UPSC Cartography & Map Skills Questions in Hindi
भूगोल · 2012–2026 · 3 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
UPSC 2014 · प्रश्न 52
दक्षिण-पूर्वी एशिया में दक्षिण से उत्तर की ओर जाने पर नीचे दिए गए नगरों का सही स्थितिक्रम क्या है?
1. बैंकॉक
2. हनोइ
3. जकार्ता
4. सिंगापुर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 4–2–1–3
- (b) 3–2–4–1
- (c) 3–4–1–2
- (d) 4–3–2–1
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 6
भारत के राज्यों का निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म, सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है?
- (a) असम और राजस्थान
- (b) अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान
- (c) असम और गुजरात
- (d) अरुणाचल प्रदेश और गुजरात
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 29
निम्नलिखित में से कौन-सा शहर दिल्ली के सबसे समीप के देशान्तर पर स्थित है ?
- (a) बेंगलुरु
- (b) हैदराबाद
- (c) नागपुर
- (d) पुणे
उत्तर: (a)
अंग्रेज़ी संस्करण: Cartography & Map Skills PYQ (English)