जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए : 1. चमगादड़ 2. मधुमक्खी 3. पक्षी उपर्युक्त में से कौन-सा/से परागणकारी है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
Loading...
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी · 2012–2026 · 27 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए : 1. चमगादड़ 2. मधुमक्खी 3. पक्षी उपर्युक्त में से कौन-सा/से परागणकारी है/हैं?
उत्तर: (d)
'मिलेनियम इकोसिस्टम एसेसमेन्ट' पारिस्थितिक तंत्र की सेवाओं के निम्नलिखित प्रमुख वर्गों का वर्णन करता है—व्यवस्था, समर्थन, नियंत्रण, संरक्षण और सांस्कृतिक। निम्नलिखित में से कौन-सी एक समर्थन सेवा है?
उत्तर: (c)
यदि किसी महासागर का पादपप्लवक किसी कारण से पूर्णतया नष्ट हो जाए, तो इसका क्या प्रभाव होगा? 1. कार्बन सिंक के रूप में महासागर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 2. महासागर की खाद्य शृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 3. महासागर का जल-घनत्व प्रबल रूप से घट जाएगा। निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर: (a)
यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, तो आपको यह देखने को मिल सकता है कि अनेक प्रकार के पक्षी, चरने वाले पशुओं/भैंसों के पीछे-पीछे चलते हैं और उनके घास में चलने से अशान्त होने वाले कीटों को पकड़ते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा/से ऐसा/ऐसे पक्षी है/हैं? 1. चित्रित बलाक 2. साधारण मैना 3. काली गर्दन वाला सारस नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (b)
निम्नलिखित में से किनमें प्रवाल-भित्तियाँ हैं? 1. अन्दमान और निकोबार द्वीपसमूह 2. कच्छ की खाड़ी 3. मन्नार की खाड़ी 4. सुन्दरवन नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-सा एक आहार शृंखला का सही क्रम है?
उत्तर: (a)
भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस एक में, मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन और पर्णपाती वनों का संयोजन है?
उत्तर: (d)
भारत में, निम्नलिखित में से किस एक वन-प्ररूप में, सागौन (टीक) एक प्रभावी वृक्ष स्पीशीज़ है?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, 'पारितंत्र (ईकोसिस्टम)' शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है?
उत्तर: (c)
कुछ कारणों वश, यदि तितलियों की जाति (स्पीशीज़) की संख्या में बड़ी गिरावट होती है, तो इसका/इसके संभावित परिणाम क्या हो सकता/सकते है/हैं ? 1. कुछ पौधों के परागण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है । 2. कुछ कृष्य पौधों में कवकीय संक्रमण प्रचण्ड रूप से बढ़ सकता है । 3. इसके कारण बरों, मकड़ियों और पक्षियों की कुछ प्रजातियों की समष्टि में गिरावट हो सकती है । नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर: (c)
मरुस्थल क्षेत्रों में जल ह्रास को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से पर्ण रूपांतरण होता है/होते हैं ? 1. कठोर एवं मोमी पर्ण 2. लघु पर्ण 3. पर्ण की जगह काँटे नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर: (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. विश्व की सर्वाधिक प्रवाल भित्तियाँ उष्णकटिबंधीय सागर जलों में मिलती हैं । 2. विश्व की एक-तिहाई से अधिक प्रवाल भित्तियाँ ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और फिलीपीन्स के राज्य-क्षेत्रों में स्थित हैं । 3. उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की अपेक्षा, प्रवाल भित्तियाँ कहीं अधिक संख्या में जन्तु संघों का परपोषण करती हैं । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. समुद्री कच्छपों की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं। 2. मछली की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं। 3. समुद्री स्तनपायियों की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं। 4. साँपों की कुछ जातियाँ सजीवप्रजक होती हैं। उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
उत्तर: (d)
प्रकृति में, निम्नलिखित में से किस जीव का/किन जीवों के मृदाविहीन सतह पर जीवित पाए जाने की सर्वाधिक संभावना है? 1. फर्न 2. लाइकेन 3. मॉस 4. छत्रक (मशरूम) नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (c)
जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए : 1. कॉपिपोड 2. साइनोबैक्टीरिया 3. डायटम 4. फोरैमिनिफेरा उपर्युक्त में से कौन-से जीव महासागरों की आहार शृंखलाओं में प्राथमिक उत्पादक हैं?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित प्राणियों पर विचार कीजिए : 1. जाहक (हेज्हॉग) 2. शैलमूषक (मारमॉट) 3. वज्रशल्क (पैंगोलिन) उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से जीव परभक्षियों द्वारा पकड़े जाने की संभावना को कम करने के लिए, स्वयं को लपेटकर अपने सुभेद्य अंगों की रक्षा करता है/करते हैं?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित में से कौन-सा जीव निस्यंदक भोजी (फिल्टर फीडर) है?
