UPSC 2023 · प्रश्न 12
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
शिशुधानी-स्तनी (मार्सूपियल) प्राकृतिक रूप से भारत में नहीं होते।
कथन-II :
शिशुधानी-स्तनी केवल परभक्षी-रहित पर्वतीय घास-स्थलों में ही पनप सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
- (d) कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 14
निम्नलिखित प्राणिजात पर विचार कीजिए :
1. सिंह-पुच्छी मकाक
2. मालाबार सिवेट
3. सांभर हिरण
उपर्युक्त में से कितने आमतौर पर रात्रिचर हैं या सूर्यास्त के बाद अधिक सक्रिय होते हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 37
पीकॉक टैरेंटुला (गूटी टैरेंटुला) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. यह एक सर्वभक्षी परुष-कवची (क्रस्टेशियाई) है।
II. इसका प्राकृतिक आवास भारत में केवल कुछ वनों तक ही सीमित है।
III. अपने प्राकृतिक आवास में यह एक वृक्षीय जाति है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) I और III
- (c) केवल II
- (d) II और III
उत्तर: (d)