UPSC 2012 · प्रश्न 75
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) बैंकरों के बैंक (केन्द्रीय बैंक) के रूप में कार्य करता है। इसका अर्थ निम्नलिखित में से कौन-से है?
1. अन्य बैंक RBI के पास अपनी जमा संचित रखते हैं।
2. आवश्यकता के समय RBI वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देता है।
3. RBI वाणिज्यिक बैंकों को मौद्रिक विषयों पर परामर्श देता है।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 2 और 3
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 80
लीड बैंक योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि
- (a) बड़े बैंक प्रत्येक जिले में अपने कार्यालय खोलने का प्रयास करें
- (b) विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में कड़ी प्रतिस्पर्धा हो
- (c) प्रत्येक बैंक सघन विकास के लिए पृथक्-पृथक् जिलों को अपनाएँ
- (d) सभी बैंक अपने पास जमा राशि जुटाने के लिए गहन प्रयास करें
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 65
समाचारों में प्रायः आने वाला 'बासल III (Basel III) समझौता' या सरल शब्दों में 'बासल III'
- (a) जैव विविधता के संरक्षण और धारणीय (सस्टेनेबल) उपयोग के लिए राष्ट्रीय कार्यनीतियाँ विकसित करने का प्रयास करता है
- (b) बैंकिंग क्षेत्रों के, वित्तीय और आर्थिक दबावों का सामना करने के सामर्थ्य को उन्नत करने तथा जोखिम प्रबन्धन को उन्नत करने का प्रयास करता है
- (c) ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने का प्रयास करता है किन्तु विकसित देशों पर अपेक्षाकृत भारी बोझ रखता है
- (d) विकसित देशों से निर्धन देशों को प्रौद्योगिकी के अन्तरण का प्रयास करता है ताकि वे प्रशीतन में प्रयुक्त होने वाले क्लोरोफ्लुओरोकार्बन के स्थान पर हानिरहित रसायनों का प्रयोग कर सकें
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 100
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह एक पब्लिक लिमिटेड सरकारी कम्पनी है।
2. यह एक ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनी है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 43
RBI द्वारा घोषित 'कोषों की सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर [Marginal Cost of Funds based Lending Rate (MCLR)]' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1. ये दिशानिर्देश उधारों की ब्याज दरें निर्धारित करने हेतु बैंकों द्वारा अपनाई गई विधि में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करते हैं।
2. ये दिशानिर्देश बैंक साख की उपलब्धता ऐसी ब्याज दरों पर सुनिश्चित करने में मदद करते हैं जो ऋण लेने वाले एवं बैंक दोनों के लिए न्यायसंगत हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 56
'वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद् (Financial Stability and Development Council)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह नीति (NITI) आयोग का एक अंग है।
2. संघ का वित्त मंत्री इसका प्रमुख होता है।
3. यह अर्थव्यवस्था के समष्टि सविवेक (मैक्रो-प्रूडेंशियल) पर्यवेक्षण का अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 64
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा हाल ही में समाचारों में आए 'दबावयुक्त परिसम्पत्तियों के धारणीय संरचन पद्धति (स्कीम फॉर सस्टेनेबल स्ट्रक्चरिंग ऑफ़ स्ट्रेस्ड एसेट्स/S4A)' का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है ?
- (a) यह सरकार द्वारा निरूपित विकासपरक योजनाओं की पारिस्थितिकीय कीमतों पर विचार करने की पद्धति है ।
- (b) यह वास्तविक कठिनाइयों का सामना कर रही बड़ी कॉर्पोरेट इकाइयों की वित्तीय संरचना के पुनर्संरचन के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की स्कीम है ।
- (c) यह केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के बारे में सरकार की विनिवेश योजना है ।
- (d) यह सरकार द्वारा हाल ही में क्रियान्वित 'इंसॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्ट्सी कोड' का एक महत्त्वपूर्ण उपबंध है ।
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 16
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पूँजी पर्याप्तता अनुपात (सी.ए.आर.) वह राशि है जिसे बैंकों को अपनी निधियों के रूप में रखना होता है जिससे वे, यदि खाता-धारकों द्वारा देयताओं का भुगतान नहीं करने से कोई हानि होती है, तो उसका प्रतिकार कर सकें ।
2. सी.ए.आर. का निर्धारण प्रत्येक बैंक द्वारा अलग-अलग किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 96
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के संचालन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पिछले दशक में भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूँजी के अंतर्वेशन में लगातार वृद्धि हुई है ।
2. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुव्यवस्थित करने के लिए मूल भारतीय स्टेट बैंक के साथ उसके सहयोगी बैंकों का विलय किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 61
सेवा क्षेत्र उपागम किसके कार्यक्षेत्र के अधीन कार्यान्वित किया गया था?
