UPSC 2012 · प्रश्न 49
सामान्यतया पृथ्वी की सतह से ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान में घटोतरी होती है, क्योंकि
1. वायुमण्डल पृथ्वी की सतह से केवल ऊपर की ओर गर्म हो सकता है
2. ऊपरी वायुमण्डल में आर्द्रता अधिक होती है
3. ऊपरी वायुमण्डल में हवा कम घनी होती है
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 88
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. दक्षिणी भारत से उत्तरी भारत की ओर मानसून की अवधि घटती है।
2. उत्तरी भारत के मैदानों में वार्षिक वृष्टि की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 89
निम्नलिखित में से कौन-सी एक उष्णकटिबन्धीय सवाना प्रदेश की जलवायु की मुख्य विशेषता है?
- (a) वर्ष-भर वर्षा
- (b) केवल शीतकाल में वर्षा
- (c) अत्यन्त अल्पकालिक शुष्क ऋतु
- (d) निश्चित शुष्क तथा आर्द्र ऋतु
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 43
पवनों का मौसमी उत्क्रमण किसका प्ररूपी अभिलक्षण है?
- (a) भूमध्यरेखीय जलवायु
- (b) भूमध्यसागरीय जलवायु
- (c) मानसून जलवायु
- (d) उपर्युक्त सभी जलवायु
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 5
उष्णकटिबंधीय (ट्रॉपिकल) अक्षांशों में दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिण-पूर्वी प्रशान्त क्षेत्रों में चक्रवात उत्पन्न नहीं होता। इसका क्या कारण है?
- (a) समुद्री पृष्ठों के ताप निम्न होते हैं
- (b) अन्तःउष्णकटिबंधीय अभिसारी क्षेत्र (इंटर-ट्रॉपिकल कन्वर्जेंस ज़ोन) बिरले ही होता है
- (c) कोरिऑलिस बल अत्यन्त दुर्बल होता है
- (d) उन क्षेत्रों में भूमि मौजूद नहीं होती
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 66
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पूरे वर्ष 30° N और 60° S अक्षांशों के बीच बहने वाली हवाएँ पछुआ हवाएँ (वेस्टरलीज़) कहलाती हैं।
2. भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शीतकालीन वर्षा लाने वाली आर्द्र वायु संहतियाँ (मॉइस्ट एयर मासेज़) पछुआ हवाओं के भाग हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 80
"हर दिन कमोबेश एक-सा ही होता है। सुबह, समुद्री मन्द पवन के साथ, साफ और उजली होती है। जैसे-जैसे सूर्य आकाश में ऊपर चढ़ता जाता है, गर्मी बढ़ती जाती है, घने बादल बनने लगते हैं और फिर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ वर्षा होने लगती है। लेकिन वर्षा शीघ्र ही समाप्त हो जाती है।"
उपर्युक्त उद्धरण में निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसका वर्णन किया गया है?
- (a) सवाना
- (b) विषुवतीय
- (c) मॉनसून
- (d) भूमध्यसागरीय
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 66
भारतीय मानसून का पूर्वानुमान करते समय कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित 'इंडियन ओशन डाइपोल (IOD)' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. IOD परिघटना, उष्णकटिबंधीय पश्चिमी हिंद महासागर एवं उष्णकटिबंधीय पूर्वी प्रशांत महासागर के बीच सागर-पृष्ठ तापमान के अंतर से विशेषित होती है ।
2. IOD परिघटना मानसून पर एल-नीनो के असर को प्रभावित कर सकती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 44
मेघाच्छादित रात में ओस की बूँदें क्यों नहीं बनतीं?
