UPSC 2012 · प्रश्न 15
शरीर में श्वास अथवा खाने से पहुँचा सीसा (लेड) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पेट्रोल में सीसे का योग प्रतिबन्धित होने के बाद से अब सीसे की विषाक्तता उत्पन्न करने वाले स्रोत कौन-कौन से हैं?
1. प्रगलन इकाईयाँ
2. पेन (कलम) और पेंसिलें
3. पेन्ट
4. केश तेल एवं प्रसाधन सामग्रियाँ
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 17
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
क्लोरोफ्लुओरोकार्बन, जो ओज़ोन-ह्रासक पदार्थों के रूप में चर्चित हैं, उनका प्रयोग
1. सुघट्य फोम के निर्माण में होता है
2. ट्यूबलेस टायरों के निर्माण में होता है
3. कुछ विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक अवयवों की सफ़ाई करने में होता है
4. ऐरोसॉल कैन में दाबकारी एजेंट के रूप में होता है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 16
कई घरेलू उत्पादों, जैसे गद्दों और फर्नीचर की गद्दियों (अपहोल्स्टरी), में ब्रोमीनयुक्त ज्वाला मंदकों का उपयोग किया जाता है। उनका उपयोग क्यों कुछ चिन्ता का विषय है?
1. उनमें पर्यावरण में निम्नीकरण के प्रति उच्च प्रतिरोधकता है।
2. वे मनुष्यों और पशुओं में संचित हो सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 24
निम्नलिखित में से कौन-से कुछ महत्त्वपूर्ण प्रदूषक हैं जो भारत में इस्पात उद्योग द्वारा मुक्त किए जाते हैं?
1. सल्फर के ऑक्साइड
2. नाइट्रोजन के ऑक्साइड
3. कार्बन मोनोऑक्साइड
4. कार्बन डाइऑक्साइड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 3 और 4
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 11
कृषि में नाइट्रोजनी उर्वरकों के अत्यधिक/अनुपयुक्त उपयोग का क्या प्रभाव हो सकता है?
1. नाइट्रोजन यौगिकीकरण सूक्ष्मजीवों (नाइट्रोजन-फिक्सिंग माइक्रोऑर्गेनिज्म्स) का मिट्टी में प्रचुरोद्भवन (प्रोलिफरेशन) हो सकता है।
2. मिट्टी की अम्लता में बढ़ोतरी हो सकती है।
3. भौम जल (ग्राउंडवॉटर) में नाइट्रेट का निक्षालन (लीचिंग) हो सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 18
ईंधन के रूप में कोयले का उपयोग करने वाले शक्ति संयंत्रों से प्राप्त 'फ्लाई ऐश' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. फ्लाई ऐश का उपयोग भवन निर्माण के लिए ईंटों के उत्पादन में किया जा सकता है।
2. फ्लाई ऐश का उपयोग कंक्रीट के कुछ पोर्टलैंड सीमेंट अंश के स्थानापन्न (रिप्लेसमेंट) के रूप में किया जा सकता है।
3. फ्लाई ऐश केवल सिलिकॉन डाइऑक्साइड तथा कैल्सियम ऑक्साइड से बना होता है और इसमें कोई विषाक्त (टॉक्सिक) तत्त्व नहीं होते।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 86
हमारे देश के शहरों में वायु गुणता सूचकांक (Air Quality Index) का परिकलन करने में साधारणतया निम्नलिखित वायुमंडलीय गैसों में से किनको विचार में लिया जाता है?
1. कार्बन डाइऑक्साइड
2. कार्बन मोनोक्साइड
3. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
4. सल्फर डाइऑक्साइड
5. मेथैन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 30
पर्यावरण में निर्मुक्त हो जाने वाली 'सूक्ष्ममणिकाओं (माइक्रोबीड्स)' के विषय में अत्यधिक चिंता क्यों है?
