UPSC 2012 · प्रश्न 67
सदियों से भारत में जीवंत रही एक प्रमुख परम्परा 'ध्रुपद' के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. ध्रुपद की उत्पत्ति तथा विकास मुगल काल में राजपूत राज्यों में हुआ।
2. ध्रुपद प्रमुखतः भक्ति और अध्यात्म का संगीत है।
3. ध्रुपद आलाप मंत्रों से लिए गए संस्कृत अक्षरों पर आधारित है।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) उपर्युक्त में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 91
मंगानियार के नाम से जाना जाने वाला लोगों का समुदाय
- (a) पूर्वोत्तर भारत में अपनी मार्शल कलाओं के लिए विख्यात है
- (b) पश्चिमोत्तर भारत में अपनी संगीत परम्परा के लिए विख्यात है
- (c) दक्षिण भारत में अपने शास्त्रीय गायन संगीत के लिए विख्यात है
- (d) मध्य भारत में पच्चीकारी परम्परा के लिए विख्यात है
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 18
समाचारों में आने वाला ‘डिजिटल एकल बाज़ार कार्यनीति (डिजिटल सिंगल मार्केट स्ट्रेटेजी)’ पद किसे निर्दिष्ट करता है ?
- (a) ASEAN को
- (b) BRICS को
- (c) EU को
- (d) G20 को
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 44
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. त्यागराज की अधिकांश कृतियाँ भगवान कृष्ण की स्तुति के भक्ति गीत हैं ।
2. त्यागराज ने अनेक नए रागों का सृजन किया ।
3. अन्नमाचार्य और त्यागराज समकालीन हैं ।
4. अन्नमाचार्य कीर्तन भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति के भक्ति गीत हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2 और 4
- (c) 1, 2 और 3
- (d) 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 16
मियाँ तानसेन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- (a) सम्राट अकबर द्वारा इन्हें दी गई उपाधि तानसेन थी।
- (b) तानसेन ने हिन्दू देवी-देवताओं से संबंधित ध्रुपदों की रचना की।
- (c) तानसेन ने अपने संरक्षकों से संबंधित गानों की रचना की।
- (d) तानसेन ने अनेक रागों की मौलिक रचना की।
उत्तर: (a)
UPSC 2019 · प्रश्न 17
इनमें से किस मुग़ल सम्राट ने सचित्र पांडुलिपियों से ध्यान हटाकर चित्राधार (एलबम) और वैयक्तिक रूपचित्रों पर अधिक जोर दिया?
- (a) हुमायूँ
- (b) अकबर
- (c) जहाँगीर
- (d) शाहजहाँ
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 95
भारत के संदर्भ में 'हल्बी, हो और कुंई' पद किससे संबंधित हैं?
- (a) पश्चिमोत्तर भारत का नृत्यरूप
- (b) वाद्ययंत्र
- (c) प्रागैतिहासिक गुफा चित्रकला
- (d) जनजातीय भाषा
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 18
प्रथम गन्धर्व महाविद्यालय, जो एक संगीत प्रशिक्षण विद्यालय था, विष्णु दिगंबर पलुस्कर द्वारा 1901 में कहाँ स्थापित किया गया था?
- (a) दिल्ली
- (b) ग्वालियर
- (c) उज्जैन
- (d) लाहौर
उत्तर: (d)
UPSC 2026 · प्रश्न 9अनंतिम उत्तर-कुंजी
कर्नाटक के विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित मल्लिकार्जुन मंसूर किस घराने का प्रतिनिधित्व करते थे ?
- (a) आगरा घराना
- (b) ग्वालियर घराना
- (c) पटियाला घराना
- (d) जयपुर-अतरौली घराना
उत्तर: (d)
UPSC 2026 · प्रश्न 11अनंतिम उत्तर-कुंजी
निम्नलिखित में से कर्नाटक संगीत के किस राग का हिन्दुस्तानी संगीत के राग बिलावल से मेल है ?
- (a) नट भैरवी
- (b) कामवर्धिनी
- (c) हनुमतोड़ी
- (d) धीर शंकराभरणम्
उत्तर: (d)