निम्नलिखित में से कौन-सी 'मिश्रित खेती' की प्रमुख विशेषता है?
- (a) नकदी और खाद्य दोनों सस्यों की साथ-साथ खेती
- (b) दो या दो से अधिक सस्यों को एक ही खेत में उगाना
- (c) पशुपालन और सस्य-उत्पादन को एक साथ करना
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (c)
Loading...
भूगोल · 2012–2026 · 14 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
निम्नलिखित में से कौन-सी 'मिश्रित खेती' की प्रमुख विशेषता है?
उत्तर: (c)
भारत की निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिए : 1. लोबिया 2. मूँग 3. अरहर उपर्युक्त में से कौन-सा/से दलहन, चारा और हरी खाद के रूप में प्रयोग होता है/होते हैं?
उत्तर: (a)
भारत की निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिए : 1. मूँगफली 2. तिल 3. बाजरा उपर्युक्त में से कौन-सा/से प्रमुखतया वर्षा-आधारित फसल है/हैं?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : क्षेत्र किसके उत्पादन के लिए जाना जाता है 1. किन्नौर : सुपारी 2. मेवात : आम 3. कोरोमण्डल : सोयाबीन उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित में से कौन-सा/से ड्रप्स (ड्रिप) सिंचाई पद्धति के प्रयोग का/के लाभ है/हैं? 1. खर-पतवार में कमी 2. मृदा लवणता में कमी 3. मृदा अपरदन में कमी नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-सा एक पादप-समूह 'नवीन विश्व (न्यू वर्ल्ड)' में कृषि-योग्य बनाया गया तथा इसका 'प्राचीन विश्व (ओल्ड वर्ल्ड)' में प्रचलन शुरू किया गया?
उत्तर: (d)
भारत में दालों के उत्पादन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. उड़द की खेती खरीफ़ और रबी दोनों फ़सलों में की जा सकती है । 2. कुल दाल उत्पादन का लगभग आधा भाग केवल मूँग का होता है । 3. पिछले तीन दशकों में, जहाँ खरीफ़ दालों का उत्पादन बढ़ा है, वहीं रबी दालों का उत्पादन घटा है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
उत्तर: (a)
"यह फ़सल उपोष्ण प्रकृति की है । उसके लिए कठोर पाला हानिकारक है । विकास के लिए उसे कम-से-कम 210 पाला-रहित दिवसों और 50 – 100 सेंटीमीटर वर्षा की आवश्यकता पड़ती है । हल्की सुअपवाहित मृदा जिसमें नमी धारण करने की क्षमता है उसकी खेती के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है ।" यह फ़सल निम्नलिखित में से कौन-सी है ?
उत्तर: (a)
भारत में गन्ने की खेती में वर्तमान प्रवृत्तियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. जब 'बड चिप सैटलिंग्स (bud chip settlings)' को नर्सरी में उगाकर मुख्य कृषि भूमि में प्रतिरोपित किया जाता है, तब बीज सामग्री में बड़ी बचत होती है । 2. जब सैट्स का सीधे रोपण किया जाता है, तब एक-कलिका (single-budded) सैट्स का अंकुरण प्रतिशत कई-कलिका (many budded) सैट्स की तुलना में बेहतर होता है । 3. खराब मौसम की दशा में यदि सैट्स का सीधे रोपण होता है, तब एक-कलिका सैट्स का जीवित बचना बड़े सैट्स की तुलना में बेहतर होता है । 4. गन्ने की खेती, ऊतक संवर्धन से तैयार की गई सैटलिंग से की जा सकती है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
उत्तर: (c)
निम्नलिखित में से कौन-सी फसल, न्यूनतम जल-दक्ष (लीस्ट वॉटर-एफिशिएंट) फसल है?
उत्तर: (a)
भारत में काली कपास मृदा की रचना, निम्नलिखित में से किसके अपक्षयण से हुई है?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए : 1. आंध्र प्रदेश 2. केरल 3. हिमाचल प्रदेश 4. त्रिपुरा उपर्युक्त में से कितने आम तौर पर चाय-उत्पादक राज्य के रूप में जाने जाते हैं ?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन-I : भारत, अपने पास यूरेनियम निक्षेप (डिपॉजिट) होने के बावजूद, अपने अधिकांश विद्युत् उत्पादन के लिए कोयले पर निर्भर करता है। कथन-II : विद्युत् उत्पादन के लिए कम-से-कम 60% तक समृद्ध (एन्रिच्ड) यूरेनियम का होना आवश्यक है। उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
उत्तर: (c)
निम्नलिखित में से कौन-से देश विश्व के दो सबसे बड़े कोको उत्पादक के रूप में विख्यात हैं ?
उत्तर: (c)
अंग्रेज़ी संस्करण: Indian Agriculture & Land Use PYQ (English)