UPSC 2012 · प्रश्न 58
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDAs) भारत में ग्रामीण निर्धनता को कम करने में कैसे मदद करते हैं?
1. DRDAs देश के कुछ विनिर्दिष्ट पिछड़े क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं के रूप में कार्य करते हैं।
2. DRDAs विनिर्दिष्ट क्षेत्रों में निर्धनता और कुपोषण के कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन करते हैं और उनके समाधान के विस्तृत उपाय तैयार करते हैं।
3. DRDAs निर्धनता-रोधी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु अन्तरक्षेत्रीय (इंटर-सेक्टोरल) तथा अन्तरविभागीय समन्वयन और सहयोग सुरक्षित करते हैं।
4. DRDAs निर्धनता-रोधी कार्यक्रमों के लिए मिले कोष पर निगरानी रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका प्रभावी उपयोग हो।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 4
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
कार्यक्रम/ मंत्रालय
परियोजना
1. सूखा-प्रवण : कृषि मंत्रालय
क्षेत्र कार्यक्रम
2. मरुस्थल विकास : पर्यावरण एवं वन
कार्यक्रम मंत्रालय
3. वर्षापूरित क्षेत्रों हेतु : ग्रामीण विकास
राष्ट्रीय जलसम्भर मंत्रालय
विकास परियोजना
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 94
भारत की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के सन्दर्भ में विभिन्न फसलों की ‘बीज प्रतिस्थापन दरों’ को बढ़ाने से भविष्य के खाद्य उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। किन्तु इसके अपेक्षाकृत बड़े/विस्तृत कार्यान्वयन में क्या बाध्यता है/बाध्यताएँ हैं?
1. कोई भी राष्ट्रीय बीज नीति नहीं बनी है।
2. निजी क्षेत्र की बीज कम्पनियों की, उद्यान-कृषि फसलों की रोपण सामग्रियों और सब्जियों के गुणता वाले बीजों की पूर्ति में कोई सहभागिता नहीं है।
3. निम्न मूल्य एवं उच्च परिमाण वाली फसलों के मामले में गुणता वाले बीजों के बारे में माँग-पूर्ति अन्तराल है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 13
गन्ने की उचित एवं लाभप्रद क़ीमत (FRP) को निम्नलिखित में से कौन अनुमोदित करता/करती है?
- (a) आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति
- (b) कृषि लागत और क़ीमत आयोग
- (c) कृषि मंत्रालय का विपणन और निरीक्षण निदेशालय
- (d) कृषि उत्पाद विपणन समिति
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 24
भारत में कृषि उत्पादों के बाज़ार को किसके अधीन विनियमित किया जाता है?
- (a) आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
- (b) राज्यों द्वारा अधिनियमित कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम
- (c) कृषि उत्पाद (श्रेणीकरण एवं चिह्नांकन) अधिनियम, 1937
- (d) खाद्य उत्पाद आदेश, 1956 एवं मांस तथा खाद्य उत्पाद आदेश, 1973
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 62
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम 1996–97 में गरीब किसानों को ऋण सहायता उपलब्ध कराने के लिए आरम्भ किया गया था।
2. कमांड क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1974–75 में जल-उपयोग दक्षता के विकास के लिए शुरू किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 97
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, 'बीज ग्राम संकल्पना (सीड विलेज कॉन्सेप्ट)' के प्रमुख उद्देश्य का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
- (a) किसानों को अपने ही खेत के बीजों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें दूसरों से बीज खरीदने के लिए हतोत्साहित करना
- (b) किसानों को गुणतायुक्त बीज उत्पादन का प्रशिक्षण देने में लगाना और उनके द्वारा दूसरों को समुचित समय पर तथा वहन करने योग्य लागत में गुणतायुक्त बीज उपलब्ध कराना
- (c) कुछ ग्रामों को अनन्य रूप से प्रमाणित बीजों के उत्पादन के लिए ही उद्दिष्ट (इयरमार्क) करना
- (d) ग्रामों में उद्यमियों को अभिज्ञात (आइडेंटिफाइ) करना तथा उन्हें बीज कम्पनियों की स्थापना करने के लिए प्रौद्योगिकी और वित्त उपलब्ध कराना
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 21
'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस योजना के अंतर्गत कृषकों को वर्ष के किसी भी मौसम में उनके द्वारा किसी भी फसल की खेती करने पर दो प्रतिशत की एकसमान दर से बीमा किश्त का भुगतान करना होगा।
2. यह योजना, चक्रवात एवं गैर-मौसमी वर्षा से होने वाले कटाई-उपरांत घाटे को बीमाकृत करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 24
भारत सरकार कृषि में 'नीम-आलेपित यूरिया (Neem-coated Urea)' के उपयोग को क्यों प्रोत्साहित करती है?
