भारत में मृदा अपक्षय समस्या निम्नलिखित में से किससे/किनसे सम्बन्धित है/हैं? 1. वेदिका कृषि 2. वनोन्मूलन 3. उष्णकटिबन्धी जलवायु नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
Loading...
भूगोल · 2012–2026 · 9 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
भारत में मृदा अपक्षय समस्या निम्नलिखित में से किससे/किनसे सम्बन्धित है/हैं? 1. वेदिका कृषि 2. वनोन्मूलन 3. उष्णकटिबन्धी जलवायु नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (b)
कृषि मृदाओं के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. मृदा में कार्बनिक पदार्थ का उच्च अंश इसकी जल धारण क्षमता को प्रबल रूप से कम करता है । 2. गंधक चक्र में मृदा की कोई भूमिका नहीं होती है । 3. कुछ समयावधि तक सिंचाई कुछ कृषि भूमियों के लवणीभवन में योगदान कर सकती है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, समुद्र स्तर में पुनरावर्ती गिरावट का सर्वोत्तम उदाहरण है, जिससे वर्तमान समय की सुविस्तृत कच्छभूमि उत्पन्न हुई है?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. भूकम्प-लेखी (सीस्मोग्राफ) में S तरंगों से पूर्व P तरंगें अभिलिखित की जाती हैं। 2. P तरंगों में, अलग-अलग कण तरंग प्रसार की दिशा में आगे-पीछे कंपन करते हैं, जबकि S तरंगों में कण तरंग प्रसार की दिशा के समकोणीय ऊपर-नीचे कंपन करते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
उत्तर: (c)
निम्नलिखित पर विचार कीजिए : 1. ज्वलखंडाश्मी (पाइरोक्लास्टी) मलबा 2. राख और धूल 3. नाइट्रोजन यौगिक 4. सल्फर यौगिक उपर्युक्त में से कितने ज्वालामुखी उद्गारों के उत्पाद हैं ?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन-I : चट्टानों के अपक्षय के कारणों में से एक कारण वर्षा है । कथन-II : वर्षा जल में घोल के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड विद्यमान होता है । कथन-III : वर्षा जल में वायुमंडलीय ऑक्सीजन विद्यमान होता है । उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-से महाद्वीपीय विस्थापन की घटना के साक्ष्य हैं? I. ब्राज़ील तट की प्राचीन शैलों की मेखला, पश्चिमी अफ्रीका तट की प्राचीन शैलों की मेखला से मिलती है। II. घाना के स्वर्ण-निक्षेप ब्राज़ील पठार से व्युत्पन्न होते हैं, जब ये दोनों महाद्वीप अगल-बगल अवस्थित होते हैं। III. यह ज्ञात है कि भारत के गोंडवाना अवसाद तंत्र के प्रतिरूप दक्षिणी गोलार्ध के छः विभिन्न भूखंडों में मिलते हैं। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (c)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन I : शैलों पर जल के प्रभाव के संदर्भ में, चॉक एक अत्यंत पारगम्य शैल के रूप में ज्ञात है, जबकि मृत्तिका एक नितांत अपारगम्य या न्यूनतम पारगम्य शैल के रूप में ज्ञात है। कथन II : चॉक सरंध्र होता है, अतः जल अवशोषित कर सकता है। कथन III : मृत्तिका बिल्कुल ही सरंध्र नहीं है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
उत्तर: (c)
तुंगुराहुआ ज्वालामुखी, जिसे वर्ष 2025 में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा एक वैश्विक भू-उद्यान (ग्लोबल जियोपार्क) घोषित किया गया था, निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है ?
उत्तर: (a)
अंग्रेज़ी संस्करण: Physical Geography & Geomorphology PYQ (English)