UPSC 2012 · प्रश्न 41
भारत सरकार 'सी बकथोर्न' की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। इस पादप का क्या महत्त्व है?
1. यह मृदा-क्षरण के नियंत्रण में सहायक है और मरुस्थलीकरण को रोकता है।
2. यह बायोडीज़ल का एक समृद्ध स्रोत है।
3. इसमें पोषकीय मान होता है और यह उच्च तुंगता वाले ठण्डे क्षेत्रों में जीवित रहने के लिए भली-भाँति अनुकूलित होता है।
4. इसकी इमारती लकड़ी का उच्च वाणिज्यिक मूल्य है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 92
निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्राणी समूह संकटापन्न जातियों के संवर्ग के अन्तर्गत आता है?
- (a) महान भारतीय सारंग, कस्तूरी मृग, लाल पांडा और एशियाई वन्य गधा
- (b) कश्मीरी महामृग, चीतल, नील गाय और महान भारतीय सारंग
- (c) हिम तेंदुआ, अनूप मृग, रीसस बन्दर और सारस (क्रेन)
- (d) सिंहपुच्छी मेकाक, नील गाय, हनुमान लंगूर और चीतल
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 95
ऐन्टिलोपों 'ऑरिक्स' और 'चीरू' के बीच क्या अन्तर है?
- (a) ऑरिक्स गर्म और शुष्क क्षेत्रों में रहने के लिए अनुकूलित है जबकि चीरू ठण्डे उच्च पर्वतीय घास के मैदान और अर्ध-मरुस्थली क्षेत्रों में रहने के लिए
- (b) ऑरिक्स का शिकार उसके शृंगाभों के लिए किया जाता है जबकि चीरू का शिकार कस्तूरी के लिए
- (c) ऑरिक्स केवल पश्चिमी भारत में मिलता है जबकि चीरू केवल उत्तर-पूर्व भारत में
- (d) उपर्युक्त कथनों (a), (b) तथा (c) में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 96
निम्नलिखित में से कौन-से भौगोलिक क्षेत्र में जैव विविधता के लिए संकट हो सकते हैं?
1. वैश्विक तापन
2. आवास का विखण्डन
3. विदेशी जाति का संक्रमण
4. शाकाहार को प्रोत्साहन
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 98
निम्नलिखित कृषि पद्धतियों पर विचार कीजिए :
1. समोच्च बाँध
2. अनुपद सस्यन
3. शून्य जुताई
वैश्विक जलवायु परिवर्तन के सन्दर्भ में, उपर्युक्त में से कौन-सा/से मृदा में कार्बन प्रच्छादन/संग्रहण में सहायक है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 100
कुछ वर्ष पहले तक गिद्ध भारतीय देहातों में आम दिखाई देते थे, किन्तु आजकल कभी-कभार ही नजर आते हैं। इस स्थिति के लिए उत्तरदायी है
- (a) नवीन प्रवेशी जातियों द्वारा उनके नीड़ स्थलों का नाश
- (b) गोपशु मालिकों द्वारा रुग्ण पशुओं के उपचार हेतु प्रयुक्त एक औषधि
- (c) उन्हें मिलने वाले भोजन में आई कमी
- (d) उनमें हुआ व्यापक, दीर्घस्थायी तथा घातक रोग
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 14
गंगा नदी डॉल्फिन की समष्टि में ह्रास के लिए शिकार-चोरी के अलावा और क्या सम्भव कारण हैं?
1. नदियों पर बाँधों और बराज़ों का निर्माण
2. नदियों में मगरमच्छों की समष्टि में वृद्धि
3. संयोग से मछली पकड़ने के जालों में फँस जाना
4. नदियों के आस-पास के फसल-खेतों में संश्लिष्ट उर्वरकों और अन्य कृषि रसायनों का इस्तेमाल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 19
भारत में पाये जाने वाले स्तनधारी 'ड्यूगोंग' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक शाकाहारी समुद्री जानवर है।
2. यह भारत के पूरे समुद्र तट के साथ-साथ पाया जाता है।
3. इसे वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अधीन विधिक संरक्षण दिया गया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 25
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है?
