UPSC 2012 · प्रश्न 31
'राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन' ग्रामीण क्षेत्रीय निर्धनों के आजीविका विकल्पों को सुधारने का किस प्रकार प्रयास करता है?
1. ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नए विनिर्माण उद्योग तथा कृषि व्यापार केन्द्र स्थापित करके
2. 'स्वयं सहायता समूहों' को सशक्त बनाकर और कौशल विकास की सुविधाएँ प्रदान करके
3. कृषकों को निःशुल्क बीज, उर्वरक, डीजल पम्प-सेट तथा लघु-सिंचाई संयंत्र देकर
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 32
UNDP के समर्थन से 'ऑक्सफोर्ड निर्धनता एवं मानव विकास नेतृत्व' द्वारा विकसित 'बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक' में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सम्मिलित है/हैं?
1. पारिवारिक स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्पत्ति तथा सेवाओं से वंचन
2. राष्ट्रीय स्तर पर क्रय-शक्ति समता
3. राष्ट्रीय स्तर पर बजट घाटे की मात्रा और GDP की विकास दर
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 38
आर्थिक विकास से सम्बद्ध जनांकिकीय संक्रमण की निम्नलिखित विशिष्ट अवस्थाओं पर विचार कीजिए :
1. निम्न मृत्यु-दर के साथ निम्न जन्म-दर
2. उच्च मृत्यु-दर के साथ उच्च जन्म-दर
3. निम्न मृत्यु-दर के साथ उच्च जन्म-दर
नीचे दिए गए कूटों की सहायता से उपर्युक्त अवस्थाओं का सही क्रम चुनिए :
- (a) 1, 2, 3
- (b) 2, 1, 3
- (c) 2, 3, 1
- (d) 3, 2, 1
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 52
'जननी सुरक्षा योजना' कार्यक्रम का प्रयास है
1. संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना
2. प्रसूति की लागत वहन करने हेतु माँ को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना
3. गर्भावस्था और प्रसूति से हुई वेतन-हानि की अनुपूर्ति करना
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 55
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. होटल तथा रेस्तराँ
2. मोटर परिवहन उद्योग
3. समाचार-पत्र प्रतिष्ठान
4. निजी चिकित्सा संस्थान
उपर्युक्त में से किस इकाई/किन इकाइयों के कर्मचारी, 'कर्मचारी राज्य बीमा योजना' के अन्तर्गत 'सामाजिक सुरक्षा' कवच प्राप्त कर सकते हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2016 · प्रश्न 76
'अटल पेंशन योजना' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक न्यूनतम गारंटित पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लक्ष्य बनाती है।
2. परिवार का केवल एक ही व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है।
3. अभिदाता (सब्स्क्राइबर) की मृत्यु के पश्चात् जीवनसाथी को आजीवन पेंशन की समान राशि गारंटित रहती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 3
‘पूर्व अधिगम की मान्यता स्कीम (रिकग्निशन ऑफ़ प्रायर लर्निंग स्कीम)’ का कभी-कभी समाचारों में किस सन्दर्भ में उल्लेख किया जाता है ?
- (a) निर्माण कार्य में लगे कर्मकारों के पारंपरिक मार्गों से अर्जित कौशल का प्रमाणन
- (b) दूरस्थ अधिगम कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालयों में व्यक्तियों को पंजीकृत करना
- (c) सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ उपक्रमों में ग्रामीण और नगरीय निर्धन लोगों के लिए कुछ कुशल कार्य आरक्षित करना
- (d) राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम के अधीन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अर्जित कौशल का प्रमाणन
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 9
निम्नलिखित में से कौन, विश्व के देशों के लिए ‘सार्वभौम लैंगिक अन्तराल सूचकांक (ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स)’ का श्रेणीकरण प्रदान करता है ?
- (a) विश्व आर्थिक मंच
- (b) UN मानव अधिकार परिषद्
- (c) UN वूमन
- (d) विश्व स्वास्थ्य संगठन
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 15
1929 का व्यापार विवाद अधिनियम (ट्रेड डिस्प्यूट्स ऐक्ट) निम्नलिखित में से किसका उपबंध करता है ?
