UPSC 2022 · प्रश्न 67
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. हाल के वर्षों में वियतनाम विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है ।
2. वियतनाम का नेतृत्व बहु-दलीय राजनीतिक प्रणाली के द्वारा होता है ।
3. वियतनाम का आर्थिक विकास विश्वव्यापी पूर्ति शृंखलाओं के साथ इसके एकीकरण और निर्यात पर मुख्य ध्यान होने से जुड़ा है ।
4. लंबे समय से वियतनाम की निम्न श्रम लागतों और स्थिर विनिमय दरों ने वैश्विक निर्माताओं को आकर्षित किया है ।
5. हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सर्वाधिक उत्पादक e-सेवा सेक्टर वियतनाम में है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) 2 और 4
- (b) 3 और 5
- (c) 1, 3 और 4
- (d) 1 और 2
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 86
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
स्विट्ज़रलैंड, मूल्य के आधार पर, स्वर्ण के अग्रणी निर्यातकों में से एक है।
कथन–II :
स्विट्ज़रलैंड के पास विश्व का दूसरा विशालतम स्वर्ण निचय (रिज़र्व) है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 97
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
हाल ही में, वेनेजुएला अपने आर्थिक संकट से तेज़ी से उबरने में सफल हुआ है और अपने लोगों को दूसरे देशों में पलायन/प्रवास करने से रोकने में सफल हुआ है ।
कथन-II :
वेनेजुएला के पास विश्व के सबसे बड़े तेल भंडार हैं ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
उत्तर: (d)