UPSC 2012 · प्रश्न 11
जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए :
1. जीवाणु
2. कवक
3. पुष्पीय पादप
उपर्युक्त जीव-प्रकारों में से किसकी/किनकी कुछ जातियों को जैव पीड़कनाशियों के रूप में प्रयोग किया जाता है?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 1
गन्ना उत्पादन के एक व्यावहारिक उपागम का, जिसे ‘धारणीय गन्ना उपक्रमण’ के रूप में जाना जाता है, क्या महत्त्व है?
1. कृषि की पारम्परिक पद्धति की तुलना में इसमें बीज की लागत बहुत कम होती है।
2. इसमें च्यवन (ड्रिप) सिंचाई का प्रभावकारी प्रयोग हो सकता है।
3. इसमें रासायनिक/अकार्बनिक उर्वरकों का बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं होता।
4. कृषि की पारम्परिक पद्धति की तुलना में इसमें अन्तराशस्यन की ज्यादा गुंजाइश है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 1, 2 और 4
- (c) केवल 2, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 26
प्रत्येक वर्ष कतिपय विशिष्ट समुदाय/जनजाति, पारिस्थितिक रूप से महत्त्वपूर्ण, मास-भर चलने वाले अभियान/त्यौहार के दौरान फलदार वृक्षों की पौध का रोपण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे समुदाय/जनजाति हैं?
- (a) भूटिया और लेप्चा
- (b) गोंड और कोर्कू
- (c) इरुला और तोडा
- (d) सहरिया और अगरिया
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 64
नीम के पेड़ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कुछ जाति के कीटों और बरुथियों के प्रचुरोद्भवन को नियंत्रित करने के लिए नीम के तेल का प्रयोग कीटनाशक के रूप में किया जा सकता है।
2. नीम के बीजों का प्रयोग जैव-ईंधन और अस्पताल अपमार्जकों का निर्माण करने में होता है।
3. नीम के तेल का अनुप्रयोग औषधि उद्योग में होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 69
भारत के एक विशेष क्षेत्र में, स्थानीय लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जलधारा के आर-पार सुदृढ़ पुलों में रूपान्तरित कर देते हैं। जैसे-जैसे समय गुज़रता है, ये पुल और अधिक मज़बूत होते जाते हैं। ये अनोखे 'जीवित जड़ पुल' कहाँ पाये जाते हैं?
- (a) मेघालय
- (b) हिमाचल प्रदेश
- (c) झारखण्ड
- (d) तमिलनाडु
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 27
FAO, पारम्परिक कृषि प्रणालियों को 'सार्वभौम रूप से महत्त्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली [Globally Important Agricultural Heritage System (GIAHS)]' की हैसियत प्रदान करता है। इस पहल का संपूर्ण लक्ष्य क्या है?
1. अभिनिर्धारित GIAHS के स्थानीय समुदायों को आधुनिक प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना जिससे उनकी कृषि उत्पादकता अत्यधिक बढ़ जाए
2. पारितंत्र-अनुकूली परम्परागत कृषि पद्धतियाँ और उनसे संबंधित परिदृश्य (लैंडस्केप), कृषि जैव विविधता और स्थानीय समुदायों के ज्ञानतंत्र का अभिनिर्धारण एवं संरक्षण करना
3. इस प्रकार अभिनिर्धारित GIAHS के सभी भिन्न-भिन्न कृषि उत्पादों को भौगोलिक सूचक (जिओग्राफिकल इंडिकेशन) की हैसियत प्रदान करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 71
निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन-सी कृषि में जल संरक्षण में सहायता कर सकती है/हैं ?
1. भूमि की कम या शून्य जुताई
2. खेत में सिंचाई के पूर्व जिप्सम का प्रयोग
3. फ़सल अवशेष को खेत में ही रहने देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 35
‘जलवायु-अनुकूली कृषि के लिए वैश्विक सहबन्ध’ (ग्लोबल एलायन्स फॉर क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर) (GACSA) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. GACSA, 2015 में पेरिस में हुए जलवायु शिखर सम्मेलन का एक परिणाम है ।
2. GACSA में सदस्यता से कोई बन्धनकारी दायित्व उत्पन्न नहीं होता ।
3. GACSA के निर्माण में भारत की साधक भूमिका थी ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 59
भारतीय कृषि में परिस्थितियों के संदर्भ में, “संरक्षण कृषि” की संकल्पना का महत्त्व बढ़ जाता है । निम्नलिखित में से कौन-कौन से संरक्षण कृषि के अंतर्गत आते हैं ?
