UPSC 2014 · प्रश्न 11
BRICS के रूप में ज्ञात देशों के एक समूह के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. BRICS का पहला शिखर सम्मेलन रिओ दे जेनेरो में 2009 में हुआ था।
2. दक्षिण अफ्रीका BRICS समूह में अन्त में शामिल हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 3
हाल ही में समाचारों में आई 'फोर्टालेज़ा उद्घोषणा (फोर्टालेज़ा डिक्लरेशन)' निम्नलिखित में से किसके मामलों से सम्बन्धित है?
- (a) ASEAN
- (b) BRICS
- (c) OECD
- (d) WTO
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 53
ऐम्नेस्टी इंटरनैशनल क्या है?
- (a) गृहयुद्धों के शरणार्थियों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक अभिकरण
- (b) विश्वव्यापी मानव अधिकार आन्दोलन
- (c) अति निर्धन लोगों की मदद के लिए एक ग़ैर-सरकारी स्वैच्छिक संगठन
- (d) युद्ध से विनष्ट हुए क्षेत्रों में चिकित्सा आकस्मिकताओं को पूरा करने के लिए एक अन्तर-सरकारी अभिकरण
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 57
भारत निम्नलिखित में से किसका/किनका सदस्य है?
1. एशिया-प्रशान्त आर्थिक सहयोग (एशिया-पैसिफिक इकनॉमिक कोऑपरेशन)
2. दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (एसोसिएशन ऑफ़ साउथ-ईस्ट एशियन नेशन्स)
3. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) भारत इनमें से किसी का सदस्य नहीं है
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 67
'क्षेत्रीय सहयोग के लिए हिन्द महासागर रिम संघ [इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (IOR-ARC)]' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसकी स्थापना अत्यन्त हाल ही में समुद्री डकैती की घटनाओं और तेल अधिप्लाव (आयल स्पिल्स) की दुर्घटनाओं के प्रतिक्रियास्वरूप की गई है।
2. यह एक ऐसी मैत्री है जो केवल समुद्री सुरक्षा हेतु है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2016 · प्रश्न 2
निम्नलिखित में से कौन-सा/से वह/वे सूचक है/हैं, जिसका/जिनका IFPRI द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) रिपोर्ट बनाने में उपयोग किया गया है?
1. अल्प-पोषण
2. शिशु वृद्धिरोधन
3. शिशु मृत्यु-दर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) केवल 1 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 20
'रासायनिक आयुध निषेध संगठन [Organization for the Prohibition of Chemical Weapons (OPCW)]' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह यूरोपीय संघ का एक संगठन है जिसका NATO तथा WHO से कार्यकारी संबंध है।
2. यह नए शस्त्रों के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए रासायनिक उद्योग का अनुवीक्षण करता है।
3. यह राज्यों (पार्टियों) को रासायनिक आयुध के खतरे के विरुद्ध सहायता एवं संरक्षण प्रदान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 51
'Doctors Without Borders (Medecins Sans Frontieres)', जो प्रायः समाचारों में आया है, है
- (a) विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक प्रभाग
- (b) एक गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन
- (c) यूरोपीय संघ द्वारा प्रायोजित एक अंतःसरकारी एजेंसी
- (d) संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 70
निम्नलिखित में से कौन 'खाड़ी सहयोग परिषद् (गल्फ कोऑपरेशन काउन्सिल)' का सदस्य नहीं है?
- (a) ईरान
- (b) सऊदी अरब
- (c) ओमान
- (d) कुवैत
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 82
समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाला 'यूरोपीय स्थिरता तंत्र (European Stability Mechanism)' क्या है?