- (a) मृदा में नीम तेल के निर्मुक्त होने से मृदा सूक्ष्मजीवों द्वारा नाइट्रोजन यौगिकीकरण बढ़ता है
- (b) नीम लेप, मृदा में यूरिया के घुलने की दर को धीमा कर देता है
- (c) नाइट्रस ऑक्साइड, जो कि एक ग्रीनहाउस गैस है, फसल वाले खेतों से वायुमंडल में बिलकुल भी विमुक्त नहीं होती है
- (d) विशेष फसलों के लिए यह एक अपतृणनाशी (वीडिसाइड) और एक उर्वरक का संयोजन है
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 48
'गहन कदन्न संवर्धन के माध्यम से पोषण सुरक्षा हेतु पहल (Initiative for Nutritional Security through Intensive Millets Promotion)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इस पहल का उद्देश्य उन्नत उत्पादन और कटाई-उपरांत प्रौद्योगिकियों को निदर्शित करना है, एवं समूह उपागम (क्लस्टर अप्रोच) के साथ एकीकृत रीति से मूल्य वर्धन तकनीकों को निदर्शित करना है।
2. इस योजना में निर्धन, लघु, सीमांत एवं जनजातीय किसानों की बड़ी हितधारिता (स्टेक) है।
3. इस योजना का एक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य वाणिज्यिक फसलों के किसानों को, पोषकों के अत्यावश्यक निवेशों के और लघु सिंचाई उपकरणों के निःशुल्क किट प्रदान कर, कंदन्न की खेती की ओर प्रोत्साहित करना है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 32
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. मोटर वाहनों के टायरों और ट्यूबों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का मानक चिह्न अनिवार्य है ।
2. AGMARK, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी एक गुणता प्रमाणन चिह्न है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 33
‘राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट)’ स्कीम को क्रियान्वित करने का/के क्या लाभ है/हैं ?
1. यह कृषि वस्तुओं के लिए सर्व-भारतीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापार पोर्टल है ।
2. यह कृषकों के लिए राष्ट्रव्यापी बाज़ार सुलभ कराता है जिसमें उनके उत्पाद की गुणता के अनुरूप क़ीमत मिलती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 72
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
राष्ट्रव्यापी 'मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम (सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम)' का उद्देश्य है
1. सिंचित कृषियोग्य क्षेत्र का विस्तार करना ।
2. मृदा गुणवत्ता के आधार पर किसानों को दिए जाने वाले ऋण की मात्रा के आकलन में बैंकों को समर्थ बनाना ।
3. कृषि भूमि में उर्वरकों के अति-उपयोग को रोकना ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 3
एन.एस.एस.ओ. के 70वें चक्र द्वारा संचालित “कृषक-कुटुम्बों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण” के अनुसार निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राजस्थान में ग्रामीण कुटुम्बों में कृषि कुटुम्बों का प्रतिशत सर्वाधिक है ।
2. देश के कुल कृषि कुटुम्बों में 60% से कुछ अधिक ओ.बी.सी. के हैं ।
3. केरल में 60% से कुछ अधिक कृषि कुटुम्बों ने यह सूचना दी कि उन्होंने अधिकतम आय ग़ैर कृषि स्रोतों से प्राप्त की है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 2 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 10
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पिछले पाँच वर्षों में आयातित खाद्य तेलों की मात्रा, खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन से अधिक रही है ।
2. सरकार विशेष स्थिति के तौर पर सभी आयातित खाद्य तेलों पर किसी प्रकार का सीमा शुल्क नहीं लगाती ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 93
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. सुपारी
2. जौ
3. कॉफ़ी
4. रागी
5. मूँगफली
6. तिल
7. हल्दी
उपर्युक्त में से किनके न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने की है ?
