UPSC 2012 · प्रश्न 26
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के सन्दर्भ में, प्रशिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 'आशा' (ASHA) के कार्य निम्नलिखित में से कौन-से हैं?
1. स्त्रियों को प्रसव-पूर्व देखभाल जाँच के लिए स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र साथ ले जाना
2. गर्भावस्था के प्रारम्भिक संसूचन के लिए गर्भावस्था परीक्षण किट प्रयोग करना
3. पोषण एवं प्रतिरक्षण के विषय में सूचना देना
4. बच्चे का प्रसव कराना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 16
एक राष्ट्रीय मुहिम 'राष्ट्रीय गरिमा अभियान' चलाई गई है
- (a) आवासहीन और निराश्रित लोगों के पुनर्वासन और उन्हें उपयुक्त जीविकोपार्जन के स्रोत प्रदान करने के लिए
- (b) यौन-कर्मियों (सेक्स वर्कर्स) को उनके पेशे से मुक्त कराने और उन्हें जीविकोपार्जन के वैकल्पिक स्रोत प्रदान करने के लिए
- (c) मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने और मैला ढोने वाले कर्मियों के पुनर्वासन के लिए
- (d) बँधुआ मजदूरों को उनके बंधन से मुक्त कराने और उनके पुनर्वासन के लिए
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 32
भारत सरकार द्वारा चलाया गया 'मिशन इंद्रधनुष' किससे संबंधित है?
- (a) बच्चों और गर्भवती महिलाओं का प्रतिरक्षण
- (b) पूरे देश में स्मार्ट सिटि का निर्माण
- (c) बाहरी अंतरिक्ष में पृथ्वी-सदृश ग्रहों के लिए भारत की स्वयं की खोज
- (d) नई शिक्षा-नीति
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 23
निम्नलिखित में से कौन-से ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन (नेशनल न्यूट्रिशन मिशन)’ के उद्देश्य हैं ?
1. गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण से संबंधी जागरूकता उत्पन्न करना ।
2. छोटे बच्चों, किशोरियों तथा महिलाओं में रक्ताल्पता की घटना को कम करना ।
3. बाजरा, मोटा अनाज तथा अपरिष्कृत चावल के उपभोग को बढ़ाना ।
4. मुर्गी के अंडों के उपभोग को बढ़ाना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1, 2 और 3
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) केवल 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 88
‘विद्यांजलि योजना’ का क्या प्रयोजन है ?
1. प्रसिद्ध विदेशी शिक्षण संस्थाओं को भारत में अपने कैम्पस खोलने में सहायता करना ।
2. निजी क्षेत्र और समुदाय की सहायता लेकर सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना ।
3. प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की आधारिक संरचना सुविधाओं के संवर्धन के लिए निजी व्यक्तियों और संगठनों से ऐच्छिक वित्तीय योगदान को प्रोत्साहित करना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) केवल 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 89
‘उन्नत भारत अभियान’ कार्यक्रम का ध्येय क्या है ?
- (a) स्वैच्छिक संगठनों और सरकारी शिक्षा तंत्र तथा स्थानीय समुदायों के बीच सहयोग का प्रोन्नयन कर 100% साक्षरता प्राप्त करना ।
- (b) उच्च शिक्षा संस्थाओं को स्थानीय समुदायों से जोड़ना जिससे समुचित प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास की चुनौतियों का सामना किया जा सके ।
- (c) भारत को वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक शक्ति बनाने के लिए भारत की वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थाओं को सशक्त करना ।
- (d) ग्रामीण और नगरीय निर्धन व्यक्तियों के स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के लिए विशेष निधियों का विनिधान कर मानव पूँजी विकसित करना और उनके लिए कौशल विकास कार्यक्रम तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित करना ।
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 36
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार का/के “डिजिटल इंडिया” योजना का/के उद्देश्य है/हैं ?
1. भारत की अपनी इन्टरनेट कम्पनियों का गठन, जैसा कि चीन ने किया ।
2. एक नीतिगत ढाँचे की स्थापना जिससे बड़े आँकड़े एकत्रित करने वाली समुद्रपारीय बहु-राष्ट्रीय कम्पनियों को प्रोत्साहित किया जा सके कि वे हमारी राष्ट्रीय भौगोलिक सीमाओं के अन्दर अपने बड़े डेटा केन्द्रों की स्थापना करें ।
3. हमारे अनेक गाँवों को इन्टरनेट से जोड़ना तथा हमारे बहुत से विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख पर्यटक केन्द्रों में वाई-फाई (Wi-Fi) लाना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 78
प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय की फ्लैगशिप स्कीम है ।
2. यह, अन्य चीजों के साथ-साथ, सॉफ्ट स्किल, उद्यमवृत्ति, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता में भी प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी ।
3. यह देश के अविनियमित कार्यबल की कार्यकुशलताओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढाँचा (नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के साथ जोड़ेगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2022 · प्रश्न 19
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. प्राइवेट अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों को इसे अवश्य अपनाना चाहिए ।
2. चूँकि इसका लक्ष्य स्वास्थ्य की सर्वजनीन व्याप्ति है, अंततोगत्वा भारत के हर नागरिक को इसका हिस्सा हो जाना चाहिए ।
3. यह पूरे देश में निर्बाध रूप से लागू किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 11
निम्नलिखित विमानपत्तनों पर विचार कीजिए :
1. डोनी पोलो विमानपत्तन
2. कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन
3. विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन
हाल ही में, उपर्युक्त में से किनका निर्माण नवीन (ग्रीनफील्ड) परियोजनाओं के रूप में किया गया है ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 99
‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह योजना किसी भी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में महिलाओं को प्रसवपूर्व चिकित्सा देखभाल सेवाओं के लिए न्यूनतम पैकेज और प्रसवोत्तर छह महीने की स्वास्थ्य चिकित्सा देखभाल सेवा की गारंटी प्रदान करती है ।
2. इस योजना के अंतर्गत, कुछ विशिष्टताओं वाले निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदाता स्वेच्छा से नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 70
'पी० एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. इसका लक्ष्य आवासीय सेक्टर में एक करोड़ घरों की छतों पर सौर पैनल लगाना है।
II. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का लक्ष्य छतों पर सौर पैनल लगाने, उनके प्रचालन, अनुरक्षण और मरम्मत करने के विषय में आधार-स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करना है।
III. इसका लक्ष्य, क्षमता निर्माण के स्कीम घटक के अंतर्गत, नए कौशल सिखाकर और कौशल का उन्नयन कर तीन लाख से अधिक कुशल जनशक्ति सृजित करना है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
- (a) केवल I और II
- (b) केवल I और III
- (c) केवल II और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (d)