UPSC 2014 · प्रश्न 28
जोखिम पूँजी से क्या तात्पर्य है?
- (a) उद्योगों को उपलब्ध कराई गई अल्पकालीन पूँजी
- (b) नये उद्यमियों को उपलब्ध कराई गई दीर्घकालीन प्रारम्भिक पूँजी
- (c) उद्योगों को हानि उठाते समय उपलब्ध कराई गई निधियाँ
- (d) उद्योगों के प्रतिस्थापन एवं नवीकरण के लिए उपलब्ध कराई गई निधियाँ
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 8
कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले 'आइ॰ एफ॰ सी॰ मसाला बॉन्ड (IFC Masala Bonds)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (इंटरनैशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन), जो इन बॉन्डों को प्रस्तावित करता है, विश्व बैंक की एक शाखा है।
2. ये रुपया अंकित मूल्य वाले बॉन्ड (rupee-denominated bonds) हैं और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक के ऋण वित्तीयन के स्रोत हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 71
सरकार की 'सम्प्रभु स्वर्ण बॉन्ड योजना (Sovereign Gold Bond Scheme)' एवं 'स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (Gold Monetization Scheme)' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1. भारतीय गृहस्थों के पास निष्क्रिय पड़े स्वर्ण को अर्थव्यवस्था में लाना
2. स्वर्ण एवं आभूषण के क्षेत्र में एफ० डी० आइ० (FDI) को प्रोत्साहित करना
3. स्वर्ण-आयात पर भारत की निर्भरता में कमी लाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 56
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार की प्रतिभूतियों का प्रबंधन और प्रयोजन करता है किन्तु किसी राज्य सरकार की प्रतिभूतियों का नहीं ।
2. भारत सरकार कोष-पत्र (ट्रेज़री बिल) जारी करती है और राज्य सरकारें कोई कोष-पत्र जारी नहीं करतीं ।
3. कोष-पत्र ऑफर अपने सममूल्य से बट्टे पर जारी किए जाते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 67
पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा उन विदेशी निवेशकों को, जो स्वयं को सीधे पंजीकृत कराए बिना भारतीय स्टॉक बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं, निम्नलिखित में से क्या जारी किया जाता है?
- (a) जमा प्रमाण-पत्र
- (b) वाणिज्यिक पत्र
- (c) वचन-पत्र (प्रॉमिसरी नोट)
- (d) सहभागिता पत्र (पार्टिसिपेटरी नोट)
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 53
कभी-कभी समाचारों में पाया जाने वाला पद ‘वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate)’, निम्नलिखित में से किस एक पदार्थ की श्रेणी से संबंधित है ?
- (a) कच्चे तेल की
- (b) बहुमूल्य-धातु (Bullion) की
- (c) दुर्लभ मृदा तत्त्वों की
- (d) यूरेनियम की
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 70
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ‘वाणिज्यिक पत्र (Commercial Paper)’ अल्पकालीन प्रतिभूति-रहित वचन-पत्र है ।
2. ‘जमा प्रमाण-पत्र (Certificate of Deposit)’ भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किसी निगम को निर्गत किया जाने वाला दीर्घकालीन प्रपत्र है ।
3. ‘शीघ्रावधि द्रव्य (Call Money)’ अन्तरबैंक लेन-देनों के लिए प्रयुक्त अल्प अवधि का वित्त है ।
4. ‘शून्य-कूपन बॉण्ड (Zero-Coupon Bonds)’ अनुसूचित व्यापारिक बैंकों द्वारा निगमों को निर्गत किए जाने वाले ब्याज सहित अल्पकालीन बॉण्ड हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) केवल 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 6
भारतीय सरकारी बॉन्ड प्रतिफल निम्नलिखित में से किससे/किनसे प्रभावित होता है/होते हैं?
1. यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल रिज़र्व की कार्रवाई
2. भारतीय रिज़र्व बैंक की कार्रवाई
3. मुद्रास्फीति एवं अल्पावधि ब्याज दर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 13
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. खुदरा निवेशक डीमैट खातों के माध्यम से प्राथमिक बाजार में 'राजकोष बिल (ट्रेज़री बिल)' और 'भारत सरकार के ऋण बॉन्ड' में निवेश कर सकते हैं।
2. 'बातचीत से तय लेनदेन प्रणाली-ऑर्डर मिलान (निगोशिएटेड डीलिंग सिस्टम-ऑर्डर मैचिंग)' भारतीय रिज़र्व बैंक का सरकारी प्रतिभूति व्यापारिक मंच है।
3. 'सेंट्रल डिपोज़िटरी सर्विसेज लिमिटेड' का भारतीय रिज़र्व बैंक एवं बम्बई स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 5
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, “मुद्रास्फीति-सहलग्न बॉन्ड (Inflation-Indexed Bonds (IIBs))” के क्या लाभ हैं ?
1. सरकार IIBs के रूप में अपने ऋणग्रहण पर कूपन दरों को कम कर सकती है ।
2. IIBs निवेशकों को मुद्रास्फीति के बारे में अनिश्चितता से सुरक्षा प्रदान करते हैं ।
3. IIBs पर प्राप्त ब्याज और साथ ही साथ पूँजीगत लाभ कर-योग्य नहीं होते ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 63
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में, साख़ क्षमता-निर्धारण एजेंसियाँ (क्रेडिट रेटिंग एजेंसीज़) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित होती हैं ।
2. ICRA नाम से जानी जाने वाली क्षमता-निर्धारण एजेंसी एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है ।
3. ब्रिकवर्क रेटिंग्स एक भारतीय साख़ क्षमता-निर्धारण एजेंसी है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 65
परिवर्तनीय बॉन्ड के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. चूँकि बॉन्ड को ईक्विटी के लिए बदलने का विकल्प है, परिवर्तनीय बॉन्ड अपेक्षाकृत कम ब्याज दर का भुगतान करते हैं ।
2. ईक्विटी के लिए बदलने का विकल्प बॉन्ड-धारक को बढ़ती हुई उपभोक्ता कीमतों से सहलग्नता (इंडेक्सेशन) की मात्रा प्रदान करता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 21
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
आधारिक संरचना निवेश न्यांसों (InvITs) में जमा (डिपॉजिट) से हुई ब्याज की आय, जो उनके निवेशकों में वितरित की जाती है, कर से छूट प्राप्त है, किन्तु लाभांश करयोग्य है।
कथन-II :
'वित्तीय परिसंपत्तियों का प्रतिभूतिकरण और पुनर्गठन तथा प्रतिभूति हित का प्रवर्तन अधिनियम, 2002' के अधीन InvITs को ऋणी के रूप में मान्यता प्राप्त है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
- (d) कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 25
निम्नलिखित बाज़ारों पर विचार कीजिए :
1. सरकारी बॉन्ड बाज़ार
2. शीघ्रावधि द्रव्य बाज़ार (कॉल मनी मार्केट)
3. कोषपत्र बाज़ार (ट्रेज़री बिल मार्केट)
4. स्टॉक बाज़ार
पूँजी बाज़ार में, उपर्युक्त में से कितने शामिल हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 28
निम्नलिखित परिसंपत्तियों में निवेशों पर विचार कीजिए :
1. ब्रांड पहचान
2. माल-सूची
3. बौद्धिक संपदा
4. ग्राहकों की डाक-सूची
उपर्युक्त में से कितने अमूर्त निवेश माने जाते हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 73
वित्त के संदर्भ में, शब्द 'बीटा' किसे निर्दिष्ट करता है?
- (a) अलग-अलग प्लेटफॉर्मों से, साथ-साथ किसी परिसंपत्ति को खरीदने और बेचने की प्रक्रिया
- (b) किसी पोर्टफोलियो प्रबंधक की, जोखिम और प्रतिफल के बीच संतुलन लाने की, निवेश कार्यनीति
- (c) एक प्रकार का व्यवस्थागत जोखिम, जो वहाँ उत्पन्न होता है जहाँ पूर्ण प्रतिरक्षा संभव नहीं है
- (d) एक संख्यात्मक मान, जो पूरे स्टॉक बाजार में होने वाले परिवर्तनों के प्रति किसी स्टॉक के विचलनों को मापता है
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 43
भारत में, निम्नलिखित में से कौन कॉर्पोरेट बॉण्डों और सरकारी प्रतिभूतियों में व्यापार कर सकते हैं ?
