UPSC 2022 · प्रश्न 26
अक्सर समाचारों में सुनाई देने वाला शब्द “लिवैंट” मोटे तौर पर निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संगत है ?
- (a) पूर्वी भूमध्यसागरीय तट के पास का क्षेत्र
- (b) उत्तरी अफ्रीकी तट के पास का मिस्र से मोरक्को तक फैला क्षेत्र
- (c) फारस की खाड़ी और अफ्रीका के शृंग (हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका) के पास का क्षेत्र
- (d) भूमध्य सागर के सम्पूर्ण तटवर्ती क्षेत्र
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 7
संसार का लगभग तीन-चौथाई कोबाल्ट, जो विद्युत् मोटर वाहनों की बैटरी के निर्माण के लिए आवश्यक धातु है, किस देश द्वारा उत्पादित किया जाता है?
- (a) अर्जेन्टीना
- (b) बोत्सवाना
- (c) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो)
- (d) कज़ाख़िस्तान
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 8
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. फिनलैंड
2. जर्मनी
3. नॉर्वे
4. रूस
उपर्युक्त में से कितने देशों की सीमा उत्तरी समुद्र के साथ लगती है ?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 10
निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
क्षेत्र | पर्वत शृंखला का नाम | पर्वत का प्रकार
1. मध्य एशिया | वॉसजेस | वलित पर्वत
2. यूरोप | आल्प्स | भ्रंशोत्थ (ब्लॉक) पर्वत
3. उत्तर अमेरिका | अप्लेशियन | वलित पर्वत
4. दक्षिण अमेरिका | एंडीज़ | वलित पर्वत
उपर्युक्त सूचना में से कितनी पंक्तियाँ सही सुमेलित हैं ?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 76
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
I. युनाइटेड किंगडम
II. डेनमार्क
III. न्यूज़ीलैंड
IV. ऑस्ट्रेलिया
V. ब्राज़ील
उपर्युक्त देशों में से कितनों में चार से अधिक काल-क्षेत्र (टाइम ज़ोन) हैं?
- (a) सभी पाँच
- (b) केवल चार
- (c) केवल तीन
- (d) केवल दो
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 79
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
देश : किस संसाधन में समृद्ध है
I. बोत्सवाना : हीरा
II. चिली : लिथियम
III. इंडोनेशिया : निकेल
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गई जानकारी सही सुमेलित है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) किसी में भी नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 80
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
क्षेत्र : देश
I. मैलोर्का : इटली
II. नॉर्मंडी : स्पेन
III. सार्डिनिया : फ़्रांस
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गई जानकारी सही सुमेलित है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) किसी में भी नहीं
उत्तर: (d)