UPSC 2023 · प्रश्न 95
खेल पुरस्कारों के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : 1. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार : किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि के दौरान सबसे शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2. अर्जुन पुरस्कार : किसी खिलाड़ी द्वारा जीवन-काल की उपलब्धियों के लिए 3. द्रोणाचार्य पुरस्कार : उन प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के लिए जिन्होंने सफलतापूर्वक खिलाड़ियों या टीमों को प्रशिक्षित किया है 4. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार : खिलाड़ियों द्वारा रिटायर होने के बाद भी किए गए योगदान की सराहना करने के लिए उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (b)