UPSC 2012 · प्रश्न 5
यदि राष्ट्रीय जल मिशन सही ढंग से और पूर्णतः लागू किया जाए, तो देश पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
1. शहरी क्षेत्रों की जल आवश्यकताओं की आंशिक आपूर्ति अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण से हो सकेगी।
2. ऐसे समुद्रतटीय शहर, जिनके पास जल के अपर्याप्त वैकल्पिक स्रोत हैं, की जल आवश्यकताओं की आपूर्ति ऐसी समुचित प्रौद्योगिकी व्यवहार में लाकर की जा सकेगी जो समुद्री जल को प्रयोग लायक बना सकेगी।
3. हिमालय से उद्गमित सभी नदियाँ प्रायद्वीपीय भारत की नदियों से जोड़ दी जाएँगी।
4. सरकार कृषकों द्वारा भौम जल निकालने के लिए बोरिंग से खोदे गए कुएँ और उन पर लगाई गई मोटर और पम्प-सेट पर वहन किए गए व्यय की पूरी तरह प्रतिपूर्ति करेगी।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 50
महासागरों का अम्लीकरण बढ़ रहा है। यह घटना क्यों चिन्ता का विषय है?
1. कैल्सियमी पादपप्लवक की वृद्धि और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
2. प्रवाल-भित्ति की वृद्धि और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
3. कुछ प्राणी, जिनके डिम्भक पादपप्लवकीय होते हैं, की उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
4. मेघ बीजन और मेघों का बनना प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 62
वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ती हुई मात्रा से वायुमण्डल का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड
- (a) वायु में उपस्थित जलवाष्प को अवशोषित कर उसकी ऊष्मा को संचित करती है
- (b) सौर विकिरण के पराबैंगनी अंश को अवशोषित करती है
- (c) सम्पूर्ण सौर विकिरण को अवशोषित करती है
- (d) सौर विकिरण के अवरक्त अंश को अवशोषित करती है
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 53
वैज्ञानिक दृष्टिकोण यह है कि विश्व तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2 °C से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए। यदि विश्व तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 3 °C के परे बढ़ जाता है, तो विश्व पर उसका सम्भावित असर क्या होगा?
1. स्थलीय जीवमण्डल एक नेट कार्बन स्रोत की ओर प्रवृत्त होगा।
2. विस्तृत प्रवाल मर्त्यता घटित होगी।
3. सभी भूमण्डलीय आर्द्रभूमि स्थायी रूप से लुप्त हो जाएँगी।
4. अनाजों की खेती विश्व में कहीं भी सम्भव नहीं होगी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 79
'पृथ्वी काल' के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह UNEP तथा UNESCO का उपक्रमण है।
2. यह एक आन्दोलन है, जिसमें प्रतिभागी प्रतिवर्ष एक निश्चित दिन, एक घण्टे के लिए बिजली बन्द कर देते हैं।
3. यह जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी को बचाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता लाने वाला आन्दोलन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 30
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
कभी-कभी समाचारों में देखे उनका मूल स्रोत
जाने वाले शब्द
1. एनेक्स–I देश : कार्टाजेना प्रोटोकॉल
2. प्रमाणित उत्सर्जन कटौतियाँ : नागोया प्रोटोकॉल
(सर्टिफाइड एमिशंस
रिडक्शंस)
3. स्वच्छ विकास क्रियाविधि : क्योटो प्रोटोकॉल
(क्लीन डेवलपमेंट
मेकेनिज्म)
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 33
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के 'हरित भारत मिशन (Green India Mission)' के उद्देश्य को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है/करते हैं?
1. पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए तद्द्वारा 'हरित लेखाकरण (ग्रीन अकाउंटिंग)' को अमल में लाना
2. कृषि उत्पाद के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरम्भ करना जिससे भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो
3. वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति और संवर्धन करना तथा अनुकूलन (अडैप्टेशन) एवं न्यूनीकरण (मिटिगेशन) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 55
'ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल (Greenhouse Gas Protocol)' क्या है?
- (a) यह सरकार एवं व्यवसाय को नेतृत्व देने वाले व्यक्तियों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को समझने, परिमाण निर्धारित करने एवं प्रबंधन हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय लेखाकरण साधन है
- (b) यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और पारितंत्र-अनुकूली प्रौद्योगिकियों को अपनाने हेतु विकासशील देशों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने की संयुक्त राष्ट्र की एक पहल है
- (c) यह वर्ष 2022 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को एक विनिर्दिष्ट स्तर तक कम करने हेतु संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा अनुसमर्थित एक अंतःसरकारी समझौता है
- (d) यह विश्व बैंक द्वारा पोषित बहुपक्षीय REDD+ पहलों में से एक है
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 25
कार्बन डाइऑक्साइड के मानवोद्भवी उत्सर्जनों के कारण आसन्न भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण के सन्दर्भ में, कार्बन प्रच्छादन हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा/से संभावित स्थान हो सकता/सकते है/हैं ?