1. एकधान्य कृषि पद्धतियों का परिहार
2. न्यूनतम जोत को अपनाना
3. बागानी फ़सलों की खेती का परिहार
4. मृदा धरातल को ढकने के लिए फ़सल अवशिष्ट का उपयोग
5. स्थानिक एवं कालिक फ़सल अनुक्रमण/फ़सल आवर्तनों को अपनाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 3 और 4
- (b) 2, 3, 4 और 5
- (c) 2, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3 और 5
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 99
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. पक्षी
2. उड़ती धूल
3. वर्षा
4. बहती हवा
उपर्युक्त में से कौन-से पादप रोग फैलाते हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 100
भारत में जैविक कृषि के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ‘जैविक उत्पादन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम’ (एन.पी.ओ.पी.) केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के मार्गदर्शन एवं निदेश के अधीन कार्य करता है ।
2. एन.पी.ओ.पी. के क्रियान्वयन के लिए ‘कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण’ (APEDA) सचिवालय के रूप में कार्य करता है ।
3. सिक्किम भारत का पहला पूरी तरह से जैविक राज्य बन गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 80
खेती में बायोचार का क्या उपयोग है ?
1. बायोचार ऊर्ध्वाधर खेती (vertical farming) में वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है ।
2. जब बायोचार वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, तो वह नाइट्रोजन-यौगिकीकारी सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को बढ़ावा देता है ।
3. जब बायोचार वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, तब वह उस वृद्धिकर माध्यम की जलधारण क्षमता को अधिक लम्बे समय तक बनाए रखने में सहायक होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 83
कृषि में शून्य-जुताई (zero-tillage) का/के क्या लाभ है/हैं ?
1. पिछली फ़सल के अवशेषों को जलाए बिना गेहूँ की बुआई संभव है ।
2. चावल की नई पौध की नर्सरी बनाए बिना, धान के बीजों का नम मृदा में सीधे रोपण संभव है ।
3. मृदा में कार्बन पृथक्करण संभव है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 90
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस/किन पद्धति/यों को पारितंत्र-अनुकूली कृषि माना जाता है ?
1. फ़सल विविधरूपण
2. शिंब आधिक्य (Legume intensification)
3. टेंसियोमीटर का प्रयोग
4. ऊर्ध्वाधर कृषि (Vertical farming)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 3
- (c) केवल 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 91
कृषि में फर्टीगेशन (fertigation) के क्या लाभ हैं ?
1. सिंचाई जल की क्षारीयता का नियंत्रण संभव है ।
2. रॉक फॉस्फेट और सभी अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों का सफलता के साथ अनुप्रयोग संभव है ।
3. पौधों के लिए पोषक बढ़ी हुई मात्रा में सुलभ किए जा सकते हैं ।
4. रासायनिक पोषकों के निक्षालन में कमी संभव है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 1, 2 और 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) केवल 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 21
निम्नलिखित में से किसका उपयोग प्राकृतिक मच्छर प्रतिकर्षी तैयार करने में किया जाता है?
- (a) कांग्रेस घास
- (b) एलिफैंट घास
- (c) लेमन घास
- (d) नट घास
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 51
स्थायी कृषि (पर्माकल्चर), पारंपरिक रासायनिक कृषि से किस तरह भिन्न है?
