UPSC 2014 · प्रश्न 19
निम्नलिखित में से कौन-सा/से पृथ्वी ग्रह पर कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड का योगदान करता है/करते हैं?
1. ज्वालामुखी क्रिया
2. श्वसन
3. प्रकाश-संश्लेषण
4. जैव पदार्थ का क्षय
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 27
निम्नलिखित जैव भूरासायनिक चक्रों में से किसमें, चट्टानों का अपक्षय चक्र में प्रवेश करने वाले पोषक तत्व के निर्मुक्त होने का मुख्य स्रोत है?
- (a) कार्बन चक्र
- (b) नाइट्रोजन चक्र
- (c) फॉस्फोरस चक्र
- (d) सल्फर चक्र
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 40
पृथ्वी ग्रह के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वर्षा वन, महासागरों द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन की तुलना में अधिक ऑक्सीजन उत्पादित करते हैं।
II. समुद्री पादप-प्लवक और प्रकाश-संश्लेषी जीवाणु विश्व में ऑक्सीजन का लगभग 50% उत्पादित करते हैं।
III. वायुमंडलीय हवा में विद्यमान ऑक्सीजन की तुलना में, सुचारू रूप से ऑक्सीकृत पृष्ठ-जल में अनेक गुना अधिक ऑक्सीजन होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) I और II
- (b) केवल II
- (c) I और III
- (d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (b)