UPSC 2015 · प्रश्न 64
मेकाँग-गंगा सहयोग में, जो छः देशों की पहल है, निम्नलिखित में से कौन-सा/से देश प्रतिभागी नहीं है/हैं?
1. बांग्लादेश
2. कम्बोडिया
3. चीन
4. म्यांमार
5. थाईलैंड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) 2, 3 और 4
- (c) 1 और 3
- (d) 1, 2 और 5
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 79
प्रायः समाचारों में देखी जाने वाली 'बीजिंग घोषणा और कार्रवाई मंच (बीजिंग डिक्लरेशन ऐंड प्लैटफॉर्म फॉर ऐक्शन)' निम्नलिखित में से क्या है?
- (a) क्षेत्रीय आतंकवाद से निपटने की एक कार्यनीति (स्ट्रैटजी), शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन) की बैठक का एक परिणाम
- (b) एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में धारणीय आर्थिक संवृद्धि की एक कार्य-योजना, एशिया-प्रशान्त आर्थिक मंच (एशिया-पैसिफिक इकनॉमिक फोरम) के विचार-विमर्श का एक परिणाम
- (c) महिला सशक्तीकरण हेतु एक कार्यसूची, संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सम्मेलन का एक परिणाम
- (d) वन्य जीवों के दुर्व्यापार (ट्रैफिकिंग) की रोकथाम हेतु कार्यनीति, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट) की एक उद्घोषणा
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 88
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. चीन
2. फ्रांस
3. भारत
4. इज़राइल
5. पाकिस्तान
उपर्युक्त में से कौन-से, परमाणु शस्त्रों के अप्रसार विषयक संधि (ट्रीटी ऑन द नॉन्-प्रोलिफरेशन ऑफ न्यूक्लीयर वेपन्स) जिसे सामान्यतः परमाणु अप्रसार संधि (न्यूक्लीयर नॉन्-प्रोलिफरेशन ट्रीटी) (NPT) के नाम से जाना जाता है, की मान्यता के अनुसार, परमाणु शस्त्र-सम्पन्न राज्य (न्यूक्लीयर वेपन्स स्टेट्स) हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1, 3, 4 और 5
- (c) केवल 2, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 19
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
समाचारों में कभी-कभी किसके मामले में
उल्लिखित समुदाय
1. कुर्द : बांग्लादेश
2. मधेसी : नेपाल
3. रोहिंग्या : म्यांमार
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 41
'ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (Trans-Pacific Partnership)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह चीन और रूस को छोड़कर प्रशांत महासागर तटीय सभी देशों के मध्य एक समझौता है।
2. यह केवल तटवर्ती सुरक्षा के प्रयोजन से किया गया सामरिक गठबंधन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2016 · प्रश्न 42
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन (इंडिया-अफ्रीका सम्मिट)
1. जो 2015 में हुआ, तीसरा सम्मेलन था
2. की शुरुआत वास्तव में 1951 में जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 72
कभी-कभी समाचारों में आने वाला 'बेल्ट ऐन्ड रोड इनिशिएटिव (Belt and Road Initiative)' किसके मामलों के संदर्भ में आता है?
- (a) अफ्रीकी संघ
- (b) ब्राज़ील
- (c) यूरोपीय संघ
- (d) चीन
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 82
‘व्यापक-आधारयुक्त व्यापार और निवेश करार (ब्रॉड-बेस्ड ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट ऐग्रीमेंट/BTIA)’ कभी-कभी समाचारों में भारत और निम्नलिखित में से किस एक के बीच बातचीत के सन्दर्भ में दिखाई पड़ता है ?
- (a) यूरोपीय संघ
- (b) खाड़ी सहयोग परिषद्
- (c) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
- (d) शंघाई सहयोग संगठन
उत्तर: (a)
UPSC 2019 · प्रश्न 54
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन [यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट करप्शन (UNCAC)] का 'भूमि, समुद्र और वायुमार्ग से प्रवासियों की तस्करी के विरुद्ध एक प्रोटोकॉल' होता है।
2. UNCAC अब तक का सबसे पहला विधितः बाध्यकारी सार्वभौम भ्रष्टाचार-निरोधी लिखत है।
3. राष्ट्र-पार संगठित अपराध के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन [यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट ट्रांसनैशनल ऑर्गेनाइज़्ड क्राइम (UNTOC)] की एक विशिष्टता ऐसे एक विशिष्ट अध्याय का समावेशन है, जिसका लक्ष्य उन संपत्तियों को उनके वैध स्वामियों को लौटाना है जिनसे वे अवैध तरीके से ले ली गई थीं।
4. मादक द्रव्य और अपराध विषयक संयुक्त राष्ट्र कार्यालय [यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स ऐंड क्राइम (UNODC)] संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों द्वारा UNCAC और UNTOC दोनों के कार्यान्वयन में सहयोग करने के लिए अधिदेशित है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 89
हाल ही में भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ 'नाभिकीय क्षेत्र में सहयोग क्षेत्रों के प्राथमिकीकरण और कार्यान्वयन हेतु कार्य योजना' नामक सौदे पर हस्ताक्षर किया है?
