UPSC 2012 · प्रश्न 45
निम्नलिखित कारकों पर विचार कीजिए :
1. पृथ्वी का आवर्तन
2. वायु दाब और हवा
3. महासागरीय जल का घनत्व
4. पृथ्वी का परिक्रमण
उपर्युक्त में से कौन-से कारक महासागरीय धाराओं को प्रभावित करते हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) 1, 2 और 3
- (c) 1 और 4
- (d) 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 3
निम्नलिखित द्वीपों के युग्मों में से कौन-सा एक ‘दश अंश जलमार्ग’ द्वारा आपस में पृथक् किया जाता है?
- (a) अन्दमान एवं निकोबार
- (b) निकोबार एवं सुमात्रा
- (c) मालदीव एवं लक्षद्वीप
- (d) सुमात्रा एवं जावा
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 14
विषुवतीय प्रतिधाराओं (इक्केटोरियल काउंटर-करेंट) के पूर्वाभिमुख प्रवाह की व्याख्या किससे होती है?
- (a) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन
- (b) दो विषुवतीय धाराओं का अभिसरण (कन्वर्जेंस)
- (c) जल की लवणता में अन्तर
- (d) विषुवत्-वृत्त के पास प्रशान्तमण्डल मेखला (बेल्ट ऑफ़ काम) का होना
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 70
महासागरों और समुद्रों में ज्वार-भाटाएँ किसके/किनके कारण होता/होते हैं?
1. सूर्य का गुरुत्वीय बल
2. चन्द्रमा का गुरुत्वीय बल
3. पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 93
महासागर औसत तापमान (Ocean Mean Temperature/OMT) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. OMT को 26°C समताप रेखा की गहराई तक मापा जाता है जो जनवरी – मार्च में हिन्द महासागर के दक्षिण-पश्चिम में 129 मीटर पर होती है ।
2. OMT, जो जनवरी – मार्च में एकत्रित किया जाता है उसे यह निर्धारित करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है कि मानसून में वर्षा की मात्रा एक निश्चित दीर्घकालीन औसत वर्षा से कम होगी या अधिक ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 85
समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (युनाइटेड नेशंस कन्वेंशन) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी तटीय राज्य को, अपने प्रादेशिक समुद्र की चौड़ाई को, आधार-रेखा से मापित, 12 समुद्री मील से अनधिक सीमा तक अभिसमय के अनुरूप सुस्थापित करने का अधिकार है ।
2. सभी राज्यों के, चाहे वे तटीय हों या भू-बद्ध भाग के हों, जहाजों को प्रादेशिक समुद्र से हो कर बिना रोक-टोक यात्रा का अधिकार होता है ।
3. अनन्य आर्थिक क्षेत्र का विस्तार उस आधार-रेखा से 200 समुद्री मील से अधिक नहीं होगा, जहाँ से प्रादेशिक समुद्र की चौड़ाई मापी जाती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 89
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. लाल सागर में किसी भी रूप में बहुत कम वर्षण होता है ।
2. लाल सागर में नदियों से जल का प्रवेश नहीं होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)