- (a) ये समुद्री पारितंत्रों के लिए हानिकारक मानी जाती हैं।
- (b) ये बच्चों में त्वचा कैंसर होने का कारण मानी जाती हैं।
- (c) ये इतनी छोटी होती हैं कि सिंचित क्षेत्रों में फसल पादपों द्वारा अवशोषित हो जाती हैं।
- (d) अक्सर इनका इस्तेमाल खाद्य-पदार्थों में मिलावट के लिए किया जाता है।
उत्तर: (a)
UPSC 2019 · प्रश्न 35
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. कार्बन मोनोक्साइड
2. मेथैन
3. ओज़ोन
4. सल्फर डाइऑक्साइड
फसल/जैव मात्रा के अवशेषों के दहन के कारण वायुमंडल में उपर्युक्त में से कौन-से निर्मुक्त होते हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 41
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कृषि मृदाएँ पर्यावरण में नाइट्रोजन के ऑक्साइड निर्मुक्त करती हैं।
2. मवेशी पर्यावरण में अमोनिया निर्मुक्त करते हैं।
3. कुक्कुट उद्योग पर्यावरण में अभिक्रियाशील नाइट्रोजन यौगिक निर्मुक्त करते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 59
भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
- (a) अपशिष्ट उत्पादक को पाँच कोटियों में अपशिष्ट अलग-अलग करने होंगे।
- (b) ये नियम केवल अधिसूचित नगरीय स्थानीय निकायों, अधिसूचित नगरों तथा सभी औद्योगिक नगरों पर ही लागू होंगे।
- (c) इन नियमों में अपशिष्ट भराव स्थलों तथा अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं के लिए सटीक और ब्यौरेवार मानदंड उपबंधित हैं।
- (d) अपशिष्ट उत्पादक के लिए यह आज्ञापक होगा कि किसी एक जिले में उत्पादित अपशिष्ट, किसी अन्य जिले में न ले जाया जाए।
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 78
भारत में निम्नलिखित में से किसमें एक महत्त्वपूर्ण विशेषता के रूप में 'विस्तारित उत्पादक दायित्व' आरंभ किया गया था?
- (a) जैव चिकित्सा अपशिष्ट (प्रबंधन और हस्तन) नियम, 1998
- (b) पुनर्चक्रित प्लास्टिक (निर्माण और उपयोग) नियम, 1999
- (c) ई-अपशिष्ट (प्रबंधन और हस्तन) नियम, 2011
- (d) खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम, 2011
उत्तर: (c)
UPSC 2020 · प्रश्न 79
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कोयले की राख में आर्सेनिक, सीसा और पारद अंतर्विष्ट होते हैं ।
2. कोयला संचालित विद्युत् संयंत्र पर्यावरण में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन के ऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं ।
3. भारतीय कोयले में राख की अधिक मात्रा पायी जाती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 16
निम्नलिखित में से किसके अंगीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए 'R2 व्यवहार संहिता (R2 कोड ऑफ प्रैक्टिसेज)' साधन उपलब्ध करती है?
- (a) इलेक्ट्रॉनिकी पुनर्चक्रण उद्योग में पर्यावरणीय दृष्टि से विश्वसनीय व्यवहार
- (b) रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत 'अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्र भूमि' का पारिस्थितिक प्रबंधन
- (c) निम्नीकृत भूमि पर कृषि फसलों की खेती का संधारणीय व्यवहार
- (d) प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में 'पर्यावरणीय प्रभाव आकलन'
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 17
ताम्र प्रगलन संयंत्रों के बारे में चिन्ता का कारण क्या है?
1. वे पर्यावरण में कार्बन मोनोक्साइड को घातक मात्राओं में निर्मुक्त कर सकते हैं।
2. ताम्रमल (कॉपर स्लैग) पर्यावरण में कुछ भारी धातुओं के निक्षालन (लीचिंग) का कारण बन सकता है।
3. वे सल्फर डाइऑक्साइड को एक प्रदूषक के रूप में निर्मुक्त कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 18
भट्टी तेल (फर्नेस ऑयल) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह तेल परिष्करणियों (रिफाइनरी) का एक उत्पाद है।
2. कुछ उद्योग इसका उपयोग ऊर्जा (पावर) उत्पादन के लिए करते हैं।
3. इसके उपयोग से पर्यावरण में गंधक का उत्सर्जन होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 25
तंत्रिका अपह्रास (न्यूरोडीजेनेरेटिव) समस्याओं के लिए उत्तरदायी माने जाने वाले मैग्नेटाइट कण पर्यावरणीय प्रदूषकों के रूप में निम्नलिखित में से किनसे उत्पन्न होते हैं?
