UPSC 2012 · प्रश्न 78
निम्नलिखित में से कौन-सी बातें भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में समाविष्ट होंगी?
1. भारत में विदेशी कम्पनियों की सहायक कम्पनियाँ
2. भारतीय कम्पनियों में बहुसंख्यक विदेशी इक्विटी धारण
3. विदेशी कम्पनियों द्वारा अनन्य रूप से वित्त-पोषित कम्पनियाँ
4. पोर्टफोलियो निवेश
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 2, 3 और 4
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) केवल 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 79
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
किसी मुद्रा का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य
1. विश्व बैंक निर्धारित करता है
2. सम्बन्धित देश द्वारा प्रदत्त वस्तुओं/सेवाओं की कितनी माँग है, से निर्धारित होता है
3. सम्बन्धित देश की सरकार की स्थिरता से निर्धारित होता है
4. सम्बन्धित देश की आर्थिक सम्भाव्यता से निर्धारित होता है
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- (a) 1, 2, 3 और 4
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3 और 4
- (d) केवल 1 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 30
भुगतान सन्तुलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से किससे/किनसे चालू खाता बनता है?
1. व्यापार सन्तुलन
2. विदेशी परिसम्पत्तियाँ
3. अदृश्यों का सन्तुलन
4. विशेष आहरण अधिकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) 1, 2 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 34
रुपये की परिवर्तनीयता से क्या तात्पर्य है?
- (a) रुपये के नोटों के बदले सोना प्राप्त कर सकना
- (b) रुपये के मूल्य को बाज़ार की शक्तियों द्वारा निर्धारित होने देना
- (c) रुपये को अन्य मुद्राओं में और अन्य मुद्राओं को रुपये में परिवर्तित करने की स्वतंत्र रूप से अनुज्ञा प्रदान करना
- (d) भारत में मुद्राओं के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार विकसित करना
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 94
अन्तर्राष्ट्रीय नक़दी (लिक्विडिटि) की समस्या निम्नलिखित में से किसकी अनुपलब्धता से सम्बन्धित है?
- (a) वस्तुएँ और सेवाएँ
- (b) सोना और चाँदी
- (c) डॉलर और अन्य दुर्लभ मुद्राएँ (हार्ड करेंसीज़)
- (d) निर्यात-योग्य बेशी (सरप्लस)
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 18
निम्नलिखित में से कौन-सा, कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले पद 'आयात आवरण (इम्पोर्ट कवर)' का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
- (a) यह किसी देश के आयात मूल्य एवं सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात को बताता है
- (b) यह किसी देश के एक वर्ष में आयात के कुल मूल्य को बताता है
- (c) यह दो देशों के बीच निर्यात एवं आयात के मूल्यों के अनुपात को बताता है
- (d) यह उन महीनों की संख्या बताता है जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के अंतर्राष्ट्रीय रिज़र्व द्वारा किया जा सकता है
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 63
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत का अधिकांश विदेशी ऋण सरकारी सत्वों के ऋणी होने के द्वारा है।
2. भारत का सारा विदेशी ऋण US डॉलर के मूल्यवर्ग में है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 65
भारत के संदर्भ में, मुद्रा संकट के जोखिम को कम करने में निम्नलिखित में से किस/किन कारक/कारकों का योगदान है?
1. भारत के IT सेक्टर के विदेशी मुद्रा अर्जन का
2. सरकारी व्यय के बढ़ने का
3. विदेशस्थ भारतीयों द्वारा भेजे गए धन का
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 86
भारतीय रुपए की गिरावट रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक सरकार/भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किया जाने वाला सर्वाधिक संभावित उपाय नहीं है?
- (a) गैर-ज़रूरी वस्तुओं के आयात पर नियंत्रण और निर्यात को प्रोत्साहन
- (b) भारतीय उधारकर्ताओं को रुपए मूल्यवर्ग के मसाला बॉन्ड जारी करने हेतु प्रोत्साहित करना
- (c) विदेशी वाणिज्यिक उधारी से संबंधित दशाओं को आसान बनाना
- (d) एक प्रसरणशील मौद्रिक नीति का अनुसरण करना
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 49
यदि निकट भविष्य में दूसरा वैश्विक वित्तीय संकट होता है, तो निम्नलिखित में से कौन-से कार्य/नीतियाँ, भारत को, सबसे अधिक संभावना के साथ, कुछ उन्मुक्ति प्रदान कर सकती है/हैं ?