1. परित्यक्त एवं ग़ैर-लाभकारी कोयला संस्तर
2. नि:शेष तेल एवं गैस भण्डार
3. भूमिगत गभीर लवणीय शैलसमूह
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 65
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अल्पजीवी जलवायु प्रदूषकों को न्यूनीकृत करने हेतु जलवायु एवं स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC), G20 समूह के देशों की एक अनोखी पहल है ।
2. CCAC मेथैन, काला कार्बन एवं हाइड्रोफ्लुओरोकार्बनों पर केंद्रित करता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 65
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा “कार्बन निषेचन” (कार्बन फर्टिलाइज़ेशन) को सर्वोत्तम वर्णित करता है ?
- (a) वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के कारण बढ़ी हुई पादप वृद्धि
- (b) वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के कारण पृथ्वी का बढ़ा हुआ तापमान
- (c) वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के परिणामस्वरूप महासागरों की बढ़ी हुई अम्लता
- (d) वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के द्वारा हुए जलवायु परिवर्तन के अनुरूप पृथ्वी पर सभी जीवधारियों का अनुकूलन
उत्तर: (a)
UPSC 2019 · प्रश्न 25
निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में, कुछ वैज्ञानिक पक्षाभ मेघ विरलन तकनीक तथा समतापमंडल में सल्फेट वायुविलय अंतःक्षेपण के उपयोग का सुझाव देते हैं?
- (a) कुछ क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा करवाने के लिए
- (b) उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की बारंबारता और तीव्रता को कम करने के लिए
- (c) पृथ्वी पर सौर पवनों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए
- (d) भूमंडलीय तापन को कम करने के लिए
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 34
'मेथैन हाइड्रेट' के निक्षेपों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. भूमंडलीय तापन के कारण इन निक्षेपों से मेथैन गैस का निर्मुक्त होना प्रेरित हो सकता है।
2. 'मेथैन हाइड्रेट' के विशाल निक्षेप उत्तरध्रुवीय टुंड्रा में तथा समुद्र अधस्तल के नीचे पाए जाते हैं।
3. वायुमंडल के अंदर मेथैन एक या दो दशक के बाद कार्बन डाइऑक्साइड में ऑक्सीकृत हो जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 85
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 'कार्बन के सामाजिक मूल्य' पद का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है ?
आर्थिक मूल्य के रूप में यह निम्नलिखित में से किसका माप है ?
- (a) प्रदत्त वर्ष में एक टन CO₂ के उत्सर्जन से होने वाली दीर्घकालीन क्षति
- (b) किसी देश की जीवाश्म ईंधनों की आवश्यकता, जिन्हें जलाकर देश अपने नागरिकों को वस्तुएँ और सेवाएँ प्रदान करता है
- (c) किसी जलवायु शरणार्थी (Climate refugee) द्वारा किसी नए स्थान के प्रति अनुकूलित होने हेतु किए गए प्रयास
- (d) पृथ्वी ग्रह पर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अंशदत्त कार्बन पदचिह्न
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 19
ब्लू कार्बन क्या है?
- (a) महासागरों और तटीय पारिस्थितिक तंत्रों द्वारा प्रगृहीत कार्बन
- (b) वन जैव मात्रा (बायोमास) और कृषि मृदा में प्रच्छादित कार्बन
- (c) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में अंतर्विष्ट कार्बन
- (d) वायुमंडल में विद्यमान कार्बन
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 29
यू० एन० ई० पी० द्वारा समर्थित 'कॉमन कार्बन मेट्रिक' को किसलिए विकसित किया गया है?
- (a) संपूर्ण विश्व में निर्माण कार्यों के कार्बन पदचिह्न का आकलन करने के लिए
- (b) कार्बन उत्सर्जन व्यापार में विश्वभर की वाणिज्यिक कृषि संस्थाओं के प्रवेश हेतु अधिकार देने के लिए
- (c) सरकारों को अपने देशों द्वारा किए गए समग्र कार्बन पदचिह्न के आकलन हेतु अधिकार देने के लिए
- (d) किसी इकाई समय (यूनिट टाइम) में विश्व में जीवाश्मी ईंधनों के उपयोग से उत्पन्न होने वाले समग्र कार्बन पदचिह्न के आकलन के लिए
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 21
निम्नलिखित फ़सलों में कौन-सी एक, मेथैन और नाइट्रस ऑक्साइड दोनों का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मानवोद्भवी स्रोत है ?
