UPSC 2014 · प्रश्न 32
शाखारहित क्षेत्रों में व्यावसायिक संवाददाताओं (बैंक साथी) की सेवाओं द्वारा लाभार्थियों को कौन-सी सुविधा/सुविधाएँ प्राप्त होती है/हैं?
1. यह लाभार्थियों को अपने गाँव में अपने साहाय्य और सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने योग्य बनाती है।
2. यह ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को धनराशि जमा करने व आहरण करने योग्य बनाती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 1
'प्रधानमंत्री जन-धन योजना' निम्नलिखित में से किसके लिए प्रारम्भ की गई है?
- (a) गरीब लोगों को अपेक्षाकृत कम ब्याज-दर पर आवास-ऋण प्रदान करने के लिए
- (b) पिछड़े क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए
- (c) देश में वित्तीय समावेशन (फ़ाइनेंशियल इंक्लूज़न) को प्रोत्साहित करने के लिए
- (d) उपांतिक (मार्जिनलाइज्ड) समुदायों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 4
भारत में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से 'भुगतान बैंकों (पेमेंट बैंक्स)' की स्थापना की जा रही है। इस दृष्टि से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. जिन मोबाइल टेलीफोन कंपनियों और सुपर-बाज़ार शृंखलाओं का स्वामित्व एवं नियंत्रण भारतीय व्यक्तियों के पास है, वे भुगतान बैंकों के प्रवर्तक होने के योग्य हैं।
2. भुगतान बैंक क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड दोनों जारी कर सकते हैं।
3. भुगतान बैंक ऋण देने के कार्यकलाप नहीं कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 26
'स्टैंड अप इंडिया स्कीम (Stand Up India Scheme)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसका प्रयोजन SC/ST एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
2. यह SIDBI के माध्यम से पुनर्वित्त का प्रावधान करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 29
'कोर बैंकिंग समाधान (Core Banking Solutions)' पद कभी-कभी समाचारों में देखा जाता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से इस पद का सही वर्णन करता है/करते हैं?
1. यह बैंक की शाखाओं का वह तंत्र है जो उपभोक्ताओं को अपने खातों का संचालन बैंक की किसी भी शाखा से कर सकने की सुविधा देता है चाहे उन्होंने अपना खाता कहीं भी खोल रखा हो।
2. यह व्यावसायिक बैंकों पर कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से RBI का नियंत्रण बढ़ाने का एक प्रयास है।
3. यह एक विस्तृत प्रक्रिया है जिसके द्वारा विशाल अनर्जक (नॉन-परफॉर्मिंग) परिसम्पत्ति वाले बैंक का अधिग्रहण दूसरे बैंक द्वारा कर लिया जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 73
प्रधानमंत्री MUDRA योजना का लक्ष्य क्या है?
- (a) लघु उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाना
- (b) निर्धन कृषकों को विशेष फसलों की कृषि के लिए ऋण उपलब्ध कराना
- (c) वृद्ध एवं निस्सहाय लोगों को पेंशन देना
- (d) कौशल विकास एवं रोजगार सृजन में लगे स्वयंसेवी संगठनों का निधीयन (फंडिंग) करना
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 40
भारत में लघु वित्त बैंकों (SFBs) को स्थापित करने का क्या प्रयोजन है ?
1. लघु व्यवसाय इकाइयों को ऋण की पूर्ति करना
2. लघु और सीमांत कृषकों को ऋण की पूर्ति करना
3. युवा उद्यमियों को विशेषत: ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 43
‘एकीकृत भुगतान अंतरापृष्ठ (यूनिफाइड पेमेंट्स इन्टरफेस/UPI)’ को कार्यान्वित करने से निम्नलिखित में से किसके होने की सर्वाधिक संभाव्यता है ?