- (a) जापान
- (b) रूस
- (c) यूनाइटेड किंगडम
- (d) संयुक्त राज्य अमरीका
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 10
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
अंतर्राष्ट्रीय विषय
समझौता / संगठन
1. अल्मा-आटा घोषणा — लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल
2. हेग समझौता — जैविक एवं रासायनिक शस्त्र
3. तलानोआ संवाद — वैश्विक जलवायु परिवर्तन
4. अंडर2 गठबंधन — बाल अधिकार
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) केवल 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 87
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
हाल ही में, संयुक्त राज्य अमरीका (यू० एस० ए०) और यूरोपीय संघ (ई० यू०) ने ‘व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद्’ प्रारंभ की है।
कथन–II :
संयुक्त राज्य अमरीका और यूरोपीय संघ यह दावा करते हैं कि वे इसके माध्यम से तकनीकी प्रगति और भौतिक उत्पादकता को अपने नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे हैं।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 90
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र के सभी देशों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के लिए अभी तक की पहली संविदा, ‘सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवास के लिए वैश्विक संविदा [ग्लोबल कॉम्पैक्ट फॉर सेफ, ऑर्डरली ऐंड रेगुलर माइग्रेशन (जी० सी० एम०)]’ अपनाई है।
2. जी० सी० एम० में अधिकथित उद्देश्य और प्रतिबद्धताएँ यू० एन० सदस्य देशों पर बाध्यकर हैं।
3. जी० सी० एम० अपने उद्देश्यों और प्रतिबद्धताओं के अंतर्गत आंतरिक प्रवास या आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए भी कार्य करती है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 94
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
इज़राइल ने कुछ अरब राज्यों के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं।
कथन–II :
‘अरब शांति पहल’ सऊदी अरब की मध्यस्थता से इज़राइल और अरब लीग के बीच हस्ताक्षरित हुआ।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 26
निम्नलिखित में से कौन-सा "100 मिलियन किसानों" का सही विवरण है ?
- (a) यह नेट-शून्य (कार्बन), प्रकृति-सकारात्मक खाद्य और जल प्रणालियों की ओर संक्रमण को तेज़ करने के लिए एक मंच है जिसका लक्ष्य किसानों की पुनरुत्थानशीलता में वृद्धि करना है ।
- (b) यह जैविक पशुपालन के विकास को सहायता देने एवं सशक्त करने में इच्छुक व्यक्तियों और कृषि संगठनों का एक नेटवर्क और एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है ।
- (c) यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो पूरी तरह से सेवा प्रदाताओं के साथ एकीकृत है और ब्लॉक-चेन पर निर्मित है, जो क्रेताओं, विक्रेताओं और तीसरे पक्षकारों को शीघ्र और सुरक्षित रूप से उर्वरकों का व्यापार करने की सुविधा प्रदान करता है ।
- (d) यह एक मंच है जिसका ध्येय किसानों को कृषक उत्पाद संगठनों अथवा कृषि-व्यवसाय संघ बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे उन्हें उनके उत्पादों को बेचने के लिए वैश्विक खुले बाज़ारों में पहुँच प्राप्त करने की सुविधा मिलती है ।
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 92
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
भारत संयुक्त राज्य अमेरिका से सेब आयात नहीं करता है ।
कथन-II :
भारत में, विधि के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना आनुवंशिक रूप से रूपांतरित खाद्य (फूड) के आयात पर प्रतिषेध है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 95
ग्रैंड पैले (Grand Palais), पेरिस में फरवरी 2025 में आयोजित AI ऐक्शन समिट (शिखर सम्मेलन) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत की सह-अध्यक्षता में इस शिखर सम्मेलन में 2023 में संपन्न ब्लेचली पार्क शिखर सम्मेलन और 2024 में संपन्न सियोल शिखर सम्मेलन में की गई पहलों को आगे विकसित किया गया।
II. अन्य देशों के साथ-साथ US और UK ने भी समावेशी और सतत AI विषयक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) केवल II
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I और न ही II
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 43अनंतिम उत्तर-कुंजी
जनवरी, 2026 में जर्मनी के संघीय गणराज्य के चांसलर ने भारत की यात्रा की थी। इस यात्रा के परिणामों (outcomes) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही नहीं है/हैं ?
1. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और हैम्बर्ग विश्वविद्यालय के बीच समझौता-ज्ञापन (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर
2. हॉकी इंडिया और जर्मन हॉकी फेडरेशन के बीच युवा हॉकी के विकास पर समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर
3. भारत-प्रशांत क्षेत्र पर द्विपक्षीय संवाद तंत्र की स्थापना
4. लखनऊ में जर्मनी के मानद वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) 2 और 3
- (b) 1 और 4
- (c) 3 और 4
- (d) केवल 1
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 89
निम्नलिखित में से किन अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशनों का भारत ने अनुसमर्थन नहीं किया है ?
1. रोज़गार नीति पर कन्वेंशन
2. बलात्श्रम के अंत पर कन्वेंशन
3. सभी प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकारों के संरक्षण पर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन
4. युद्ध के समय सिविलियन व्यक्तियों के संरक्षण से संबंधित जिनेवा कन्वेंशन
5. राज्यविहीनता (Statelessness) को कम करने पर कन्वेंशन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) 2 और 4
- (b) 1 और 2
- (c) केवल 3 और 4
- (d) 3, 4 और 5
UPSC ने यह प्रश्न निरस्त कर दिया — सभी अभ्यर्थियों को अंक दिए गए।
UPSC 2026 · प्रश्न 92अनंतिम उत्तर-कुंजी
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I सूची II
(भारत से सहायता प्राप्त परियोजना) (देश)
A. मंगदेछू पनबिजली परियोजना 1. मालदीव
B. स्टोर पैलेस का जीर्णोद्धार 2. अफ़ग़ानिस्तान
C. डिकओया का जिला अस्पताल 3. भूटान
D. इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिक्यूरिटी एंड लॉ एनफोर्समेंट स्टडीज़ 4. श्रीलंका
कूट :
A B C D
- (a) 1 4 2 3
- (b) 3 2 4 1
- (c) 3 4 2 1
- (d) 1 2 4 3
उत्तर: (b)