- (a) कपास
- (b) धान
- (c) गन्ना
- (d) गेहूँ
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 18
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कुछ सूक्ष्मजीव जल के क्वथनांक से ऊपर के तापमान वाले वातावरण में पनप सकते हैं।
2. कुछ सूक्ष्मजीव जल के हिमांक से नीचे के तापमान वाले वातावरण में पनप सकते हैं।
3. कुछ सूक्ष्मजीव 3 से कम pH वाले अत्यंत अम्लीय वातावरण में पनप सकते हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 20
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. ऐरोसॉल
2. फोम एजेंट
3. अग्निमंदक
4. स्नेहक (लूब्रिकेंट)
उपर्युक्त में से कितनों को बनाने में हाइड्रोफ्लुओरोकार्बन प्रयुक्त होते हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 23
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
ऐसी संभावना है कि कार्बन बाज़ार, जलवायु परिवर्तन से निपटने का एक सबसे व्यापक साधन हो जाए।
कथन–II :
कार्बन बाज़ार संसाधनों को प्राइवेट सेक्टर से राज्य को हस्तांतरित कर देते हैं।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 68
निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए :
1. बड़े पैमाने पर बारीक पिसी हुई बेसाल्ट शैल खेतों में बिछाना
2. चूना मिलाकर महासागरों की क्षारीयता बढ़ाना
3. विभिन्न उद्योगों द्वारा निर्मुक्त कार्बन डाइऑक्साइड का अभिग्रहण कर उसे कार्बोनेटीकृत जल के रूप में परित्यक्त भूमिगत खानों के अंदर पंप करना
उपर्युक्त गतिविधियों में से कितनी, कार्बन अभिग्रहण और विविक्तीभवन (सिक्वेस्ट्रेशन) के लिए प्रायः विचार और चर्चा में लाई जाती हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 16
निम्नलिखित क्षेत्रों में से एक में विश्व की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय पीट-भूमि है, जो जीवाश्म ईंधन से होने वाले लगभग तीन वर्ष के वैश्विक कार्बन उत्सर्जन को धारण करता है; और जिसके संभाव्य विनाश से वैश्विक जलवायु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है । निम्नलिखित में से कौन-सा उस क्षेत्र को द्योतित करता है ?
- (a) अमेज़न बेसिन
- (b) कांगो बेसिन
- (c) किकोरी बेसिन
- (d) रियो डे ला प्लाटा बेसिन
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 29
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वायुमंडल के बिना भूपृष्ठ पर सर्वत्र तापमान हिमांक के बहुत नीचे होता है।
II. वायुमंडल के द्वारा अवशोषित और पाशित (ट्रैप्ड) ऊष्मा हमारे ग्रह के औसत तापमान को बनाए रखती है।
III. वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें विकिरण को अवशोषित और पाशित करने के लिए विशेष रूप से उत्तम हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
- (a) केवल I और III
- (b) केवल I और II
- (c) I, II और III
- (d) केवल II और III
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 31
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I :
अध्ययनों से सूचित होता है कि सीमेंट उद्योग से उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में उसके 5% से अधिक का योगदान है।
कथन II :
सीमेंट का निर्माण करते समय चूना-पत्थर में सिलिका-युक्त मृत्तिका मिलाई जाती है।
कथन III :
सीमेंट निर्माण हेतु क्लिंकर उत्पादन के दौरान चूना-पत्थर, चूना में बदल जाता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
- (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
- (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
- (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 38
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन 0·5 t CO₂ प्रति व्यक्ति से कम है।
II. ईंधन दहन से CO₂ उत्सर्जन के आधार पर, भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है।
III. भारत में विद्युत् और ताप उत्पादक, CO₂ उत्सर्जन के सबसे बड़े स्रोत हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I और III
- (b) केवल II
- (c) केवल II और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 31अनंतिम उत्तर-कुंजी
जलवायु परिवर्तन पर भारत की अनुक्रिया के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत की दीर्घकालिक निम्न उत्सर्जन विकास रणनीति (LT-LEDS), वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन को प्राप्त करने के लिए एक निर्णायक साधन है।
II. दिसंबर, 2024 में प्रस्तुत की गई भारत की चौथी द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट (BUR-4) में 2019 की तुलना में 2020 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों में लगभग 8% कमी दर्ज की गई।
III. जलवायु-अनुकूल (क्लाइमेट-रेज़िलिएन्ट) विकास अनिवार्य रूप से उत्सर्जन न्यूनीकरण लक्ष्यों की त्वरित और अल्प-कालिक उपलब्धि पर निर्भर है।
उपर्युक्त कथनों के बीच के संबंधों में से निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
1. कथन I, कथन II द्वारा आनुभविक रूप से समर्थित है।
2. कथन III, कथन I में निहित दृष्टिकोण का खंडन करता है।
3. कथन I और कथन III सम्मिलित रूप से दीर्घकालिक स्थिरता (sustainability) की आधारिका (premise) को स्थापित करते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)