UPSC 2020 · प्रश्न 24
भारत के इतिहास में निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए :
1. राजा भोज के अधीन प्रतिहारों का उदय
2. महेन्द्रवर्मन – I के अधीन पल्लव सत्ता की स्थापना
3. परान्तक – I द्वारा चोल सत्ता की स्थापना
4. गोपाल द्वारा पाल राजवंश की संस्थापना
उपर्युक्त घटनाओं का, प्राचीन काल से आरम्भ कर, सही कालानुक्रम क्या है ?
- (a) 2 – 1 – 4 – 3
- (b) 3 – 1 – 4 – 2
- (c) 2 – 4 – 1 – 3
- (d) 3 – 4 – 1 – 2
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 34
गुप्त वंश के पतन से लेकर आरंभिक सातवीं शताब्दी में हर्षवर्धन के उत्थान तक उत्तर भारत में निम्नलिखित में से किन राज्यों का शासन था?
1. मगध के गुप्त
2. मालवा के परमार
3. थानेसर के पुष्यभूति
4. कन्नौज के मौखरि
5. देवगिरि के यादव
6. वल्लभी के मैत्रक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1, 2 और 5
- (b) 1, 3, 4 और 6
- (c) 2, 3 और 4
- (d) 5 और 6
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 14
प्राचीन भारत में इनमें से किस शासक ने ‘मत्तविलास’, ‘विचित्रचित्त’ और ‘गुणभरा’ उपाधियाँ धारण की थीं?
- (a) महेन्द्रवर्मन प्रथम
- (b) सिंहविष्णु
- (c) नरसिंहवर्मन प्रथम
- (d) सिंहवर्मन
उत्तर: (a)