1. बीमा कंपनियाँ
2. पेंशन निधि
3. खुदरा निवेशक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 44
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF)
2. मोटर वाहन
3. मुद्रा की अदला-बदली
उपर्युक्त में से किसे/किन्हें वित्तीय लिखत (इंस्ट्रूमेंट) माना जाता है ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) केवल 1 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 1
निवेश के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
I. बॉन्ड
II. प्रतिरक्षा निधियाँ (हेज फंडस)
III. स्टॉक
IV. जोखिम पूँजी
उपर्युक्त में से कितनों को वैकल्पिक निवेश निधि माना जाता है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 7
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I :
जहाँ तक किसी कम्पनी में निवेश से प्राप्त प्रतिफलों का संबंध है, आमतौर पर यह माना जाता है कि स्टॉक-धारकों की तुलना में बॉन्ड-धारकों को अपेक्षाकृत कम जोखिम रहता है।
कथन II :
बॉन्ड-धारक किसी कम्पनी के ऋणदाता होते हैं, जबकि स्टॉक-धारक उसके स्वामी होते हैं।
कथन III :
पुनर्भुगतान के प्रयोजन के लिए, किसी कम्पनी द्वारा बॉन्ड-धारकों को स्टॉक-धारकों की अपेक्षा प्राथमिकता दी जाती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
- (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं और कथन I, कथन II की व्याख्या करता है
- (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
- (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 8
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वैश्विक स्तर पर किए गए सभी इक्विटी विकल्प संविदाओं के कारोबार में भारत का अत्यधिक वृहद् अंश होता है, इस प्रकार भारत सहसा अतिवृद्धि को दर्शाता है।
II. हाल के विगत समय में भारत का स्टॉक बाज़ार तेजी से बढ़ा है, यहाँ तक कि उसने एक समय इसमें हांगकांग को भी पीछे छोड़ दिया।
III. छोटे निवेशकों को या तो विकल्प व्यापार जोखिमों की चेतावनी देने या इस विषय में अपंजीकृत वित्तीय सलाहकारों पर कार्रवाई करने के लिए कोई नियामक निकाय नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
- (a) केवल I और II
- (b) केवल II और III
- (c) केवल I और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 56अनंतिम उत्तर-कुंजी
रियल-वर्ल्ड एसेट्स (RWA) टोकनाइजेशन के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. टोकनाइज़ेशन एक प्रक्रिया है जिसमें ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए रियल वर्ल्ड एसेट्स को डिजिटल टोकन में बदला जाता है।
2. रियल वर्ल्ड एसेट्स का टोकनाइज़ेशन, 24 × 7 पहुँच प्रदान करता है, जिससे वित्तीय समावेशन का संवर्धन होता है।
3. रियल वर्ल्ड एसेट्स का टोकनाइज़ेशन, भारत में लोगों को उच्च संवृद्धि निवेश के अवसरों तक पहुँच प्रदान करेगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) केवल 1 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 57अनंतिम उत्तर-कुंजी
एक बॉन्ड जिसके आगम (proceeds) का उपयोग केवल पर्यावरणीय और सामाजिक परियोजनाओं दोनों के एक संयोजन के वित्तपोषण अथवा पुनर्वित्तपोषण के लिए किया जाता है, उसे क्या कहते हैं ?
- (a) हरित (ग्रीन) बॉन्ड
- (b) सामाजिक (सोशल) बॉन्ड
- (c) संधारणीयता (सस्टेनेबिलिटी) बॉन्ड
- (d) राष्ट्रिक (सॉवरेन) बॉन्ड
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 62अनंतिम उत्तर-कुंजी
विविध समूह निधीयन (क्राउडफंडिंग) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. किसी विशिष्ट परियोजना के लिए, किसी वेब-आधारित प्लेटफॉर्म या सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से अनेक निवेशकों से निधि (छोटी मात्रा) के लिए अनुरोध करना (solicitation), विविध समूह निधीयन है।
2. लघु एवं मध्यम उद्यम (SMEs) कठोर प्रक्रियाओं से गुज़रे बिना, पूँजी की निम्न लागत पर निधियाँ जुटाने में समर्थ हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)