1. अल्पकालीन विदेशी ऋणों पर निर्भर न रहना
2. कुछ और विदेशी बैंकों को प्रारंभ करना
3. पूँजी खाते में पूर्ण परिवर्तनीयता को बनाए रखना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 51
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सी उसकी प्रमुख विशेषता मानी जाती है ?
- (a) यह मूलत: किसी सूचीबद्ध कम्पनी में पूँजीगत साधनों द्वारा किया जाने वाला निवेश है ।
- (b) यह मुख्यत: ऋण सृजित न करने वाला पूँजी प्रवाह है ।
- (c) यह ऐसा निवेश है जिससे ऋण-समाशोधन अपेक्षित होता है ।
- (d) यह विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में किया जाने वाला निवेश है ।
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 52
वर्तमान में भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. भारत के माल का निर्यात, माल के आयात से कम है ।
2. भारत के लोहे व इस्पात, रसायनों, उर्वरकों और मशीनों के आयात में हाल के वर्षों में कमी आयी है ।
3. भारत की सेवाओं का निर्यात, सेवाओं के आयात से अधिक है ।
4. भारत को कुल मिलाकर व्यापार/चालू खाते का घाटा हो रहा है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 3
- (d) केवल 1, 3 और 4
UPSC ने यह प्रश्न निरस्त कर दिया — सभी अभ्यर्थियों को अंक दिए गए।
UPSC 2021 · प्रश्न 7
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. विदेशी मुद्रा संपरिवर्तनीय बॉन्ड
2. कुछ शर्तों के साथ विदेशी संस्थागत निवेश
3. वैश्विक निक्षेपागार (डिपॉजिटरी) प्राप्तियाँ
4. अनिवासी विदेशी जमा
उपर्युक्त में से किसे/किन्हें विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में सम्मिलित किया जा सकता है/किए जा सकते हैं?
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 3
- (c) 2 और 4
- (d) 1 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 8
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
किसी मुद्रा के अवमूल्यन का प्रभाव यह है कि वह अनिवार्य रूप से
1. विदेशी बाजारों में घरेलू निर्यातों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाता है
2. घरेलू मुद्रा के विदेशी मूल्य को बढ़ाता है
3. व्यापार संतुलन में सुधार लाता है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 2
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अंकित प्रभावी विनिमय दर (Nominal Effective Exchange Rate (NEER)) में वृद्धि रुपए की मूल्यवृद्धि को दर्शाता है ।
2. वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (Real Effective Exchange Rate (REER)) में वृद्धि व्यापार प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार को दर्शाता है ।
3. अन्य देशों में मुद्रास्फीति के सापेक्ष घरेलू मुद्रास्फीति में बढ़ने की प्रवृत्ति NEER और REER के बीच में वर्धमान अपसरण उत्पन्न कर सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2022 · प्रश्न 6
भारत में कार्य कर रही विदेशी-स्वामित्व की e-वाणिज्य फर्मों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. अपने प्लेटफ़ॉर्मों को बाज़ार-स्थान के रूप में प्रस्तुत करने के अतिरिक्त वे स्वयं अपने माल का विक्रय भी कर सकते हैं ।
2. वे अपने प्लेटफॉर्मों पर किस अंश तक बड़े विक्रेताओं को स्वीकार कर सकते हैं, यह सीमित है ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 61
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. US फ़ेडरल रिज़र्व की सख्त मुद्रा नीति पूँजी पलायन की ओर ले जा सकती है ।
2. पूँजी पलायन वर्तमान विदेशी वाणिज्यिक ऋणग्रहण (External Commercial Borrowings (ECBs)) वाली फर्मों की ब्याज लागत को बढ़ा सकता है ।
3. घरेलू मुद्रा का अवमूल्यन, ECBs से संबद्ध मुद्रा जोखिम को घटाता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
UPSC ने यह प्रश्न निरस्त कर दिया — सभी अभ्यर्थियों को अंक दिए गए।