UPSC 2012 · प्रश्न 12
जीवभार गैसीकरण को भारत में ऊर्जा संकट के धारणीय (सस्टेनेबल) हलों में से एक समझा जाता है। इस सन्दर्भ में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. नारिकेल आवरण, मूंगफली का छिलका और धान की भूसी का उपयोग जीवभार गैसीकरण के लिए किया जा सकता है।
2. जीवभार गैसीकरण द्वारा जनित ज्वलनशील गैसों में केवल हाइड्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड होती है।
3. जीवभार गैसीकरण द्वारा जनित ज्वलनशील गैसों को ऊष्मा उत्पादन में सीधे ही उपयोग कर सकते हैं लेकिन अन्तर्दहन इंजनों में नहीं।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 36
कभी-कभी समाचारों में 'नेट मीटरिंग (Net metering)' निम्नलिखित में से किसको प्रोत्साहित करने के संदर्भ में देखा जाता है?
- (a) परिवारों/उपभोक्ताओं द्वारा सौर ऊर्जा का उत्पादन और उपयोग
- (b) घरों के रसोईघरों में पाइप्ड नैचरल गैस का उपयोग
- (c) मोटरगाड़ियों में CNG किट लगवाना
- (d) शहरी घरों में पानी के मीटर लगवाना
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 78
निम्नलिखित में से किसमें आप ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) का स्टार लेबल पाते हैं?
1. छत के (सीलिंग) पंखे
2. विद्युत् गीज़र
3. नलिकारूप प्रतिदीप्ति (ट्यूबुलर फ्लूओरेसेंट) लैंप
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 26
निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में, 'ताप-अपघटन और प्लाज़्मा गैसीकरण' शब्दों का उल्लेख किया गया है?
- (a) दुर्लभ (रेअर) भू-तत्त्वों का निष्कर्षण
- (b) प्राकृतिक गैस निष्कर्षण प्रौद्योगिकी
- (c) हाइड्रोजन ईंधन-आधारित ऑटोमोबाइल
- (d) अपशिष्ट-से-ऊर्जा प्रौद्योगिकी
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 76
इस्पात स्लैग निम्नलिखित में से किसके लिए सामग्री हो सकता है ?
1. आधार-सड़क के निर्माण के लिए
2. कृषि मृदा के सुधार के लिए
3. सीमेंट के उत्पादन के लिए
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 78
ग्रामीण सड़क निर्माण में, पर्यावरणीय दीर्घोपयोगिता को सुनिश्चित करने अथवा कार्बन पदचिह्न को घटाने के लिए निम्नलिखित में से किसके प्रयोग को अधिक प्राथमिकता दी जाती है ?
1. ताम्र स्लैग
2. शीत मिश्रित ऐस्फाल्ट प्रौद्योगिकी
3. जीयोटेक्सटाइल्स
4. उष्ण मिश्रित ऐस्फाल्ट प्रौद्योगिकी
5. पोर्टलैंड सीमेंट
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 4 और 5
- (d) केवल 1 और 5
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 84
भारत की जैव-ईंधन की राष्ट्रीय नीति के अनुसार, जैव-ईंधन के उत्पादन के लिए निम्नलिखित में से किनका उपयोग कच्चे माल के रूप में हो सकता है ?
1. कसावा
2. क्षतिग्रस्त गेहूँ के दाने
3. मूँगफली के बीज
4. कुलथी (Horse gram)
5. सड़ा आलू
6. चुकंदर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2, 5 और 6
- (b) केवल 1, 3, 4 और 6
- (c) केवल 2, 3, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4, 5 और 6
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 84
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. गुजरात में भारत का विशालतम सौर पार्क है ।
2. केरल में पूर्णत: सौर शक्तिकृत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है ।
3. गोआ में भारत की विशालतम तैरती हुई सौर प्रकाश-वोल्टीय परियोजना है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 99
निम्नलिखित भारी उद्योगों पर विचार कीजिए :
1. उर्वरक संयंत्र
2. तेलशोधक कारखाने
3. इस्पात संयंत्र
उपर्युक्त में से कितने उद्योगों के विकार्बनन में हरित हाइड्रोजन की महत्त्वपूर्ण भूमिका होने की अपेक्षा है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 9
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I :
चक्रीय अर्थव्यवस्था ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करती है।
कथन II :
चक्रीय अर्थव्यवस्था आगत के रूप में कच्चे माल के प्रयोग को कम करती है।
कथन III :
चक्रीय अर्थव्यवस्था उत्पादन प्रक्रिया में अपव्यय को कम करती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
- (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
- (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
- (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 63
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I :
विश्व के दो प्रमुख एथेनॉल उत्पादकों, ब्राज़ील और संयुक्त राज्य अमेरिका, में से संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में ब्राज़ील अधिक एथेनॉल उत्पादित करता है।
कथन II :
जहाँ संयुक्त राज्य अमेरिका में एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रधान भरण-सामग्री (फीडस्टॉक) मक्का है, इसके विपरीत ब्राज़ील में एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रधान भरण-सामग्री गन्ना है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
- (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
- (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर: (d)