UPSC 2012 · प्रश्न 46
भारत की आर्द्रभूमियों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. आर्द्रभूमि के अन्तर्गत देश का कुल भौगोलिक क्षेत्र अन्य राज्यों की तुलना में गुजरात में अधिक अंकित है।
2. भारत में तटीय आर्द्रभूमि का कुल भौगोलिक क्षेत्र, आन्तरिक आर्द्रभूमि के कुल भौगोलिक क्षेत्र से अधिक है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 10
‘वेटलैंड्स इंटरनेशनल’ नामक संरक्षण संगठन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह रामसर अभिसमय के हस्ताक्षरकर्ता देशों द्वारा बनाया गया एक अन्तःसरकारी संगठन है।
2. यह ज्ञान के विकास और संग्रहण के लिए तथा व्यावहारिक अनुभव का बेहतर नीतियों हेतु पक्षसमर्थन करने के लिए क्षेत्र स्तर पर कार्य करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 56
'एकीकृत जलसम्भर विकास कार्यक्रम' को कार्यान्वित करने के क्या लाभ हैं?
1. मृदा के बह जाने की रोकथाम
2. देश की बारहमासी नदियों को मौसमी नदियों से जोड़ना
3. वर्षा-जल संग्रहण तथा भौम-जलस्तर का पुनर्भरण
4. प्राकृतिक वनस्पतियों का पुनर्जनन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 23
निम्नलिखित में से कौन-सी, 'राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण [National Ganga River Basin Authority (NGRBA)]' की प्रमुख विशेषताएँ हैं?
1. नदी बेसिन, योजना एवं प्रबंधन की इकाई है।
2. यह राष्ट्रीय स्तर पर नदी संरक्षण प्रयासों की अगुवाई करता है।
3. NGRBA का अध्यक्ष चक्रानुक्रमिक आधार पर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से एक होता है, जिनसे होकर गंगा बहती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 81
निम्नलिखित में से कौन-सा/से नदी तल में बहुत अधिक बालू खनन का/के संभावित परिणाम हो सकता है/सकते हैं ?
1. नदी की लवणता में कमी
2. भौमजल का प्रदूषण
3. भौम जलस्तर का नीचे चले जाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 98
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. केन्द्रीय भूमि जल प्राधिकरण (CGWA) ने भारत के 36% जिलों को “अतिशोषित” (overexploited) अथवा “संकटपूर्ण” (critical) वर्गीकृत किया हुआ है ।
2. CGWA का निर्माण ‘पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम’ के अंतर्गत हुआ ।
3. विश्व में भूजल सिंचाई के अन्तर्गत सबसे अधिक क्षेत्र भारत में है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) केवल 1 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 43
“यदि वर्षावन और उष्णकटिबंधीय वन पृथ्वी के फेफड़े हैं, तो निश्चित ही आर्द्रभूमियाँ इसके गुर्दों की तरह काम करती हैं ।” निम्नलिखित में से आर्द्रभूमियों का कौन-सा एक कार्य उपर्युक्त कथन को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
- (a) आर्द्रभूमियों के जल चक्र में सतही अपवाह, अवमृदा अंत:स्रवण और वाष्पन शामिल होते हैं ।
- (b) शैवालों से वह पोषक आधार बनता है, जिस पर मत्स्य, परुषकवची (क्रस्टेशिआई), मृदुकवची (मोलस्क), पक्षी, सरीसृप और स्तनधारी फलते-फूलते हैं ।
- (c) आर्द्रभूमियाँ अवसाद संतुलन और मृदा स्थिरीकरण बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।
- (d) जलीय पादप भारी धातुओं और पोषकों के आधिक्य को अवशोषित कर लेते हैं ।
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 76
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
संयुक्त राष्ट्रसंघ की 'विश्व जल विकास रिपोर्ट, 2022' के अनुसार, भारत प्रतिवर्ष विश्व के भौम जल के एक-चौथाई से अधिक जल का निष्कर्षण करता है।
कथन–II :
भारत को अपने राज्यक्षेत्र में रहने वाली विश्व की लगभग 18% जनसंख्या के पेय जल और स्वच्छता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व के भौम जल के एक-चौथाई से अधिक जल का निष्कर्षण करने की जरूरत है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (c)