादन में काष्ठ के हलों के स्थान पर इस्पात के हलों का उपयोग निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
- (a) श्रम बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकीय (टेक्नोलॉजिकल) प्रगति
- (b) पूँजी बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
- (c) पूँजी घटाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 7
निम्नलिखित में से कौन-सा, सरकार की योजना 'UDAY' का एक प्रयोजन है?
- (a) ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के क्षेत्र में नव-प्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना
- (b) 2018 तक देश में हर घर में बिजली उपलब्ध कराना
- (c) एक समयावधि के अंदर कोयला-आधारित शक्ति संयंत्रों के स्थान पर प्राकृतिक गैस, नाभिकीय, सौर, वायु एवं ज्वारीय शक्ति संयंत्र स्थापित करना
- (d) विद्युत् वितरण कंपनियों के वित्तीय कायापलट और पुनरुत्थान का प्रबंध करना
उत्तर: (d)
UPSC 2016 · प्रश्न 61
हाल ही में भारत में प्रथम 'राष्ट्रीय निवेश और विनिर्माण क्षेत्र (National Investment and Manufacturing Zone)' का गठन कहाँ किए जाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था?
- (a) आंध्र प्रदेश
- (b) गुजरात
- (c) महाराष्ट्र
- (d) उत्तर प्रदेश
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 62
भारत में 'जिला खनिज प्रतिष्ठान (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन्स)' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1. खनिज-सम्पन्न जिलों में खनिज-खोज संबंधी क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करना
2. खनिज-कार्य से प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना
3. राज्य सरकारों को खनिज-खोज के लिए लाइसेंस निर्गत करने के लिए अधिकृत करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 27
कभी-कभी समाचारों में दिखाई पड़ने वाले ‘घरेलू अंश आवश्यकता (डोमेस्टिक कन्टेंट रिक्वायरमेंट)’ पद का संबंध किससे है ?
- (a) हमारे देश में सौर शक्ति उत्पादन का विकास करने से
- (b) हमारे देश में विदेशी टी.वी. चैनलों को अनुज्ञप्ति प्रदान करने से
- (c) हमारे देश के खाद्य उत्पादों को अन्य देशों को निर्यात करने से
- (d) विदेशी शिक्षा संस्थाओं को हमारे देश में अपने परिसर स्थापित करने की अनुमति देने से
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 55
'राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना निधि' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. यह नीति (NITI) आयोग का एक अंग है ।
2. वर्तमान में इसकी कॉर्पस ₹ 4,00,000 करोड़ है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 48
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गाँधी के कार्यकाल में किया गया था।
2. वर्तमान में, कोयला खंडों का आबंटन लॉटरी के आधार पर किया जाता है।
3. भारत हाल के समय तक घरेलू आपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए कोयले का आयात करता था, किन्तु अब भारत कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 62
भारत में गौण खनिज के प्रबंधन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस देश में विद्यमान विधि के अनुसार रेत एक 'गौण खनिज' है।
2. गौण खनिजों के खनन पट्टे प्रदान करने की शक्ति राज्य सरकारों के पास है, किन्तु गौण खनिजों को प्रदान करने से संबंधित नियमों को बनाने के बारे में शक्तियाँ केन्द्र सरकार के पास हैं।
3. गौण खनिजों के अवैध खनन को रोकने के लिए नियम बनाने की शक्ति राज्य सरकारों के पास है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2019 · प्रश्न 74
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड [पेट्रोलियम ऐंड नेचुरल गैस रेग्युलेटरी बोर्ड (PNGRB)] भारत सरकार द्वारा स्थापित प्रथम नियामक निकाय है।
2. PNGRB का एक कार्य गैस के लिए प्रतियोगी बाजारों को सुनिश्चित करना है।
3. PNGRB के निर्णयों के विरुद्ध अपील, विद्युत् अपील अधिकरण के समक्ष की जाती है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 71
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. 'सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (एम॰ एस॰ एम॰ ई॰ डी॰) अधिनियम, 2006' के अनुसार, 'जिनके संयंत्र और मशीनरी में निवेश 15 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये के बीच हैं, वे मध्यम उद्यम हैं'।
2. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को दिए गए सभी बैंक ऋण प्राथमिकता क्षेत्रक के अधीन अर्ह हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 50
भारत में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नियमों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. CSR नियम विनिर्दिष्ट करते हैं कि सीधे कंपनी अथवा इसके कर्मचारियों को लाभ पहुँचाने वाले व्यय को CSR कार्यकलापों के रूप में नहीं माना जाएगा ।
2. CSR नियम CSR कार्यकलापों पर होने वाले न्यूनतम व्यय को विनिर्दिष्ट नहीं करते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 4
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारतीय रिज़र्व बैंक भारत में सभी सूचीबद्ध कंपनियों को व्यावसायिक उत्तरदायित्व और स्थिरता रिपोर्ट [बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी ऐंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट (BRSR)] प्रस्तुत करने का अधिदेश करता है।
II. भारत में, व्यावसायिक उत्तरदायित्व और स्थिरता रिपोर्ट (BRSR) प्रस्तुत करने वाली कोई कंपनी, इस रिपोर्ट में उनका प्रकटन करती है जो मुख्यतः गैर-वित्तीय स्वरूप के हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) केवल II
