नागर, द्राविड़ और वेसर हैं
- (a) भारतीय उपमहाद्वीप के तीन मुख्य जातीय समूह
- (b) तीन मुख्य भाषा वर्ग, जिनमें भारत की भाषाओं को विभक्त किया जा सकता है
- (c) भारतीय मन्दिर वास्तु की तीन मुख्य शैलियाँ
- (d) भारत में प्रचलित तीन मुख्य संगीत घराने
उत्तर: (c)
Loading...
कला एवं संस्कृति · 2012–2026 · 15 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
नागर, द्राविड़ और वेसर हैं
उत्तर: (c)
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में 'पंचायतन' शब्द किसे निर्दिष्ट करता है?
उत्तर: (c)
भारत में बौद्ध इतिहास, परम्परा और संस्कृति के सम्बन्ध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : विख्यात तीर्थस्थल अवस्थान 1. टाबो मठ और मन्दिर संकुल : स्पीति घाटी 2. ल्होत्सव लाखांग मन्दिर, नको : जंस्कार घाटी 3. अल्ची मन्दिर संकुल : लद्दाख उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
उत्तर: (c)
अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं? 1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे। 2. दोनों का एक ही धार्मिक सम्प्रदाय से संबंध है। 3. दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (b)
निम्नलिखित में से कौन-सा/से सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात है/हैं ? 1. अरसवल्ली 2. अमरकंटक 3. ओंकारेश्वर नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर: (a)
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा तथा खानकाह के निर्माण में सफ़ेद संगमरमर का प्रयोग हुआ था । 2. लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा के निर्माण में लाल-बलुआ पत्थर और संगमरमर का प्रयोग हुआ था । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
उत्तर: (d)
किसके राज्य में 'कल्याण मंडप' की रचना मंदिर-निर्माण का एक विशिष्ट अभिलक्षण था?
उत्तर: (d)
मुरैना के समीप स्थित चौंसठ योगिनी मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. यह कच्छपघात राजवंश के शासनकाल में निर्मित एक वृत्ताकार मंदिर है। 2. यह भारत में निर्मित एकमात्र वृत्ताकार मंदिर है। 3. इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में वैष्णव पूजा-पद्धति को प्रोत्साहन देना था। 4. इसके डिजाइन से यह लोकप्रिय धारणा बनी कि यह भारतीय संसद भवन के लिए प्रेरणा-स्रोत रहा था। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
उत्तर: (c)
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
उत्तर: (a)
हाल ही में, प्रधान मंत्री ने वेरावल में सोमनाथ मंदिर के निकट नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया । सोमनाथ मंदिर के बारे में निम्नलिखित कथनों में कौन-से सही हैं ? 1. सोमनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग देव-मंदिरों में से एक है । 2. अल-बरूनी ने सोमनाथ मंदिर का वर्णन किया है । 3. सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा (आज के मंदिर की स्थापना) राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन द्वारा की गई थी । नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर: (a)
धान्यकटक, जो महासांघिकों के अधीन एक प्रमुख बौद्ध केन्द्र के रूप में समृद्ध हुआ, निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र में अवस्थित था?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : स्थल जिसके लिए जाना जाता है 1. बेसनगर : शैव गुफा मंदिर 2. भाजा : बौद्ध गुफा मंदिर 3. सित्तनवासल : जैन गुफा मंदिर उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
उत्तर: (b)
यूनेस्को (UNESCO) द्वारा जारी विश्व धरोहर सूची में शामिल की गई निम्नलिखित संपत्तियों पर विचार कीजिए : 1. शांतिनिकेतन 2. रानी-की-वाव 3. होयसला के पवित्र मंदिर समूह 4. बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर उपर्युक्त में से कितनी संपत्तियों को वर्ष 2023 में शामिल किया गया ?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित में से किस मंदिर/किन मंदिरों में नागर-शैली के शिखर हैं ? 1. मालेगिट्टी शिवालय, बादामी 2. हुचिमल्लिगुड़ी मंदिर, ऐहोल 3. दशावतार मंदिर, देवगढ़ 4. विरुपाक्ष मंदिर, पट्टदकल नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
उत्तर: (b)
ताई-अहोम राज्य द्वारा निर्मित और यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में सम्मिलित, मोइदामों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ? 1. वे सैन्य दुर्ग के रूप में कार्य करते थे । 2. वे राजवंशियों (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के मनोरंजन केंद्र (recreation centre) थे । 3. वे राजवंशियों (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के समाधी स्थल (burial ground) थे । 4. वे राजवंशियों (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के युद्धाभ्यास केंद्र (battle drill centres) थे । नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
उत्तर: (c)
अंग्रेज़ी संस्करण: Architecture & World Heritage PYQ (English)