- (a) ऑनलाइन भुगतानों के लिए मोबाइल वालेट आवश्यक नहीं होंगे ।
- (b) लगभग दो दशकों में पूरी तरह भौतिक मुद्रा का स्थान डिजिटल मुद्रा ले लेगी ।
- (c) FDI अंतर्वाह में भारी वृद्धि होगी ।
- (d) निर्धन व्यक्तियों को उपदानों (सब्सिडीज़) का प्रत्यक्ष अंतरण (डाइरेक्ट ट्रांसफ़र) बहुत प्रभावकारी हो जाएगा ।
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 79
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया/NPCI) देश में वित्तीय समावेशन के संवर्धन में सहायता करता है ।
2. NPCI ने एक कार्ड भुगतान स्कीम RuPay प्रारंभ की है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 6
कभी-कभी समाचारों में आने वाले पद “व्यापारी छूट दर” (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे सही स्पष्ट करता है ?
- (a) यह किसी बैंक द्वारा किसी व्यापारी को उस बैंक के डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने के लिए दिया जाने वाला प्रोत्साहन है ।
- (b) यह बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को वस्तुओं और सेवाओं के क्रय हेतु वित्तीय लेन-देनों के लिए डेबिट कार्ड का प्रयोग करने पर वापस दी जाने वाली राशि है ।
- (c) यह बैंक द्वारा किसी व्यापारी पर अपने ग्राहकों के डेबिट कार्ड से भुगतान लेने पर लगाया जाने वाला शुल्क है ।
- (d) यह सरकार द्वारा व्यापारियों को अपने ग्राहकों से ‘पॉइंट ऑफ़ सेल’ (पी.ओ.एस.) मशीनों और डेबिट कार्ड के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए दिया जाने वाला प्रोत्साहन है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 15
निम्नलिखित में से कौन भारत के सभी ATM को जोड़ता है ?
- (a) भारतीय बैंक एसोसिएशन
- (b) राष्ट्रीय प्रतिभूति निक्षेप लिमिटेड (नेशनल सेक्यूरिटीज़ डिपोज़िटरी लिमिटेड)
- (c) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया)
- (d) भारतीय रिज़र्व बैंक
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 87
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
'भुगतान प्रणाली आँकड़ों के भंडारण (स्टोरेज ऑफ़ पेमेंट सिस्टम डेटा)' के संबंध में भारतीय रिज़र्व बैंक के हाल का निदेश, जिसे प्रचलित रूप से डेटा डिक्टैट के रूप में जाना जाता है, भुगतान प्रणाली प्रदाताओं (पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स) को समादेशित करता है कि
1. वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा संचालित भुगतान प्रणालियों से संबंधित समग्र आँकड़े एक प्रणाली के अंतर्गत केवल भारत में भंडारित किए जाएँ
2. वे यह सुनिश्चित करेंगे कि इन प्रणालियों का स्वामित्व और संचालन सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ही करें
3. वे कैलेंडर वर्ष की समाप्ति तक भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक को समेकित प्रणाली लेखापरीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 14
'वॉटरक्रेडिट' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह जल एवं स्वच्छता क्षेत्र में कार्य के लिए सूक्ष्म वित्त साधनों (माइक्रोफाइनेंस टूल्स) को लागू करता है।
2. यह एक वैश्विक पहल है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक के तत्त्वावधान में प्रारंभ किया गया है।
3. इसका उद्देश्य निर्धन व्यक्तियों को सहायिकी के बिना अपनी जल-संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समर्थ बनाना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 72
केन्द्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यू॰ एस॰ डॉलर या एस॰ डब्ल्यू॰ आइ॰ एफ॰ टी॰ प्रणाली का प्रयोग किए बिना डिजिटल मुद्रा में भुगतान करना संभव है।
2. कोई डिजिटल मुद्रा इसके अंदर प्रोग्रामित प्रतिबंध, जैसे कि इसके व्यय के समय-ढाँचे, के साथ वितरित की जा सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 74
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. स्वयं-सहायता समूह [सेल्फ-हेल्प ग्रुप (एस॰ एच॰ जी॰)] कार्यक्रम मूलतः भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय रूप से वंचितों को लघु ऋण प्रदान कर प्रारंभ किया गया था।
2. किसी एस॰ एच॰ जी॰ में, समूह के सभी सदस्य उस ऋण के लिए उत्तरदायित्व लेते हैं, जो ऋण कोई अकेला सदस्य लेता है।
3. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक एस॰ एच॰ जी॰ को समर्थन देते हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 53
डिजिटल रुपए के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा अपनी मौद्रिक नीति के अनुरूप जारी की गई राष्ट्रिक (सॉवरेन) मुद्रा है ।
2. यह RBI के तुलन-पत्र (बैलेंस शीट) पर देयता के रूप में दिखाई देता है ।
3. यह अपने डिज़ाइन से ही मुद्रास्फीति के विरुद्ध बीमाकृत है ।
4. यह वाणिज्यिक बैंक मुद्रा और नकदी के लिए स्वतंत्र रूप से परिवर्तनीय है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 4
- (d) 1, 2 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 68
RTGS और NEFT के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. RTGS में भुगतान उसी क्षण हो जाता है, जबकि NEFT के मामले में भुगतान करने में कुछ समय लगता है।
II. RTGS में ग्राहक से आवक लेनदेन के लिए प्रभार लिया जाता है जबकि NEFT में ऐसा नहीं होता।
III. RTGS के लिए कतिपय दिनों में प्रचालन के घंटे सीमित हैं जबकि NEFT में ऐसा नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) I और II
- (c) I और III
- (d) केवल III
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 69
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
I. संयुक्त अरब अमीरात
II. फ्रांस
III. जर्मनी
IV. सिंगापुर
V. बांग्लादेश
उपर्युक्त में भारत के अलावा ऐसे कितने देश हैं, जहाँ UPI के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वणिक भुगतान (इंटरनैशनल मर्चेंट पेमेंट) स्वीकार किए जाते हैं?
- (a) केवल दो
- (b) केवल तीन
- (c) केवल चार
- (d) सभी पाँच
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 53अनंतिम उत्तर-कुंजी
निम्नलिखित में से कौन-सा, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के वित्तीय समावेशन सूचकांक (FI-Index) के तीन मुख्य उप-सूचकांकों को सटीक रूप से दर्शाता है ?
- (a) क्रेडिट पहुँच, बीमा गहनता, और पेंशन व्याप्ति
- (b) बैंकिंग पहुँच, GDP अंशदान, और वित्तीय साक्षरता
- (c) पहुँच, उपयोग, और गुणवत्ता
- (d) पहुँच, वहनीयता (Affordability), और पारदर्शिता
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 54अनंतिम उत्तर-कुंजी
निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत के ‘डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क’ (ONDC) पहल के मूल उद्देश्य का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है ?
- (a) सभी डिजिटल वाणिज्य (कॉमर्स) लेनदेनों पर सरकारी नियंत्रण की अनुमति देना
- (b) निजी ई-कॉमर्स व्यापारियों (प्लेयर्स) को प्रतिस्थापित करना
- (c) सभी नेटवर्कों के बीच अंतर-संचालनीयता को समर्थ बनाकर बड़े ई-वाणिज्य प्लेटफॉर्मों के प्रभुत्व को समाप्त करना
- (d) सभी ऑनलाइन लेनदेनों के लिए UPI-आधारित भुगतानों को अनिवार्य करना
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 55अनंतिम उत्तर-कुंजी
एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) और केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (डिजिटल रुपया) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
- (a) UPI एक तत्काल (real-time) भुगतान प्रणाली है, किंतु डिजिटल रुपया राष्ट्रिक (सॉवरेन) कागज़ी मुद्रा के सदृश्य है।
- (b) UPI के मामले में, धन को जैसे ही नामे डाला (debited) जाता है या जमा (credited) किया जाता है, अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए निपटान तत्काल हो जाता है, किंतु डिजिटल रुपया के मामले में, निपटान नहीं हो पाता है क्योंकि वॉलेट शेष का अन्य वॉलेट में अंतरण हो जाता है।
- (c) UPI लेनदेनों को बैंकों द्वारा अभिलिखित (रिकॉर्ड) किया जाता है और उन्हें बैंक विवरणों में दर्शाया जाता है, किंतु डिजिटल रुपया के मामले में, बैंक विवरणों में कोई डेटा दर्ज नहीं किया जाता है, क्योंकि लेनदेन एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट में होते हैं।
- (d) दोनों मामलों (UPI और डिजिटल रुपया) में, उपयोगकर्ताओं और उनके संबंधित बैंकों पर देयता होती है।
उत्तर: (d)