1. मोटरगाड़ी के ब्रेक
2. मोटरगाड़ी के इंजन
3. घरों में प्रयोग होने वाले माइक्रोवेव स्टोव
4. बिजली संयंत्र
5. टेलीफोन लाइन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 2, 3 और 5
- (b) केवल 1, 2 और 4
- (c) केवल 3, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 74
बिस्फिनॉल A (BPA), जो चिन्ता का कारण है, निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्लास्टिक के उत्पादन में एक संरचनात्मक/मुख्य घटक है?
- (a) निम्न घनत्व वाले पॉलिएथिलीन
- (b) पॉलिकार्बोनेट
- (c) पॉलिएथिलीन टेरेफ्थेलेट
- (d) पॉलिविनाइल क्लोराइड
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 44
WHO के वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. PM2·5 का 24-घंटा माध्य 15 μg/m³ से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए और PM2·5 का वार्षिक माध्य 5 μg/m³ से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए ।
2. किसी वर्ष में, ओज़ोन प्रदूषण के उच्चतम स्तर प्रतिकूल मौसम के दौरान होते हैं ।
3. PM10 फेफड़े के अवरोध का वेधन कर रक्त-प्रवाह में प्रवेश कर सकता है ।
4. वायु में अत्यधिक ओज़ोन दमा को उत्पन्न कर सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) 1, 3 और 4
- (b) केवल 1 और 4
- (c) 2, 3 और 4
- (d) केवल 1 और 2
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 100
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. कार्बन मोनोक्साइड
2. नाइट्रोजन ऑक्साइड
3. ओज़ोन
4. सल्फर डाइऑक्साइड
वातावरण में उपर्युक्त में से किसकी/किनकी अधिकता होने से अम्ल वर्षा होती है ?
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 4
- (d) 1, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 59
पारा प्रदूषण के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. स्वर्ण खनन गतिविधि विश्व में पारा प्रदूषण का स्रोत है।
2. कोयला-आधारित ऊष्मीय शक्ति संयंत्र (थर्मल पावर प्लांट) से पारा प्रदूषण होता है।
3. पारा के संपर्क में आने का कोई ज्ञात सुरक्षा-स्तर नहीं है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 66
भारत में कोयला-आधारित तापीय शक्ति संयंत्रों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उनमें से किसी में भी समुद्र जल का उपयोग नहीं होता।
2. उनमें से कोई भी जल-संकट वाले जिले में स्थापित नहीं है।
3. उनमें से कोई भी निजी स्वामित्व में नहीं है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 17
कई उपभोक्ता उत्पादों के निर्माण के लिए प्रयुक्त होने वाले परफ्लुओरोऐल्किल और पॉलिफ्लुओरोऐल्किल पदार्थों (PFAS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. PFAS पेयजल, खाद्य और खाद्य पैकेजिंग सामग्रियों में व्यापक रूप से पाए जाते हैं ।
2. PFAS पर्यावरण में आसानी से निम्नीकृत (डिग्रेडेड) नहीं होते हैं ।
3. PFAS के लगातार संपर्क के परिणामस्वरूप जंतुओं के शरीर में जैवसंचय हो सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 22
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
बाज़ार में मिलने वाली अनेक च्यूइंग गम पर्यावरणीय प्रदूषण का स्रोत मानी जाती हैं ।
कथन-II :
अनेक च्यूइंग गमों में गोंद (गम बेस) के रूप में प्लास्टिक होता है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 90
पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा, सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जनों का सबसे बड़ा स्रोत है ?
- (a) जीवाश्म ईंधनों का उपयोग करने वाले रेल इंजन (लोकोमोटिव)
- (b) जीवाश्म ईंधनों का उपयोग करने वाले जहाज
- (c) अयस्कों से धातुओं का निष्कर्षण
- (d) जीवाश्म ईंधनों का उपयोग करने वाले विद्युत संयंत्र
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 50
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I :
सक्रियित कार्बन बहिःस्रावी धाराओं में से प्रदूषकों को हटाने और विभिन्न उद्योगों से आने वाले संदूषकों के उपचारण हेतु एक अच्छा और आकर्षक साधन है।
कथन II :
सक्रियित कार्बन का एक वृहत् पृष्ठ क्षेत्रफल होता है और उसमें भारी धातुओं को अधिशोषित करने की दमदार शक्यता है।
कथन III :
सक्रियित कार्बन, उच्च कार्बन अंश वाले वातावरणीय अपशिष्टों में से आसानी से संश्लेषित किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
- (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
- (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
- (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर: (a)