- (a) भूपृष्ठ से निर्मुक्त विकिरण को बादल अवशोषित कर लेते हैं।
- (b) पृथ्वी के विकिरण को बादल वापस परावर्तित कर देते हैं।
- (c) मेघाच्छादित रातों में भूपृष्ठ का तापमान कम होता है।
- (d) बादल बहते हुए पवन को भूमितल की ओर विक्षेपित कर देते हैं।
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 99
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जेट प्रवाह केवल उत्तरी गोलार्ध में होते हैं ।
2. केवल कुछ चक्रवात ही केंद्र में वाताक्षि उत्पन्न करते हैं ।
3. चक्रवात की वाताक्षि के अन्दर का तापमान आसपास के तापमान से लगभग 10°C कम होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) केवल 1 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 58
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में, व्यापारिक पवन के प्रभाव के कारण पूर्वी खंडों की तुलना में महासागरों के पश्चिमी खंड अधिक उष्ण होते हैं।
2. शीतोष्ण क्षेत्र में, पश्चिमी पवन पश्चिमी खंडों की तुलना में महासागरों के पूर्वी खंडों को अधिक उष्ण बनाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2022 · प्रश्न 81
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उच्च मेघ मुख्यत: सौर विकिरण को परावर्तित कर भूपृष्ठ को ठंडा करते हैं ।
2. भूपृष्ठ से उत्सर्जित होने वाली अवरक्त विकिरणों का निम्न मेघ में उच्च अवशोषण होता है, और इससे तापन प्रभाव होता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 62
पृथ्वी के वायुमंडल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
- (a) भूमध्यरेखा पर प्राप्त होने वाले सूर्यताप की कुल मात्रा, ध्रुवों पर प्राप्त होने वाले सूर्यताप की कुल मात्रा की लगभग 10 गुनी है।
- (b) अवरक्त किरणें सूर्यताप के लगभग दो-तिहाई भाग हैं।
- (c) अवरक्त तरंगें निचले वायुमंडल में संकेंद्रित जलवाष्प द्वारा वृहद् रूप से अवशोषित होती हैं।
- (d) अवरक्त तरंगें सौर विकिरण की विद्युत्चुम्बकीय तरंगों के दृश्यमान स्पेक्ट्रम के भाग हैं।
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 64
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीपों और महासागरों के बीच तापमान विपर्यास शीत ऋतु की अपेक्षा अधिक होता है।
कथन–II :
जल की विशिष्ट ऊष्मा, भूपृष्ठ की विशिष्ट ऊष्मा की अपेक्षा अधिक होती है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 1
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
पार्थिव विकिरण की तुलना में आगमी (इनकमिंग) सौर विकिरण से वायुमंडल अधिक गर्म हो जाता है ।
कथन-II :
वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसें दीर्घ तरंग विकिरण के अच्छे अवशोषक हैं ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 2
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर क्षोभमंडल की मोटाई, ध्रुवों की तुलना में बहुत अधिक है ।
कथन-II :
भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर, प्रबल संवहनी धाराओं द्वारा ऊष्मा को अधिक ऊँचाई तक ले जाया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 4
जनवरी माह में समतापी रेखा-मानचित्रों (आइसोथर्मल मैप) से प्राप्त कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष सही है/हैं ?
1. समताप रेखाएँ महासागर के ऊपर उत्तर की ओर और महाद्वीप के ऊपर दक्षिण की ओर विचलित हो जाती हैं ।
2. शीत महासागरीय धाराओं, गल्फ स्ट्रीम और उत्तरी अटलांटिक अपवाह (ड्रिफ्ट) की उपस्थिति उत्तरी अटलांटिक महासागर को शीतल बनाती हैं और समताप रेखाएँ उत्तर की ओर मुड़ जाती हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 12
“जल वाष्प” के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह एक गैस है, जिसकी मात्रा ऊँचाई के साथ घटती है ।
2. ध्रुवों पर इसका प्रतिशत अधिकतम है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 13
निम्नलिखित विवरण पर विचार कीजिए :
1. तापमानों की वार्षिक और दैनिक सीमा (रेंज) निम्न है ।
2. वर्ष भर वर्षण होता है ।
3. वर्षण में भिन्नता 50 cm – 250 cm के मध्य होती है ।
यह किस प्रकार की जलवायु है ?
- (a) विषुवतीय जलवायु
- (b) चीन प्रकार जलवायु
- (c) आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु
- (d) समुद्री पश्चिम तटीय जलवायु
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 14
“कोरिऑलिस बल” के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह पवन वेग की वृद्धि के साथ बढ़ता है ।
2. यह ध्रुवों पर सर्वाधिक है और भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर विद्यमान नहीं होता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 26
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I :
वायुमंडल में विद्यमान धूल कणों की मात्रा, विषुवतीय और ध्रुवीय क्षेत्रों की अपेक्षा, उपोष्ण और शीतोष्ण क्षेत्रों में अधिक है।
कथन II :
उपोष्ण और शीतोष्ण क्षेत्रों में कम शुष्क पवन चलती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
- (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
- (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 27
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I :
जनवरी में, उत्तरी गोलार्ध में, समताप रेखाएँ भूखण्डों से गुजरती हुई विषुवत् वृत्त की ओर मुड़ती हैं, जबकि महासागरों से गुजरती हुई ध्रुवों की ओर मुड़ती हैं।
कथन II :
जनवरी में, महासागरों के ऊपर की हवा, उत्तरी गोलार्ध के भूखण्डों के ऊपर की हवा से अधिक गर्म होती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
- (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
- (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 23अनंतिम उत्तर-कुंजी
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की जलवायु के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इस जलवायु को आर्द्र, उष्णकटिबंधीय तटीय जलवायु के रूप में परिभाषित किया जा सकता है ।
2. यहाँ दक्षिण-पश्चिम मानसून और उत्तर-पूर्वी मानसून, दोनों से वर्षा होती है ।
3. दिसंबर और मई के बीच में अधिकतम वर्षण होता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)