UPSC 2021 · प्रश्न 99
32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस ओलंपिक का आधिकारिक आदर्श वाक्य 'एक नई दुनिया (ए न्यू वर्ल्ड)' है।
2. इस ओलंपिक में स्पोर्ट क्लाइंबिंग, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, कराटे तथा बेसबॉल को शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 96
44वें शतरंज ओलिम्पियाड, 2022 के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह पहली बार था, जब शतरंज ओलिम्पियाड भारत में आयोजित किया गया।
2. इसके अधिकृत शुभंकर को ‘तंबि’ नाम दिया गया था।
3. ओपेन सेक्शन में जीतने वाली टीम के लिए ट्रॉफी, वेरा मेंचिक कप होती है।
4. महिला विभाग (सेक्शन) में जीतने वाली टीम के लिए ट्रॉफी, हैमिल्टन-रसेल कप होती है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 99
प्रथम खो-खो विश्व कप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. इस विश्व कप का आयोजन दिल्ली, भारत में हुआ।
II. भारतीय पुरुष फाइनल में नेपाल को 78–40 के स्कोर से हराकर पुरुष वर्ग में विश्व विजेता बने।
III. भारतीय महिलाएँ फाइनल में नेपाल को 54–36 के स्कोर से हराकर महिला वर्ग में विश्व विजेता बनीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) केवल II और III
- (c) केवल I और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 100
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. 2024 में आयोजित 45वें चेस ओलंपियाड के फाइनल में गुकेश दोम्माराजू, रूस के इयान नेपोमनीयाच्ची को हराकर विश्व के सबसे कम आयु के विजेता बने।
II. अमरीकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा के पास विश्व का अभी तक का सबसे कम आयु का ग्रैंडमास्टर बनने का रिकार्ड है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) केवल II
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I और न ही II
उत्तर: (b)