1. स्थायी कृषि एकधान्य कृषि पद्धति को हतोत्साहित करता है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में एकधान्य कृषि पद्धति की प्रधानता है।
2. पारंपरिक रासायनिक कृषि के कारण मृदा की लवणता में वृद्धि हो सकती है, किन्तु इस तरह की परिघटना स्थायी कृषि में दृष्टिगोचर नहीं होती है।
3. पारंपरिक रासायनिक कृषि अर्धशुष्क क्षेत्रों में आसानी से संभव है, किन्तु ऐसे क्षेत्रों में स्थायी कृषि इतनी आसानी से संभव नहीं है।
4. मल्च बनाने (मल्चिंग) की प्रथा स्थायी कृषि में काफी महत्त्वपूर्ण है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में ऐसी प्रथा आवश्यक नहीं है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 3
- (b) 1, 2 और 4
- (c) केवल 4
- (d) 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 52
'ताड़ तेल (पाम ऑयल)' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ताड़ तेल वृक्ष दक्षिण-पूर्व एशिया में प्राकृतिक रूप में पाया जाता है।
2. ताड़ तेल लिपस्टिक और इत्र बनाने वाले कुछ उद्योगों के लिए कच्चा माल है।
3. ताड़ तेल का उपयोग जैव डीज़ल के उत्पादन में किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 59
जलवायु-अनुकूल कृषि (क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर) के लिए भारत की तैयारी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में ‘जलवायु-स्मार्ट ग्राम (क्लाइमेट-स्मार्ट विलेज)’ दृष्टिकोण, अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यक्रम—जलवायु परिवर्तन, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा (सी॰ सी॰ ए॰ एफ॰ एस॰) द्वारा संचालित परियोजना का एक भाग है।
2. सी॰ सी॰ ए॰ एफ॰ एस॰ परियोजना, अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान हेतु परामर्शदात्री समूह (सी॰ जी॰ आइ॰ ए॰ आर॰) के अधीन संचालित किया जाता है, जिसका मुख्यालय फ्रांस में है।
3. भारत में स्थित अंतर्राष्ट्रीय अर्धशुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आइ॰ सी॰ आर॰ आइ॰ एस॰ ए॰ टी॰), सी॰ जी॰ आइ॰ ए॰ आर॰ के अनुसंधान केन्द्रों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 63
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. मोरिंगा (सहजन वृक्ष) एक फलीदार सदापर्णी वृक्ष है।
2. इमली का पेड़ दक्षिण एशिया का स्थानिक वृक्ष है।
3. भारत में अधिकांश इमली लघु वनोत्पाद के रूप में संगृहीत की जाती है।
4. भारत इमली और मोरिंगा के बीज निर्यात करता है।
5. मोरिंगा और इमली के बीजों का उपयोग जैव ईंधन के उत्पादन में किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) 1, 2, 4 और 5
- (b) 3, 4 और 5
- (c) 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 5
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 97
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन 1 :
संयुक्त राष्ट्र पूँजी विकास निधि (यू० एन० सी० डी० एफ०) और आर्बर डे फाउंडेशन ने हाल ही में हैदराबाद को विश्व के 2020 वृक्ष नगर की मान्यता प्रदान की है।
कथन 2 :
शहरी वनों को बढ़ाने और संपोषित करने के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए हैदराबाद का एक वर्ष के लिए इस मान्यता हेतु चयन किया गया है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
- (a) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं और कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या है
- (b) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं, किन्तु कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन 1 सही है, किन्तु कथन 2 सही नहीं है
- (d) कथन 1 सही नहीं है, किन्तु कथन 2 सही है
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 22
कृषि की “धान गहनता प्रणाली” का, जिसमें धान के खेतों का बारी-बारी से क्लेदन और शुष्कन किया जाता है, क्या परिणाम होता है ?
1. बीज की कम आवश्यकता
2. मेथैन का कम उत्पादन
3. बिजली की कम खपत
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 48
निम्नलिखित में कौन-से, नाइट्रोजन-यौगिकीकरण पादप हैं ?
1. अल्फाल्फा
2. चौलाई (ऐमरंथ)
3. चना (चिक-पी)
4. तिपतिया घास (क्लोवर)
5. कुलफा (पर्सलेन)
6. पालक
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 3 और 4
- (b) केवल 1, 3, 5 और 6
- (c) केवल 2, 4, 5 और 6
- (d) 1, 2, 4, 5 और 6
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 50
“मियावाकी पद्धति” किसके लिए विख्यात है ?
- (a) शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में वाणिज्यिक कृषि का संवर्धन
- (b) आनुवंशिकत: रूपांतरित पुष्पों का प्रयोग कर उद्यानों का विकास
- (c) शहरी क्षेत्रों में लघु वनों का सृजन
- (d) तटीय क्षेत्रों और समुद्री सतहों पर पवन ऊर्जा का संग्रहण
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 30अनंतिम उत्तर-कुंजी
निम्नलिखित में से कौन-सी, भारत में प्रथम प्लान वीवो (Vivo) प्रमाणित वनोन्मूलन और वन निम्नीकरण से होने वाले उत्सर्जन का न्यूनीकरण (REDD+) परियोजना है ?
- (a) उत्तराखंड REDD+ परियोजना
- (b) उत्तर-पूर्वी हिमालय में ICFRE-ICIMOD सीमापारीय (ट्रांसबाउंड्री) REDD+ परियोजना
- (c) खासी पहाड़ी समुदाय REDD+ परियोजना
- (d) सिक्किम मामले कामरंग (Sikkim Mamley Kamrang) समुदाय REDD+ परियोजना
उत्तर: (c)