- (a) मध्य-पूर्व से लाखों शरणार्थियों के आने के प्रभाव से निपटने के लिए EU द्वारा बनाई गई एक एजेंसी
- (b) EU की एक एजेंसी, जो यूरोक्षेत्र (यूरोजोन) के देशों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है
- (c) सभी द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय व्यापार समझौतों को सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी
- (d) सदस्य राष्ट्रों के बीच मतभेद सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 68
हिंद महासागर नौसैनिक परिसंवाद (सिम्पोज़ियम) (IONS) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. प्रारंभी (इनॉगुरल) IONS भारत में 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में हुआ था ।
2. IONS एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्रतटवर्ती देशों (स्टेट्स) की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना चाहता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 14
“विधि का नियम सूचकांक” (रूल ऑफ़ लॉ इंडेक्स) को निम्नलिखित में से किसके द्वारा जारी किया जाता है ?
- (a) एमनेस्टी इंटरनेशनल
- (b) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
- (c) संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार आयुक्त कार्यालय
- (d) विश्व न्याय परियोजना
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 65
निम्नलिखित में से किस समूह के सभी चारों देश G20 के सदस्य हैं ?
- (a) अर्जेंटीना, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका एवं तुर्की
- (b) ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया एवं न्यूज़ीलैण्ड
- (c) ब्राज़ील, ईरान, सऊदी अरब एवं वियतनाम
- (d) इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर एवं दक्षिण कोरिया
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 50
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया गया।
2. पाकिस्तान की संविधान सभा में यह माँग रखी गई कि राष्ट्रभाषाओं में बांग्ला को भी सम्मिलित किया जाए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 81
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. 'शहर का अधिकार' एक सम्मत मानव अधिकार है तथा इस संबंध में, संयुक्त राष्ट्र हैबिटेट (यू० एन० हैबिटेट) प्रत्येक देश द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं को मॉनिटर करता है।
2. 'शहर का अधिकार' शहर के प्रत्येक निवासी को शहर में सार्वजनिक स्थानों को वापस लेने (रीक्लेम) एवं सार्वजनिक सहभागिता का अधिकार देता है।
3. 'शहर का अधिकार' का आशय यह है कि राज्य, शहर की अनधिकृत बस्तियों को किसी भी लोक सेवा अथवा सुविधा से वंचित नहीं कर सकता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 3
- (c) 1 और 2
- (d) 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 4
“G20 कॉमन फ्रेमवर्क” के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह G20 और उसके साथ पेरिस क्लब द्वारा समर्थित पहल है ।
2. यह अधारणीय ऋण वाले निम्न आय देशों को सहायता देने की पहल है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2022 · प्रश्न 66
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक)
2. प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (मिसाइल टेक्नोलॉजी कन्ट्रोल रिजीम)
3. शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाईज़ेशन)
भारत उपर्युक्त में से किसका/किनका सदस्य है ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 76
“संयुक्त राष्ट्र प्रत्यय समिति (युनाईटेड नेशंस क्रेडेंशियल्स कमिटी)” के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह संयुक्त राष्ट्र (UN) सुरक्षा परिषद् द्वारा स्थापित समिति है और इसके पर्यवेक्षण के अधीन काम करती है ।
2. पारंपरिक रूप से प्रति वर्ष मार्च, जून और सितंबर में इसकी बैठक होती है ।
3. यह महासभा को अनुमोदन हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पूर्व सभी UN सदस्यों के प्रत्ययों का आकलन करती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 3
- (b) 1 और 3
- (c) 2 और 3
- (d) 1 और 2
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 78
संयुक्त राष्ट्र महासभा के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. UN महासभा, ग़ैर-सदस्य राज्यों को प्रेक्षक स्थिति प्रदान कर सकती है ।
2. अंत:सरकारी संगठन UN महासभा में प्रेक्षक स्थिति पाने का प्रयत्न कर सकते हैं ।
3. UN महासभा में स्थायी प्रेक्षक UN मुख्यालय में मिशन बनाए रख सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 83
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. आर्मीनिया
2. अज़रबैजान
3. क्रोएशिया
4. रोमानिया
5. उज़्बेकिस्तान
उपर्युक्त में कौन-से तुर्की राज्यों के संगठन के सदस्य हैं ?