उत्तर: (c)
निम्नलिखित में से कौन-से जीव अपरदाहारी (डेट्राइटिवोर) हैं? 1. केंचुआ 2. जेलीफिश 3. सहस्रपादी (मिलीपीड) 4. समुद्री घोड़ा (सीहॉर्स) 5. काष्ठ यूका (वुडलाइस) नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (c)
‘‘पत्ती-कूड़ा (लीफ लिटर) किसी अन्य जीवोम (बायोम) की तुलना में तेजी से विघटित होता है और इसके परिणामस्वरूप मिट्टी की सतह प्रायः अनावृत होती है। पेड़ों के अतिरिक्त, वन में विविध प्रकार के पौधे होते हैं जो आरोहण के द्वारा या अधिपादप (एपिफाइट) के रूप में पनपकर पेड़ों के शीर्ष तक पहुँचकर प्रतिस्थ होते हैं और पेड़ों की ऊपरी शाखाओं में जड़ें जमाते हैं।’’ यह किसका सबसे अधिक सटीक विवरण है?
उत्तर: (d)
सवाना की वनस्पति में बिखरे हुए छोटे वृक्षों के साथ घास के मैदान होते हैं, किन्तु विस्तृत क्षेत्र में कोई वृक्ष नहीं होते हैं। ऐसे क्षेत्रों में वन विकास सामान्यतः एक या एकाधिक या कुछ परिस्थितियों के संयोजन के द्वारा नियंत्रित होता है। ऐसी परिस्थितियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी हैं? 1. बिलकारी प्राणी और दीमक 2. अग्नि 3. चरने वाले तृणभक्षी प्राणी (हर्बिवोर्स) 4. मौसमी वर्षा 5. मृदा के गुण नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (c)
निम्नलिखित स्थितियों में से किस एक में “जैवशैल प्रौद्योगिकी (बायोरॉक टेक्नोलॉजी)” की बातें होती हैं ?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से किस एक जीव की कुछ प्रजातियाँ कवकों के कृषकों के रूप में जानी जाती हैं ?
उत्तर: (a)
भारत की कनेक्टिविटी परियोजनाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के अधीन पूर्व-पश्चिम गलियारा (कॉरिडोर), डिब्रूगढ़ और सूरत को जोड़ता है। 2. त्रिपक्षीय राजमार्ग मणिपुर में मोरेह को, म्यांमार से होते हुए, थाईलैंड में चियांग माई से जोड़ता है। 3. बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार आर्थिक गलियारा (कॉरिडोर) उत्तर प्रदेश में वाराणसी को चीन में कुनमिंग से जोड़ता है। उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. सिंह की कोई विशेष प्रजनन ऋतु नहीं होती है । 2. अधिकांश अन्य बड़ी बिल्लियों से भिन्न, चीता दहाड़ता नहीं है । 3. नर सिंह से भिन्न, नर तेंदुए गंध चिह्न द्वारा अपना क्षेत्र घोषित नहीं करते हैं । उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-सा वृक्ष, एक ऐसे कीट के साथ एक अद्वितीय संबंध को दर्शाता है जो इस वृक्ष के साथ सह-विकसित हुआ है और वह एकमात्र कीट है जो इस पेड़ को परागित कर सकता है ?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित पर विचार कीजिए : 1. तितली 2. मत्स्य 3. मंडूक (मेंढक) उपर्युक्त में से कितनों में विषाक्त जातियाँ हैं ?
उत्तर: (c)
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, जलवायु अनुकूलन (climate resilience) के संदर्भ में गरान (मैंग्रोव) पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण हेतु तर्काधार की सर्वोत्तम व्याख्या करता है/करते हैं ? 1. गरान ज्वारीय ऊर्जा को कम करते हैं और अलवणजल का संचयन करते हैं, जो उन्हें लवणीय ज्वारनदमुखी कटिबंधों में धान की खेती के लिए आदर्श स्थल बनाते हैं। 2. उनकी लवण-संवेदी जड़ें समुद्रीजल को छानती हैं, इस प्रकार तटीय भूमि को अलवण जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) क्षेत्रों में परिवर्तित करने में गरानों की मुख्य भूमिका होती है। 3. ज्वारीय लहरों (टाइडल सर्जेस) को सहन करने तथा जैवमात्रा (बायोमास) संसाधनों को उपलब्ध करवाने के माध्यम से, गरान प्राकृतिक जैव-ढाल (बायोशील्ड) और ग्रामीण समुदायों के लिए जीविका के आधार, दोनों रूपों में कार्य करते हैं। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
उत्तर: (d)
अंग्रेज़ी संस्करण: Ecosystems & Ecology Concepts PYQ (English)