UPSC 2012 · प्रश्न 68
कूचिपुड़ी तथा भारतनाट्यम नृत्यों के बीच क्या भेद है?
1. कूचिपुड़ी नृत्य में नर्तक प्रासंगिक रूप से कथोपकथन का प्रयोग करते हैं, जबकि भारतनाट्यम में कथोपकथन का प्रयोग नहीं किया जाता।
2. पीतल की तश्तरी की धार पर पाद रख नृत्य करने की परम्परा भारतनाट्यम की विशिष्टता है, जबकि कूचिपुड़ी नृत्य में इस प्रकार की क्रियाओं का कोई स्थान नहीं है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 83
विख्यात सत्रीया नृत्य के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सत्रीया, संगीत, नृत्य तथा अभिनय का सम्मिश्रण है।
2. यह असम के वैष्णवों की शताब्दियों पुरानी जीवन्त परम्परा है।
3. यह तुलसीदास, कबीर और मीराबाई द्वारा रचित भक्ति-गीतों के शास्त्रीय रागों तथा तालों पर आधारित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 88
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. गरबा : गुजरात
2. मोहिनीअट्टम : ओडिशा
3. यक्षगान : कर्नाटक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)