- (a) एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम
- (b) अग्रणी बैंक योजना (लीड बैंक स्कीम)
- (c) महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
- (d) राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 64
भारत में किसी वाणिज्यिक बैंक की परिसंपत्ति में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है?
- (a) अग्रिम
- (b) जमा
- (c) निवेश
- (d) माँग तथा अल्प सूचना मुद्रा (मनी ऐट कॉल ऐंड शॉर्ट नोटिस)
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 72
हाल ही में, भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा अंतर-ऋणदाता करार (इंटर-क्रेडिटर ऐग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर करने का क्या उद्देश्य था?
- (a) भारत सरकार के राजकोषीय घाटे और चालू लेखा घाटे के वर्षानुवर्ष पड़ने वाले भार को कम करना
- (b) केन्द्रीय और राज्य सरकारों की आधारिक-संरचना परियोजनाओं को संबल प्रदान करना
- (c) ₹50 करोड़ या अधिक के ऋणों के आवेदनों के मामले में स्वतंत्र नियामक के रूप में कार्य करना
- (d) ₹50 करोड़ या अधिक की दबावयुक्त परिसंपत्तियों (स्ट्रेस्ड ऐसेट्स) का, जो सह-संघ उधारी (कॉन्सॉर्टियम लेंडिंग) के अंतर्गत हैं, अधिक तेजी से समाधान करने का लक्ष्य रखना
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 73
सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के अध्यक्षों का चयन कौन करता है?
- (a) बैंक बोर्ड ब्यूरो
- (b) भारतीय रिज़र्व बैंक
- (c) केंद्रीय वित्त मंत्रालय
- (d) संबंधित बैंक का प्रबंधन
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 59
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कृषि क्षेत्र को अल्पकालीन साख परिदान करने के संदर्भ में, ‘जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक (DCCBs)’ ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों’ एवं ‘क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों’ की तुलना में अधिक ऋण देते हैं ।
2. डी.सी.सी.बी. (DCCBs) का एक सबसे प्रमुख कार्य ‘प्राथमिक कृषि साख समितियों’ को निधि उपलब्ध कराना है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 62
भारत में फर्म के “ब्याज-व्याप्ति अनुपात (Interest Coverage Ratio)” पद का क्या महत्त्व है ?
1. यह उस फर्म, जिसे बैंक ऋण देने जा रहा है, के वर्तमान जोखिम को समझने में मदद करता है ।
2. यह उस फर्म, जिसे बैंक ऋण देने जा रहा है, के आने वाले जोखिम के मूल्यांकन में मदद करता है ।
3. उधार लेने वाली फर्म का ब्याज-व्याप्ति अनुपात जितना अधिक होगा, उसकी ऋण समाशोधन क्षमता उतनी ही खराब होगी ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 1
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक (आर० बी० आइ०) के गवर्नर की नियुक्ति की जाती है।
2. भारतीय संविधान के कतिपय प्रावधान केन्द्र सरकार को जनहित में आर० बी० आइ० को निदेश देने का अधिकार देते हैं।
3. आर० बी० आइ० का गवर्नर अपना अधिकार (पावर) आर० बी० आइ० अधिनियम से प्राप्त करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 5
भारत में 'शहरी सहकारी बैंकों' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राज्य सरकारों द्वारा स्थापित स्थानीय मंडलों द्वारा उनका पर्यवेक्षण एवं विनियमन किया जाता है।
2. वे इक्विटी शेयर और अधिमान शेयर जारी कर सकते हैं।
3. उन्हें वर्ष 1966 में एक संशोधन के द्वारा बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 के कार्य-क्षेत्र में लाया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 9
भारत में काले धन के सृजन के निम्नलिखित प्रभावों में से कौन-सा भारत सरकार की चिन्ता का प्रमुख कारण है?