- (a) उद्योगों के प्रबंधन में कामगारों की भागीदारी
- (b) औद्योगिक झगड़ों के दमन के लिए प्रबन्धन के पास मनमानी करने की शक्ति
- (c) व्यापार विवाद की स्थिति में ब्रिटिश न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप
- (d) अधिकरणों (ट्रिब्यूनल्स) की प्रणाली तथा हड़तालों पर रोक
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 29
निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में सम्मिलित हो सकता है ?
- (a) केवल निवासी भारतीय नागरिक
- (b) केवल 21 से 55 तक की आयु के व्यक्ति
- (c) राज्य सरकारों के सभी कर्मचारी, जो संबंधित राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचना किए जाने की तारीख के पश्चात् सेवा में आए हैं
- (d) सशस्त्र बलों समेत केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी, जो 1 अप्रैल, 2004 को या उसके बाद सेवाओं में आए हैं
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 61
'राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF)' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. NSQF के अधीन, शिक्षार्थी सक्षमता का प्रमाणपत्र केवल औपचारिक शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त कर सकता है ।
2. NSQF के क्रियान्वयन का एक प्रत्याशित परिणाम व्यावसायिक और सामान्य शिक्षा के मध्य संचरण है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 63
'नेशनल करियर सर्विस' के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. नेशनल करियर सर्विस, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, का एक उपक्रमण है ।
2. नेशनल करियर सर्विस को देश के अशिक्षित युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर के संवर्धन के लिए मिशन के रूप में प्रारंभ किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 25
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अधीन बनाए गए उपबंधों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. केवल वे ही परिवार सहायता प्राप्त खाद्यान्न लेने की पात्रता रखते हैं जो “ग़रीबी रेखा से नीचे” (बी.पी.एल.) श्रेणी में आते हैं ।
2. परिवार में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की सबसे अधिक उम्र वाली महिला ही राशन कार्ड निर्गत किए जाने के प्रयोजन से परिवार का मुखिया होगी ।
3. गर्भवती महिलाएँ एवं दुग्ध पिलाने वाली माताएँ गर्भावस्था के दौरान और उसके छ: महीने बाद तक प्रतिदिन 1600 कैलोरी वाला राशन घर ले जाने की हक़दार हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 30
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के 138 एवं 182 अभिसमय किससे संबंधित हैं ?
- (a) बाल श्रम
- (b) कृषि के तरीकों का वैश्विक जलवायु परिवर्तन से अनुकूलन
- (c) खाद्य कीमतों एवं खाद्य सुरक्षा का विनियमन
- (d) कार्यस्थल पर लिंग समानता
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 49
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
एक संकल्पना के रूप में मानव पूँजी निर्माण की बेहतर व्याख्या उस प्रक्रिया के रूप में की जाती है, जिसके द्वारा
1. किसी देश के व्यक्ति अधिक पूँजी का संचय कर पाते हैं ।
2. देश के लोगों के ज्ञान, कौशल स्तरों और क्षमताओं में वृद्धि हो पाती है ।
3. गोचर धन का संचय हो पाता है ।
4. अगोचर धन का संचय हो पाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 2 और 4
- (d) 1, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 19
अटल नवप्रवर्तन (इनोवेशन) मिशन किसके अधीन स्थापित किया गया है?
- (a) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
- (b) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
- (c) नीति (NITI) आयोग
- (d) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 24
किसी दिए गए वर्ष में भारत में कुछ राज्यों में आधिकारिक गरीबी रेखाएँ अन्य राज्यों की तुलना में उच्चतर हैं, क्योंकि
- (a) गरीबी की दर अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होती है
- (b) कीमत-स्तर अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होता है
- (c) सकल राज्य उत्पाद अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होता है
- (d) सार्वजनिक वितरण की गुणता अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होती है
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 60
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) केंद्रीय (संशोधन) नियम, 2018 के अनुसार
1. यदि नियत अवधि रोजगार के लिए नियमों को कार्यान्वित किया जाता है, तो फर्म/कंपनियों के लिए कामगारों की छँटनी करना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है
2. अस्थायी कामगारों के मामलों में रोजगार समाप्त करने के लिए कोई नोटिस देना आवश्यक नहीं होगा
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 79
भारतीय खाद्य निगम के लिए खाद्यान्नों की आर्थिक लागत में न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों को भुगतान किए गए बोनस (यदि कुछ है) के साथ-साथ और क्या शामिल है/हैं?