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I और न ही II
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 6
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत, खनिज सुरक्षा भागीदारी में एक सदस्य के रूप में सम्मिलित हो गया है।
II. भारत अपने द्वारा चिह्नित सभी 30 अति आवश्यक खनिजों में साधन-संपन्न है।
III. संसद ने 2023 में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन कर कतिपय अति आवश्यक खनिजों के लिए खनन पट्टा और संयुक्त (कम्पोजिट) लाइसेंस नीलामी से देने हेतु केन्द्रीय सरकार को अनन्य रूप से सशक्त किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) केवल I और II
- (b) केवल II और III
- (c) केवल I और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 60
निम्नलिखित क्रियाकलापों पर विचार कीजिए :
I. कच्चे तेल का उत्पादन
II. पेट्रोलियम का परिष्करण, संग्रहण और वितरण
III. पेट्रोलियम उत्पादों का विपणन और विक्रय
IV. प्राकृतिक गैस का उत्पादन
उपर्युक्त क्रियाकलापों में से कितने हमारे देश में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा विनियमित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 89
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I :
भारत में राज्य सरकारों के पास गौण खनिजों के निष्कर्षण के बारे में रियायत देने के लिए नियम बनाने की कोई शक्ति नहीं है, भले ही ऐसे खनिज उनके अपने भूभाग में अवस्थित हों।
कथन II :
भारत में केन्द्र सरकार के पास प्रासंगिक विधि के अधीन गौण खनिजों को अधिसूचित करने की शक्ति है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
- (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
- (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर: (d)
UPSC 2026 · प्रश्न 25अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत सरकार के सागरमाला कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. सागरमाला कार्यक्रम का उद्देश्य लागत-प्रभावी और संधारणीय तटीय अवसंरचना के माध्यम से पत्तन-आधारित आर्थिक विकास को प्राप्त करना है ।
II. सागरमाला कार्यक्रम की सफलता वैश्विक पत्तन रैंकिंग में सुधार के साथ ही तटीय और अंतर्देशीय जलमार्गीय पोत परिवहन में हुई महत्त्वपूर्ण वृद्धि में परिलक्षित होती है ।
III. सागरमाला 2.0 का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की भविष्य-दृष्टि (विज़न) के अनुरूप एक वैश्विक समुद्री नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करना है ।
उपर्युक्त कथनों के बीच में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से संबंध सही है/हैं ?
1. कथन II, कथन I में परिकल्पित रणनीतियों की प्रभाविता को अभिपुष्ट करता है ।
2. कथन III, कथन I के लक्ष्यों को भविष्य-उन्मुखी नवाचार ढाँचे में अंत:स्थापित करने के माध्यम से उन्हें विस्तारित करता है ।
3. आधुनिक नवाचार के स्थान पर केवल पारंपरिक अवसंरचना पर केंद्रित होने के कारण कथन I, कथन III का खंडन करता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 34अनंतिम उत्तर-कुंजी
विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री पत्तन, भारत के समुद्री व्यापार और संभार तंत्र (लॉजिस्टिक्स) नीति में संरचनात्मक परिवर्तन को किस रूप/किन रूपों में निरूपित करता है ?
1. तटीय पोत परिवहन पर निर्भरता को कम करने और विदेशी सहयोग की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए केवल एक घरेलू कार्गो केंद्र के रूप में कार्य करना ।
2. मुख्यत: यात्री क्रूज पर्यटन और विरासत पोत परिवहन पर केंद्रित करते हुए एक समुद्री विरासत गंतव्य के रूप में केरल की पहचान (प्रोफाइल) को बढ़ाना ।
3. अपनी प्राकृतिक गहराई (डीप ड्राफ्ट) और रणनीतिक अवस्थान का लाभ उठाते हुए विदेशी यानांतरण (ट्रांस-शिपमेंट) पत्तनों पर निर्भरता को कम करना, राजस्व बनाए रखने को बढ़ाना, और क्षेत्रीय समुद्री व्यापार में भारत को पुन: स्थापित करना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (d)
UPSC 2026 · प्रश्न 48अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत में सेमीकंडक्टर संयंत्रों और उनके अवस्थानों के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
- (a) सीजी पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की साझेदारी में : गुजरात
- (b) टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड : असम
- (c) एच सी एल-फॉक्सकोन ज्वाइंट वेंचर इंडिया चिप लिमिटेड : मध्य प्रदेश
- (d) सिकसेम प्राइवेट लिमिटेड : ओडिशा
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 60अनंतिम उत्तर-कुंजी
दुर्लभ मृदा तत्त्वों (REEs) और महत्त्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष अन्वेषण सहित आधुनिक प्रौद्योगिक नवाचारों में दुर्लभ मृदा तत्त्वों (REEs) का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
2. दुर्लभ मृदा तत्त्वों (REEs) के खनन में चीन की हिस्सेदारी सर्वाधिक है, उसके बाद भारत की हिस्सेदारी है।
3. भारत सरकार ने महत्त्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए एक मज़बूत ढाँचा स्थापित करने हेतु वर्ष 2025 में राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण खनिज मिशन (NCMM) आरंभ किया।
4. दुर्लभ मृदा तत्त्व 13 धात्विक तत्त्वों का एक समुच्चय हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 3
- (c) 1, 3 और 4
- (d) 1, 2 और 4
उत्तर: (a)