UPSC 2012 · प्रश्न 82
प्राचीन भारत में देश की अर्थव्यवस्था में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 'श्रेणी' संगठन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. प्रत्येक 'श्रेणी' राज्य की एक केन्द्रीय प्राधिकरण के साथ पंजीकृत होती थी और प्रशासनिक स्तर पर राजा उनका प्रमुख होता था।
2. 'श्रेणी' ही वेतन, काम करने के नियमों, मानकों और कीमतों को सुनिश्चित करती थी।
3. 'श्रेणी' का अपने सदस्यों पर न्यायिक अधिकार होता था।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2020 · प्रश्न 25
निम्नलिखित में से कौन-सा उपवाक्य, उत्तर-हर्ष-कालीन स्रोतों में प्राय: उल्लिखित ‘हुंडी’ के स्वरूप की परिभाषा बताता है ?
- (a) राजा द्वारा अपने अधीनस्थों को दिया गया परामर्श
- (b) प्रतिदिन का लेखा-जोखा अंकित करने वाली बही
- (c) विनिमय पत्र
- (d) सामन्त द्वारा अपने अधीनस्थों को दिया गया आदेश
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 43
प्राचीन दक्षिण भारत के संदर्भ में, कोरकई, पूमपुहार और मुचीरि किस रूप में सुविख्यात थे?
- (a) राजधानी नगर
- (b) पत्तन
- (c) लोह और इस्पात निर्माण के केन्द्र
- (d) जैन तीर्थंकरों के चैत्य
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 13अनंतिम उत्तर-कुंजी
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. पाली ग्रंथों में, कहापण, निक्खा, कन्स और काकणिका जैसे सिक्कों के प्रथम स्पष्ट संदर्भ समाविष्ट हैं।
II. पाली ग्रंथों से प्राप्त साहित्यिक साक्ष्य की पुष्टि, अनेक स्थलों से प्राप्त आहत सिक्कों (punch-marked coins) के पुरातात्विक प्रमाण द्वारा होती है, इन सिक्कों में से अधिकांश चाँदी से बने हैं।
उपर्युक्त कथन निम्नलिखित में से किनसे संबद्ध हैं ?
1. शहरी जीवन के उद्भव से
2. मुद्रा अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण से
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)