- (a) केवल परिवहन लागत
- (b) केवल ब्याज लागत
- (c) प्रापण प्रासंगिक प्रभार तथा वितरण लागत
- (d) प्रापण प्रासंगिक प्रभार तथा गोदामों के प्रभार
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 80
किसी भी देश के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किसे उस देश की सामाजिक पूँजी (सोशल कैपिटल) के भाग के रूप में समझा जाएगा?
- (a) जनसंख्या में साक्षरों का अनुपात
- (b) इसके भवनों, अन्य आधारिक संरचना और मशीनों का स्टॉक
- (c) कार्यशील आयु समूह में जनसंख्या का आमाप
- (d) समाज में आपसी भरोसे और सामंजस्य का स्तर
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 2
भारत में नियोजित अनियत मजदूरों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सभी अनियत मजदूर, कर्मचारी भविष्य निधि सुरक्षा के हकदार हैं।
2. सभी अनियत मजदूर नियमित कार्य-समय एवं समयोपरि भुगतान के हकदार हैं।
3. सरकार अधिसूचना के द्वारा यह विनिर्दिष्ट कर सकती है कि कोई प्रतिष्ठान या उद्योग केवल अपने बैंक खातों के माध्यम से मजदूरी का भुगतान करेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 10
निम्नलिखित में से कौन-सा अपने प्रभाव में सर्वाधिक मुद्रास्फीतिकारक हो सकता है?
- (a) सार्वजनिक ऋण की चुकौती
- (b) बजट घाटे के वित्तीयन के लिए जनता से उधार लेना
- (c) बजट घाटे के वित्तीयन के लिए बैंकों से उधार लेना
- (d) बजट घाटे के वित्तीयन के लिए नई मुद्रा का सृजन करना
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 51
जननी सुरक्षा योजना के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह राज्यों के स्वास्थ्य विभागों की एक सुरक्षित मातृत्व की योजना है।
2. इसका उद्देश्य गरीब गर्भवती महिलाओं में मातृ तथा नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
3. इसका लक्ष्य गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रसव को बढ़ावा देना है।
4. इसके उद्देश्यों में एक वर्ष की आयु तक के बीमार बच्चों को लोक स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना शामिल है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 52
एनीमिया मुक्त भारत रणनीति के अंतर्गत की जा रही व्यवस्थाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसमें स्कूल जाने से पूर्व के (प्री-स्कूल) बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं के लिए रोगनिरोधक कैल्सियम पूरकता प्रदान की जाती है।
2. इसमें शिशु जन्म के समय देरी से रज्जु बंद करने के लिए अभियान चलाया जाता है।
3. इसमें बच्चों और किशोरों की निर्धारित अवधियों पर कृमि-मुक्ति की जाती है।
4. इसमें मलेरिया, हीमोग्लोबिनोपैथी और फ्लुओरोसिस पर विशेष ध्यान देने के साथ स्थानिक बस्तियों में एनीमिया के गैर-पोषण कारणों की ओर ध्यान दिलाना शामिल है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 75
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
भारत की सार्वजनिक क्षेत्रक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली सीमित निरोधक, वर्धक और पुनःस्थापक देखभाल के साथ मुख्यतः रोगनाशक व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करती है।
कथन–II :
भारत के स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के विकेन्द्रीकृत उपागम के अंतर्गत, राज्य प्राथमिक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को जुटाने के लिए उत्तरदायी हैं।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 100
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस योजना में नामांकन के लिए प्रवेश आयु वर्ग 21 से 40 वर्ष है ।
2. लाभार्थी द्वारा आयु विशिष्ट अंशदान किया जाएगा ।
3. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राहक (सब्स्क्राइबर) को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद ₹ 3,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन प्राप्त होगी ।
4. पारिवारिक पेंशन पति/पत्नी और अविवाहित पुत्रियों पर लागू होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) 1, 3 और 4
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 65अनंतिम उत्तर-कुंजी
बहुआयामी ग़रीबी सूचकांक (MPI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. MPI का परिकलन अलकिरे-फोस्टर पद्धति (Alkire-Foster Methodology) से किया जाता है।
2. नीति (NITI) आयोग द्वारा परिकलन किए जाने वाले MPI के कुल बारह संकेतक हैं।
3. नीति (NITI) आयोग के MPI और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के MPI में मातृ स्वास्थ्य और बैंक खाता उभयनिष्ठ संकेतक (common indicators) हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) 1, 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) केवल 2
उत्तर: (a)