UPSC 2014 · प्रश्न 77
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
राष्ट्रीय राजमार्ग इससे जुड़े शहर
1. NH 4 : चेन्नई और हैदराबाद
2. NH 6 : मुम्बई और कोलकाता
3. NH 15 : अहमदाबाद और जोधपुर
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2016 · प्रश्न 96
हाल ही में निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक लम्बे नौसंचालन चैनल द्वारा समुद्र से जोड़े जाने के लिए एक कृत्रिम अंतर्देशीय बंदरगाह के निर्माण की संभावना का पता लगाया है?
- (a) आंध्र प्रदेश
- (b) छत्तीसगढ़
- (c) कर्नाटक
- (d) राजस्थान
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 49
यदि आप कोहिमा से कोट्टयम की यात्रा सड़क मार्ग से करते हैं, तो आपको मूल स्थान और गंतव्य स्थान को मिलाकर भारत के अन्दर कम-से-कम कितने राज्यों में से होकर गुज़रना होगा ?
- (a) 6
- (b) 7
- (c) 8
- (d) 9
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 2
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
पत्तन (पोर्ट) जिस रूप में सुविख्यात है
1. कामराजर पोर्ट : भारत में एक कम्पनी के रूप में पंजीकृत सबसे पहला प्रमुख पत्तन
2. मुंद्रा पोर्ट : भारत में निजी स्वामित्व वाला सबसे बड़ा पत्तन
3. विशाखापत्तनम पोर्ट : भारत में सबसे बड़ा आधान पत्तन (कंटेनर पोर्ट)
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक युग्म
- (b) केवल दो युग्म
- (c) सभी तीन युग्म
- (d) कोई भी युग्म नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 9
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अमरकंटक पहाड़ियाँ विन्ध्य और सह्याद्रि श्रेणियों के संगम पर हैं।
2. बिलीगिरिरंगन पहाड़ियाँ सतपुड़ा श्रेणी के सबसे पूर्वी भाग हैं।
3. शेषाचलम पहाड़ियाँ पश्चिमी घाट के सबसे दक्षिणी भाग हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 17
भारतीय गिलहरियों के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वे भूमि में बिल बनाकर अपने नीड़ का निर्माण करती हैं।
2. वे अपने भोज्य पदार्थों, जैसे कि दृढ़फलों (नट) और बीजों को भूमि के अंदर जमा करती हैं।
3. वे सर्वभक्षी होती हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 88
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
सुमेड पाइपलाइन यूरोप को जाने वाले फारस की खाड़ी के तेल और प्राकृतिक गैस नौभार (शिपमैंट) के लिए एक रणनीतिक मार्ग है ।
कथन-II :
सुमेड पाइपलाइन लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 62
भारत, अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (INSTC), जो एक बहु-मोडल परिवहन कॉरिडोर है, के संस्थापक सदस्यों में से एक है। यह कॉरिडोर किन्हें जोड़ेगा?
- (a) भारत से मध्य एशिया से यूरोप को, ईरान होते हुए
- (b) भारत से मध्य एशिया को, चीन होते हुए
- (c) भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया को, बांग्लादेश और म्यांमार होते हुए
- (d) भारत से यूरोप को, अज़रबैजान होते हुए
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 86अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत को पड़ोसी देशों से जोड़ने वाले नदी सेतुओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. फेनी नदी पर निर्मित ‘मैत्री सेतु’, भारत के रामगढ़ को बांग्लादेश के सबरूम से जोड़ता है।
2. झूलाघाट का झूला सेतु (सस्पेंशन ब्रिज) भारत को म्यांमार से जोड़ता है।
3. मेची सेतु और उसके पहुँच मार्ग, भारत के पानीटंकी बाइपास को नेपाल के काकरविट्टा से जोड़ते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) 2 और 3
- (c) केवल 1
- (d) केवल 3
उत्तर: (d)