- (a) केवल 1, 2, 3 और 7
- (b) केवल 2, 4, 5 और 6
- (c) केवल 1, 3, 4, 5 और 6
- (d) 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 2
स्वतंत्र भारत में भूमि सुधारों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- (a) हदबंदी कानून पारिवारिक जोत पर केंद्रित थे, न कि व्यक्तिगत जोत पर।
- (b) भूमि सुधारों का प्रमुख उद्देश्य सभी भूमिहीनों को कृषि भूमि प्रदान करना था।
- (c) इसके परिणामस्वरूप नकदी फ़सलों की खेती, कृषि का प्रमुख रूप बन गई।
- (d) भूमि सुधारों ने हदबंदी सीमाओं को किसी भी प्रकार की छूट की अनुमति नहीं दी।
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 83
भारत में पिछले पाँच वर्षों में खरीफ़ की फसलों की खेती के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. धान की खेती के अंतर्गत क्षेत्र अधिकतम है।
2. ज्वार की खेती के अंतर्गत क्षेत्र, तिलहनों की खेती के अंतर्गत क्षेत्र की तुलना में अधिक है।
3. कपास की खेती का क्षेत्र, गन्ने की खेती के क्षेत्र की तुलना में अधिक है।
4. गन्ने की खेती के अंतर्गत क्षेत्र निरंतर घटा है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 58
1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद की भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. शहरी क्षेत्रों में श्रमिक की उत्पादकता (2004 – 05 की कीमतों पर प्रति श्रमिक ₹) में वृद्धि हुई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें कमी हुई ।
2. कार्यबल में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिशत हिस्सेदारी में सतत वृद्धि हुई ।
3. ग्रामीण क्षेत्रों में, ग़ैर-कृषि अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई ।
4. ग्रामीण रोज़गार की वृद्धि दर में कमी आई ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 3
- (d) केवल 1, 2 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 61
भारत में, निम्नलिखित में से किन्हें कृषि में सार्वजनिक निवेश माना जा सकता है ?
1. सभी फ़सलों के कृषि उत्पाद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करना
2. प्राथमिक कृषि साख समितियों का कम्प्यूटरीकरण
3. सामाजिक पूँजी विकास
4. कृषकों को नि:शुल्क बिजली की आपूर्ति
5. बैंकिंग प्रणाली द्वारा कृषि ऋण की माफ़ी
6. सरकारों द्वारा शीतागार सुविधाओं को स्थापित करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 5
- (b) केवल 1, 3, 4 और 5
- (c) केवल 2, 3 और 6
- (d) 1, 2, 3, 4, 5 और 6
उत्तर: (c)
UPSC 2020 · प्रश्न 63
हाल के बीते दिनों में निम्नलिखित में से कौन-से कारक/कौन-सी नीतियाँ भारत में चावल के मूल्य को प्रभावित कर रही थीं ?
1. न्यूनतम समर्थन मूल्य
2. सरकार द्वारा व्यापार करना
3. सरकार द्वारा भण्डारण करना
4. उपभोक्ता सहायिकियाँ (subsidies)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 4
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 66
‘किसान क्रेडिट कार्ड’ योजना के अन्तर्गत, निम्नलिखित में से किन-किन उद्देश्यों के लिए कृषकों को अल्पकालीन ऋण समर्थन उपलब्ध कराया जाता है ?
1. फार्म परिसंपत्तियों के रख-रखाव हेतु कार्यशील पूँजी के लिए
2. कम्बाइन कटाई मशीनों, ट्रैक्टरों एवं मिनी ट्रकों के क्रय के लिए
3. फार्म परिवारों की उपभोग आवश्यकताओं के लिए
4. फ़सल कटाई के बाद के खर्चों के लिए
5. परिवार के लिए घर निर्माण तथा गाँव में शीतागार सुविधा की स्थापना के लिए
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 5
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2, 3, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 69
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सभी अनाजों, दालों एवं तिलहनों का ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ (MSP) पर प्रापण (खरीद) भारत के किसी भी राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश (यू.टी.) में असीमित होता है ।
2. अनाजों एवं दालों का MSP किसी भी राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश में उस स्तर पर निर्धारित किया जाता है जिस स्तर पर बाज़ार मूल्य कभी नहीं पहुँच पाते ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 94
भारत में रासायनिक उर्वरकों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वर्तमान में रासायनिक उर्वरकों का खुदरा मूल्य बाज़ार-संचालित है और यह सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं है ।
2. अमोनिया जो यूरिया बनाने में काम आता है, वह प्राकृतिक गैस से उत्पन्न होता है ।
3. सल्फर, जो फॉस्फोरिक अम्ल उर्वरक के लिए कच्चा माल है, वह तेल शोधन कारखानों का उपोत्पाद है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 79
भारत में “चाय बोर्ड” के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. चाय बोर्ड सांविधिक निकाय है ।
2. यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से संलग्न नियामक निकाय है ।
3. चाय बोर्ड का प्रधान कार्यालय बेंगलुरु में स्थित है ।
4. इस बोर्ड के दुबई और मॉस्को में विदेशी कार्यालय हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) 1 और 3
- (b) 2 और 4
- (c) 3 और 4
- (d) 1 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 26
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, ‘लघु कृषक बड़े खेत’ की संकल्पना का सर्वोत्तम वर्णन है?