- (a) 1, 2 और 4
- (b) 1 और 3
- (c) 2 और 5
- (d) 3, 4 और 5
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 30
निम्नलिखित आधारिक संरचना क्षेत्रकों पर विचार कीजिए :
1. किफायती आवास
2. सर्वसाधारण द्रुत परिवहन (मास रैपिड ट्रांसपोर्ट)
3. स्वास्थ्य देखभाल
4. पुनर्नवीकरणीय ऊर्जा
उपर्युक्त में से कितनों पर यू० एन० ओ० पी० एस० आधारिक संरचना और नवाचार में धारणीय निवेश पहल [ सस्टेनेबल इन्वेस्टमेंट्स इन इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इनोवेशन (S3i) ] अपने निवेशों के लिए ध्यान केन्द्रित करता है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 100
G-20 के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. G-20 समूह की मूल रूप से स्थापना वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा के मंच के रूप में की गई थी।
2. डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढाँचा भारत की G-20 प्राथमिकताओं में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 24
विश्व शौचालय संगठन (वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गनाइज़ेशन) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों में से एक है ।
2. वैश्विक स्वच्छता संकट के समाधान पर कार्रवाई हेतु प्रेरित करने के लिए विश्व शौचालय शिखर सम्मेलन, विश्व शौचालय दिवस और विश्व शौचालय कॉलेज इस संगठन की पहल हैं ।
3. इसके कार्यों का मुख्य लक्ष्य कम विकसित देशों और विकासशील देशों को खुले में शौच की समाप्ति के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निधि प्रदान करना है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 2
- (b) केवल 3
- (c) 1 और 2
- (d) 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 21
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
I. ऑस्ट्रिया
II. बुल्गारिया
III. क्रोएशिया
IV. सर्बिया
V. स्वीडेन
VI. उत्तरी मेसिडोनिया
उपर्युक्त में से कितने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के सदस्य देश हैं?
- (a) केवल तीन
- (b) केवल चार
- (c) केवल पाँच
- (d) सभी छः
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 97
BRICS के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. 16वाँ BRICS शिखर सम्मेलन रूस की अध्यक्षता में कजान में संपन्न हुआ था।
II. इंडोनेशिया BRICS का पूर्ण सदस्य बन गया है।
III. 16वाँ BRICS शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय न्यायपूर्ण वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुसंस्कृतिवाद को सशक्त करना था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) I और II
- (b) II और III
- (c) I और III
- (d) केवल I
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 41अनंतिम उत्तर-कुंजी
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I सूची II
(इंटरपोल नोटिस) (विवरण)
A. सिल्वर नोटिस 1. अज्ञात शवों (मृतकों) के बारे में जानकारी माँगना
B. ब्लू नोटिस 2. किसी आपराधिक अन्वेषण के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान, अथवा गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करना
C. ब्लैक नोटिस 3. किसी ऐसे व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी देना, जहाँ उस व्यक्ति को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना जाता है
D. ग्रीन नोटिस 4. आपराधिक संपत्तियों की पहचान करना और उनका पता लगाना
कूट :
A B C D
- (a) 3 1 2 4
- (b) 3 2 1 4
- (c) 4 2 1 3
- (d) 4 1 2 3
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 90अनंतिम उत्तर-कुंजी
नई दिल्ली में आयोजित एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन, 2026 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. शिखर सम्मेलन का बौद्धिक ढाँचा (फ्रेमवर्क) तीन बुनियादी सूत्रों : जन, आयोजना, और प्रगति पर आधारित था।
2. शिखर सम्मेलन की प्रस्तावना में एआई संसाधनों के लोकतंत्रीकरण पर बल दिया गया है, जो राष्ट्रीय कानून का सम्मान करते हुए स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक नवाचार का समर्थन करने और लचीले एआई पारिस्थितिकी तंत्रों को मज़बूत करने के लिए एक बाध्यकारी ढाँचे के रूप में एआई के लोकतांत्रिक प्रसार के लिए चार्टर को स्वीकार करती है।
3. एआई प्रभाव पर नई दिल्ली घोषणा का प्रतिपादन सात चक्रों (स्तंभों) पर केंद्रित था, जिसमें सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पहुँच, विज्ञान के लिए एआई, तथा सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई सम्मिलित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (d)
UPSC 2026 · प्रश्न 91अनंतिम उत्तर-कुंजी
निम्नलिखित में से कौन-सी संपर्क (कनेक्टिविटी) परियोजनाएँ, भारत और आसियान (ASEAN) सदस्य देशों के बीच सहयोग का एक भाग है/हैं ?
1. कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांज़िट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट
2. आईएमटी ट्राइलेटरल हाइवे
3. अगरतला-आखाउड़ा रेल लाइन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) 1 और 2
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 2
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 94अनंतिम उत्तर-कुंजी
बहुपक्षीय सहयोग मंचों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ‘कोलंबो प्रक्रिया’ (‘Colombo Process’) एक क्षेत्रीय परामर्शदात्री प्रक्रिया है, जिसमें सदस्य देश सर्वसम्मति से बाध्यकारी निर्णय लेते हैं।
2. ‘अबू धाबी संवाद (डायलॉग)’ संविदा श्रमिकों के आवागमन पर क्षेत्रीय सहयोग को सुकर बनाने के लिए श्रमिकों के मूल-स्थान और गंतव्य-स्थान से जुड़े एशियाई देशों के मध्य एक स्वैच्छिक गैर-बाध्यकारी परामर्शदात्री प्रक्रिया है।
3. एक पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रस्ताव के अनुसार सृजित ‘प्रवासन और विकास के लिए वैश्विक मंच’ (Global Forum for Migration and Development), एक स्वैच्छिक मंच है, जिसके निर्णय बाध्यकारी स्वरूप के नहीं हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) केवल 2
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 95अनंतिम उत्तर-कुंजी
निम्नलिखित संयुक्त राष्ट्र संगठनों/एजेंसियों पर विचार कीजिए :
1. विश्व खाद्य कार्यक्रम (वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम)
2. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रन्स फंड)
3. शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूनाइटेड नेशन्स हाई कमीशनर फॉर रिफ्यूजीज़)
4. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइज़ेशन)
उपर्युक्त में से कितनों को दो बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है ?
- (a) 1
- (b) 2
- (c) 3
- (d) 4
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 96अनंतिम उत्तर-कुंजी
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I सूची II
(संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना अभियान) (अभियान की अवधि)
A. यू एन एम आई एल (UNMIL) 1. 2007 – 2010
B. एम आई एन यू आर सी ए टी (MINURCAT) 2. 2002 – 2005
C. एम आई एन यू एस टी ए एच (MINUSTAH) 3. 2003 – 2018
D. यू एन एम आई एस ई टी (UNMISET) 4. 2004 – 2017
कूट :
A B C D
- (a) 3 4 1 2
- (b) 3 1 4 2
- (c) 2 1 4 3
- (d) 2 4 1 3
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 97अनंतिम उत्तर-कुंजी
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I सूची II
(बिम्सटेक केंद्र/स्थापना) (स्थान)
A. बिम्सटेक सांस्कृतिक उद्योग प्रेक्षण-शाला (ऑब्ज़र्वेटरी) 1. नोएडा (NOIDA)
B. बिम्सटेक ऊर्जा केंद्र 2. बेंगलुरु
C. मौसम और जलवायु के लिए बिम्सटेक केंद्र 3. कोलंबो
D. बिम्सटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केंद्र 4. थिम्पू
कूट :
A B C D
- (a) 3 2 1 4
- (b) 3 1 2 4
- (c) 4 2 1 3
- (d) 4 1 2 3
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 100अनंतिम उत्तर-कुंजी
निम्नलिखित में से कौन-से देश यूरोपीय संघ के सदस्य हैं ?
1. बेलारूस
2. पोलैंड
3. जर्मनी
4. स्विट्ज़रलैंड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 2 और 4
- (b) केवल 1 और 4
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 2 और 4
उत्तर: (c)