UPSC 2014 · प्रश्न 84
शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग (कैलेन्डर) का 1 चैत्र, ग्रिगोरियन कैलेन्डर पर आधारित 365 दिन के सामान्य वर्ष की निम्नलिखित तिथियों में से किस एक के तदनुरूप है?
- (a) 22 मार्च (अथवा 21 मार्च)
- (b) 15 मई (अथवा 16 मई)
- (c) 31 मार्च (अथवा 30 मार्च)
- (d) 21 अप्रैल (अथवा 20 अप्रैल)
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 81
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, अलेक्ज़ेंडर री, ए० एच० लॉन्गहर्स्ट, रॉबर्ट स्वेल, जेम्स बर्गेस और वाल्टर इलियट किस गतिविधि से जुड़े थे?
- (a) पुरातात्त्विक उत्खनन
- (b) औपनिवेशिक भारत में अंग्रेजी प्रेस की स्थापना
- (c) देशी रजवाड़ों में गिरजाघरों की स्थापना
- (d) औपनिवेशिक भारत में रेल का निर्माण
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 60
यूनेस्को (UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में निम्नलिखित में से कौन-सा नवीनतम समावेश था ?
- (a) छऊ (छाऊ) नृत्य
- (b) दुर्गा पूजा
- (c) गरबा नृत्य
- (d) कुंभ मेला
उत्तर: (c)