- (a) युद्ध के कारण अपने देशों से बड़ी संख्या में विस्थापित लोगों का, एक बड़ी खेतीयोग्य जमीन देकर, जिसमें वे सामूहिक खेती कर उपज को आपस में बाँटते हैं, पुनःस्थापन करना
- (b) किसी क्षेत्र के अनेक सीमांत कृषक अपने आपको समूहों में व्यवस्थित कर चुनिन्दा कृषि संक्रियाओं में समकालन और संगति लाते हैं
- (c) किसी क्षेत्र के अनेक सीमांत कृषक मिलकर किसी निगमित निकाय के साथ संविदा कर अपनी जमीन उस निगमित निकाय को किसी नियत अवधि के लिए दे देते हैं, जिसके लिए वह निगमित निकाय कृषकों को एक सहमत राशि का भुगतान करता है
- (d) कोई कम्पनी किसी क्षेत्र के कुछ संख्या में लघु कृषकों को ऋण, तकनीकी जानकारियाँ और सामग्री की निविष्टियाँ प्रदान करती है, ताकि वे कंपनी की विनिर्माण प्रक्रिया और वाणिज्यिक उत्पादन के लिए उसकी जरूरत के कृषि-पण्य का उत्पादन करें
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 27
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत सरकार काले तिल [ नाइजर (गुइजोटिया एबिसिनिका) ] के बीजों के लिए न्यूनतम समर्थन कीमत उपलब्ध कराती है।
2. काले तिल की खेती खरीफ की फसल के रूप में की जाती है।
3. भारत के कुछ जनजातीय लोग काले तिल के बीजों का तेल भोजन पकाने के लिए प्रयोग में लाते हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 98
डिजिटल इण्डिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस योजना को कार्यान्वित करने के लिए, केंद्र सरकार 100% वित्त-पोषण करती है ।
2. इस योजना के अंतर्गत, भूसंपत्ति (कैडस्ट्रल) मानचित्र डिजिटलीकृत किए जाते हैं ।
3. स्थानीय भाषा में उपलब्ध अधिकार-अभिलेखों को भारत के संविधान द्वारा मान्यता-प्राप्त किसी भी भाषा में लिप्यंतरित करने की पहल की गई है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 24
वर्ष 2022–23 के दौरान हल्दी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत विश्व में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।
II. भारत में हल्दी की 30 से अधिक किस्में उगाई जाती हैं।
III. भारत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रमुख हल्दी-उत्पादक राज्य हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
- (a) केवल I और II
- (b) केवल II और III
- (c) केवल I और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 30
राष्ट्रीय गोकुल मिशन के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. यह ग्रामीण निर्धनों के उत्थान के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश न्यून उत्पादकता वाले देशज पशु छोटे और सीमान्त कृषकों तथा भूमिहीन श्रमिकों के पास होते हैं।
II. इसे वैज्ञानिक रूप में और साकल्यवादी रूप में देशज गोपशु और भैंस के पालन और संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) केवल II
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I और न ही II
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 38अनंतिम उत्तर-कुंजी
राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) के अंतर्गत वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (RAD) पहल का/के उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से है/हैं ?
1. वर्षा सिंचित क्षेत्रों में एकधान्य कृषि (मोनोकल्चर) को प्रोत्साहित करना
2. सिंचित क्षेत्रों में धान की खेती को बढ़ाना
3. एकीकृत कृषि प्रणालियों (IFS) के माध्यम से उत्पादकता को बढ़ाना और जलवायु संबंधी जोखिमों का न्यूनीकरण करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (d)