UPSC 2026 · प्रश्न 47अनंतिम उत्तर-कुंजी
ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंटों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ? 1. इन टूर्नामेंटों का एक साझा शासन ढाँचा है जो चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के बीच साझेदारी स्थापित करता है। 2. ये टूर्नामेंट 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी अंतर्राष्ट्रीय रैंक के टेनिस खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए खुले हैं। 3. किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए किसी खिलाड़ी को प्राप्त हो सकने वाले ‘वाइल्ड कार्डों’ की संख्या की सीमा (limitation) है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)