- (a) स्थावर संपदा के क्रय और विलासितायुक्त आवास में निवेश के लिए संसाधनों का अपयोजन
- (b) अनुत्पादक गतिविधियों में निवेश और जवाहरात, गहने, सोना इत्यादि का क्रय
- (c) राजनीतिक दलों को बड़े चंदे एवं क्षेत्रवाद का विकास
- (d) कर अपवंचन के कारण राजकोष में राजस्व की हानि
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 52
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
सामूहिक उधार बहु उधारदाताओं के मध्य उधारकर्ता के चूक (डिफ़ाल्ट) का जोखिम बढ़ाता है ।
कथन-II :
सामूहिक ऋण एक नियत राशि/एकमुश्त निधि हो सकती है, किंतु ऋण व्यवस्था (क्रेडिट लाइन) नहीं हो सकती ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता
- (c) कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
UPSC ने यह प्रश्न निरस्त कर दिया — सभी अभ्यर्थियों को अंक दिए गए।
UPSC 2025 · प्रश्न 2
निम्नलिखित में कौन-कौन से, भारतीय रिज़र्व बैंक की आय के स्रोत हैं?
I. सरकारी बॉन्डों का क्रय और विक्रय
II. विदेशी मुद्रा का क्रय और विक्रय
III. पेंशन निधि प्रबंधन
IV. निजी कंपनियों को ऋण देना
V. करेंसी नोटों का मुद्रण और वितरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल I और II
- (b) II, III और IV
- (c) I, III, IV और V
- (d) I, II और V
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 58अनंतिम उत्तर-कुंजी
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के वित्तपोषण में एम 1 एक्सचेंज (M1xchange) की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को संपार्श्विक आधारित ऋण (collateral based loans) उपलब्ध करता है।
2. M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए इनवाइसों (invoices) और विनिमय पत्रों (Bills of exchange) के बट्टा काटने (discounting) को सुकर बनाता है।
3. M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) केवल 1
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 61अनंतिम उत्तर-कुंजी
विमानन क्षेत्र में बीमा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. ‘विमानन हल बीमा’ (Aviation Hull Insurance) के अंतर्गत भौतिक वायुयान के साथ ही उसके मुख्य भाग (बॉडी), इंजन, और वायुयान पर विद्यमान उपकरण समाविष्ट होते हैं।
2. वर्ष 1999 में, भारत सहित, 130 से अधिक राष्ट्रों द्वारा अंगीकार किए गए मोंट्रियल कन्वेंशन के अधीन, एयरलाइनें प्रत्येक मृतक यात्री के परिवार/नामिति को, उस परिवार के द्वारा दोष सिद्ध करने की आवश्यकता के बिना ही, क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए पूर्णत: उत्तरदायी हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 63अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत में विभिन्न समितियों के संदर्भ में, निम्नलिखित विवरणों पर विचार कीजिए :
क्रम सं. | समिति | उद्देश्य | संगठन जिसके अंतर्गत उसे गठित किया गया था
1. | आर.एन. मल्होत्रा समिति | भारत में बीमा क्षेत्र का व्यापक सुधार करना | भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
2. | एल.सी. गुप्ता समिति | भारत में व्युत्पन्नी (डेरीवेटिव) व्यापार आरंभ करने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करना | भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
3. | उर्जित आर. पटेल समिति | आवासीय क्षेत्र को बैंक ऋण प्रदान करने में सुधार लाने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करना | भारतीय रिज़र्व बैंक
4. | वाई.एच. मालेगाम समिति | भारत में सूक्ष्म-वित्त क्षेत्र में सुधार लाने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करना | भारतीय रिज़र्व बैंक
उपर्युक्त में से किस पंक्ति/किन पंक्तियों में दिए गए सभी विवरण सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 2
- (b) 2 और 3
- (c) 1, 3 और 4
- (d) 2 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2026 · प्रश्न 64अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत में ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ (NBFCs) माँग जमा (demand deposits) स्वीकार नहीं कर सकती हैं।
2. भारत में संचालित सभी ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में पंजीकृत होना चाहिए।
3. ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ (NBFCs) भुगतान और निपटान प्रणाली का भाग हैं और वे स्वयं के नाम आहरित चेक जारी कर सकती हैं।
4. जमा लेने वाली ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के जमाकर्ताओं के लिए निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम (DICGC) की जमा बीमा सुविधा (deposit insurance facility) उपलब्ध नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) 1 और 4
- (b) 1, 2 और 3
- (c) केवल 4
- (d) 2, 3 और 4
उत्तर: (a)