- (a) खारे पानी का मगर
- (b) ऑलिव रिड्ले टर्टल (कूर्म)
- (c) गंगा की डॉलफ़िन
- (d) घड़ियाल
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 44
भारत में पाई जाने वाली नस्ल, 'खाराई ऊँट' के बारे में अनूठा क्या है/हैं?
1. यह समुद्र-जल में तीन किलोमीटर तक तैरने में सक्षम है।
2. यह मैन्ग्रोव (mangroves) की चराई पर जीता है।
3. यह जंगली होता है और पालतू नहीं बनाया जा सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 45
हाल ही में हमारे वैज्ञानिकों ने केले के पौधे की एक नई और भिन्न जाति की खोज की है जिसकी ऊँचाई लगभग 11 मीटर तक जाती है और उसके फल का गूदा नारंगी रंग का है। यह भारत के किस भाग में खोजी गई है?
- (a) अंदमान द्वीप
- (b) अन्नामलई वन
- (c) मैकल पहाड़ियाँ
- (d) पूर्वोत्तर उष्णकटिबंधीय वर्षावन
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 53
समाचारों में कभी-कभी दिखाई देने वाले 'रेड सैंडर्स (Red Sanders)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह दक्षिण भारत के एक भाग में पाई जाने वाली एक वृक्ष जाति है।
2. यह दक्षिण भारत के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों के अति महत्त्वपूर्ण वृक्षों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 90
हाल ही में, हमारे देश में पहली बार, निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को 'राज्य तितली' के रूप में घोषित किया है?
- (a) अरुणाचल प्रदेश
- (b) हिमाचल प्रदेश
- (c) कर्नाटक
- (d) महाराष्ट्र
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 6
‘वाणिज्य में प्राणिजात और वनस्पति-जात के व्यापार-संबंधी विश्लेषण (ट्रेड रिलेटेड ऐनालिसिस ऑफ़ फौना ऐंड फ़्लोरा इन कॉमर्स / TRAFFIC)’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. TRAFFIC, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अंतर्गत एक ब्यूरो है ।
2. TRAFFIC का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि वन्य पादपों और जन्तुओं के व्यापार से प्रकृति के संरक्षण को ख़तरा न हो ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 60
“छठा व्यापक विलोप / छठा विलोप” यह शब्द किसकी विवेचना के संदर्भ में समाचारों में प्राय: उल्लिखित होता है ?
- (a) विश्व के बहुत से भागों में कृषि में व्यापक रूप में एकधान्य कृषि प्रथा और बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक कृषि के साथ रसायनों के अविवेकी प्रयोग के परिणामस्वरूप अच्छे देशी पारितंत्र की हानि ।
- (b) आसन्न भविष्य में पृथ्वी के साथ उल्कापिण्ड की संभावित टक्कर का भय, जैसा कि 65 मिलियन वर्ष पहले हुआ था और जिसके कारण डायनोसोर की जातियों समेत अनेक जातियों का व्यापक रूप से विलोप हो गया ।
- (c) विश्व के अनेक भागों में आनुवंशिकत: रूपांतरित फ़सलों की व्यापक रूप में खेती और विश्व के दूसरे भागों में उनकी खेती को बढ़ावा देना, जिसके कारण अच्छे देशी फ़सली पादपों का विलोप हो सकता है और खाद्य जैव-विविधता की हानि हो सकती है ।
- (d) मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का अतिशोषण/दुरुपयोग, प्राकृतिक आवासों का संविभाजन/नाश, पारितंत्र का विनाश, प्रदूषण और वैश्विक जलवायु परिवर्तन ।
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 86
प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा नामक पादप प्रायः क्यों समाचारों में उल्लिखित होता है ?
- (a) इसके सार का व्यापक रूप से प्रसाधन-सामग्रियों में उपयोग होता है ।
- (b) जिस क्षेत्र में यह उगता है वहाँ की जैव-विविधता को कम करने लगता है ।
- (c) इसके सार का उपयोग कीटनाशकों के संश्लेषण में किया जाता है ।
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 31
हाल ही में हमारे देश में हिमालयी बिच्छू-बूटी (जिराडींनिया डाइवर्सीफोलिया) के महत्त्व के बारे में बढ़ती हुई जागरूकता थी, क्योंकि यह पाया गया है कि
- (a) यह प्रति-मलेरिया औषध का संधारणीय स्रोत है
- (b) यह जैव डीज़ल का संधारणीय स्रोत है
- (c) यह कागज उद्योग के लिए लुगदी का संधारणीय स्रोत है
- (d) यह वस्त्रतंतु का संधारणीय स्रोत है
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 74
भारत की जैव-विविधता के संदर्भ में, सीलोन फ्रॉगमाऊथ, कॉपरस्मिथ बार्बेट, ग्रे-चिन्ड मिनिवेट और व्हाइट-थ्रोटेड रेडस्टार्ट क्या हैं ?
- (a) पक्षी
- (b) प्राइमेट
- (c) सरीसृप
- (d) उभयचर
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 45
कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित “गुच्छी” के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह एक कवक है ।
2. यह कुछ हिमालयी वन क्षेत्रों में उगती है ।
3. उत्तर-पूर्वी भारत के हिमालय की तलहटी में इसकी वाणिज्यिक रूप से खेती की जाती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 3
- (c) 1 और 2
- (d) 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2022 · प्रश्न 47
निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी नहीं है ?
- (a) गोल्डन महासीर
- (b) इंडियन नाइटजार
- (c) स्पूनबिल
- (d) व्हाईट आइबिस
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 19
निम्नलिखित में से कौन, किसी वृक्ष या लकड़ी के लट्ठे में बने छिद्र में से कीटों को खुरचने के लिए लकड़ी का औज़ार बनाता है?
- (a) मत्स्यन मार्जार (फिशिंग कैट)
- (b) ओरैंगउटैन
- (c) ऊदबिलाव
- (d) स्लॉथ बियर
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 18
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. कैराबिड बीटल्स
2. कांतर (सेन्टिपीड्स)
3. मक्खियाँ
4. दीमक
5. बर्र (वास्प्स)
उपर्युक्त जीवों के कितने प्रकार में परजीव्याभ जातियाँ (पैरासीटॉइड स्पीशीज़) पाई जाती हैं ?
- (a) केवल दो
- (b) केवल तीन
- (c) केवल चार
- (d) सभी पाँच
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 19
निम्नलिखित पौधों पर विचार कीजिए :
1. मूँगफली
2. कुलथी (हॉर्स-ग्राम)
3. सोयाबीन
उपर्युक्त में से कितने मटर कुल (फैमिली) के हैं ?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 21
जीव "सिकाडा (साइकेडा), मंडूकफुदक (फ्रॉगहॉपर) और ताल-विसर्पी (पाँड स्केटर)" क्या हैं ?
- (a) पक्षी
- (b) मत्स्य
- (c) कीट
- (d) सरीसृप
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 30
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. काजू
2. पपीता
3. रक्त चंदन
उपर्युक्त में से कितने वृक्ष वास्तव में भारत के देशीय वृक्ष हैं ?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 26अनंतिम उत्तर-कुंजी
रिन्कोस्टाइलिस रेटूसा (फॉक्सटेल ऑर्किड) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह एक अधिपादपीय ऑर्किड है ।
2. यह पूर्वोत्तर भारत की स्थानिक जाति (स्पीशीज़) है ।
3. यह अरुणाचल प्रदेश और असम का राज्य पुष्प है ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 3
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)